
राहुल भोई महासमुंद..
विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा से कहार भोई समाज के प्रतिनिधिमंडल ने की सौजन्य भेंट
महासमुंद। छत्तीसगढ़ कहार भोई समाज महासमुंद की ओर से महासमुंद विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा के जन्मदिवस के अवसर पर समाज के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने सौजन्य भेंट कर उन्हें जन्मदिवस की शुभकामनाएं दीं। इस दौरान समाज के प्रतिनिधियों ने विधायक सिन्हा के स्वस्थ, सुखी एवं दीर्घायु जीवन की कामना की।
सौजन्य भेंट के दौरान समाज की ओर से महासभा कोषाध्यक्ष मिथिलेश कुमार बोयर, सचिव शिवम बनवासी, कोषाध्यक्ष रोशन औसर, युवा अध्यक्ष रिंकू गौतम, सचिव मिकुन औसर सहित तारेन गौतम, सुधीर सैनिक, सुभाष गौतम और करूण औसर मौजूद रहे।
समाज के पदाधिकारियों ने विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा को जन्मदिवस की बधाई देते हुए सामाजिक सरोकारों और समाजहित से जुड़े विषयों पर भी चर्चा की। इस अवसर पर समाज के सदस्यों ने आपसी एकजुटता और सामाजिक सहभागिता को मजबूत करने की बात कही।

