Homeछत्तीसगढ़*अमित जोगी करेंगे पदयात्रा, कहा – सभी 90 सीटों पर लड़ेंगे चुनाव,...

*अमित जोगी करेंगे पदयात्रा, कहा – सभी 90 सीटों पर लड़ेंगे चुनाव, नहीं करेंगे किसी पार्टी भी अन्य पार्टी से गठबंधन*,,, दीपक मरकाम की रिपोर्ट*

*अमित जोगी करेंगे पदयात्रा, कहा – सभी 90 सीटों पर लड़ेंगे चुनाव, नहीं करेंगे किसी पार्टी भी अन्य पार्टी से गठबंधन*,,, दीपक मरकाम की रिपोर्ट*

बिलासपुर::::::छत्तीसगढ़ जनता कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अमित जोगी जल्द ही जनाधिकार पद यात्रा निकालेंगे।

यह यात्रा कई चरणों में की जाएगी। पहले चरण की शुरुआत नवाखाई के बाद शुरू किया जाएगा।

यात्रा की जानकारी देते हुए बताया कि उनकी पार्टी आने वाले विधानसभा चुनाव में सभी 90 सीटों पर चुनाव लडेगी।

* किसी भी दूसरी पार्टी से गठबंधन नहीं किया जाएगा*

मरवाही सदन में पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा भाजपा और कांग्रेस की स्थिति चोर – चोर मौसरे भाई जैसी है। जनता के हितों से दोनो पार्टियों को सरोकार नहीं है।

प्रदेश में जरूरत है आज एक सशक्त क्षेत्रीय पार्टी की जहां सारे फैसले दिल्ली से नही बल्कि छत्तीसगढ़ से हो। यात्रा के संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि यह जनाधिकार पदयात्रा वे कई चरणों में करेंगे। 24 को नवा खाई के बाद 26 नवम्बर से पहले चरण की यात्रा का शुरुआत करेंगे।

पहले चरण की पदयात्रा 300 किलोमीटर की होगी जो मस्तुरी, अकलतरा, पामगढ़, जैजैपुर समेत 8 विधानसभा क्षेत्रों को कवर करेगी।

इस पद यात्रा का 18 दिसंबर को गिरौदपुरी में समापन किया जाएगा। इस पद यात्रा के जरिए अमित जोगी और उनकी पार्टी बूथ लेवल पर लोगों को जोड़ने का प्रयास करेगी और 5 सूत्रीय कार्यक्रम को लेकर आगे बढ़ेगी।

प्रेस वार्ता में उन्होंने दो टूक शब्दों में कहा की इस यात्रा के माध्यम से हम अपनी पार्टी का चुनावी अभियान शुरू करने जा रहे है।

इस पद यात्रा को लेकर अमित जोगी का दावा है कि यह प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के लिए निर्णायक पदयात्रा होगी। क्योंकि भूपेश सरकार ने बोनस, शराबबंदी, नियमितीकरण, पेंशन समेत सभी वादों से मुकर गई है। वादा तोड़ने के मामले में पिछले सारे रिकार्ड तोड दिए है।

उन्होंने कहा की हम सरकार से मांग करते है की किसानो को धान का समर्थन मूल्य 32 सौ रुपए प्रति क्विंटल किया जाए, बेरोजगारों को बेरोजगारी भत्ता का पैसा एकमुस्त डेढ़ लाख रुपए दिया जाए।

आवास योजना का लाभ गरीबों को दिया जाए। प्रेसवार्ता में उन्होंने स्पष्ट रूप से खा की प्रदेश के सभी 90 सीटों पर चुनाव लडेंगे और किसी भी अन्य पार्टी से गठबंधन नहीं करेंगे।

आपकी राय

[poll id="2"]

- Advertisment -spot_img

राशिफल

आज का मौसम

क्रिकेट लाइव स्कोर

Most Popular

RELATED ARTICLES