जिला मोहला मानपुर अंबागढ़ चौकी कलेक्टर एवं एसपी का घोर नक्सल प्रभावित क्षेत्र में दौरा..…पढ़े पूरी खबर…….राजेंद्र टेंबुकर की रिपोर्ट*

0
274

मोहला मानपुर अंबागढ़ चौकी जिले के कलेक्टर एवं एसपी का घोर नक्सल प्रभावित क्षेत्र में दौरा

दुलकी क्षेत्र में स्थित महामाया माइंस का किया गया औचक निरीक्षण

कलेक्टर एवं एसपी द्वारा अति संवेदनशील नक्सली क्षेत्र में शिक्षक बनकर बच्चों को पढ़ाया गया

 

धान उपार्जन केंद्र का भी किया गया औचक निरीक्षण
—————————————-
दिनांक 22 नवंबर 2022 को नवगठित जिला मोहला मानपुर अंबागढ़ चौकी के कलेक्टर श्री एस जयवर्धने एवं एसपी श्री वाय. अक्षय कुमार द्वारा घोर नक्सल प्रभावित क्षेत्र दुलकी में स्थित महामाया माइंस का औचक निरीक्षण किया गया साथ ही साथ दोनो

अधिकारी द्वारा दुर्गम पहाड़ से लगे हुए गांव दुलकी आकर ग्रामीणों से हालचाल पूछते हुए ग्राम दुलकी एवं कमकासुर के स्कूलों मे दोनों अधिकारियों द्वारा बच्चों को पढ़ाया गया और घोर नक्सल प्रभावित क्षेत्र में ग्रामीणों द्वारा अपने बीच कलेक्टर और एसपी को पाकर प्रसन्नचित दिखे और अपनी छोटी बड़ी समस्याओं को भी बताएं, उक्त भ्रमण के दौरान अधिकारी द्वय द्वारा खरदी धान उपार्जन केंद्र का भी औचक निरीक्षण किया गया|

About The Author

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here