
राहुल भोई महासमुंद…
महासमुंद जिले के बाघामुड़ा धान उपार्जन केंद्र में 40.96 लाख रुपये की धान अनियमितता के मामले में फरार चल रहे समिति प्रभारी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी प्रेमसिंह ध्रुव (42) निवासी ग्राम मोखा को पुलिस ने घेराबंदी कर पकड़ लिया है..जानकारी के अनुसार 24 जनवरी 2026 को मुनगासेर शाखा के ब्रांच मैनेजर सेवकराम चंद्राकर की शिकायत पर जांच की गई। ऑनलाइन रिकॉर्ड में उपार्जन केंद्र में 1,25,878 कट्टा धान दर्ज था, जबकि भौतिक सत्यापन में 3,304 कट्टा (1321.6 क्विंटल) धान कम पाया गया। समर्थन मूल्य के अनुसार इसकी कीमत 40,96,960 रुपये आंकी गई। जिसके बाद मामले में समिति प्रभारी प्रेमसिंह ध्रुव के खिलाफ बीएनएस की धारा 316(5) के तहत अपराध दर्ज किया गया था। केस दर्ज होने के बाद आरोपी फरार हो गया था। जहाँ पुलिस ने तकनीकी जांच, मोबाइल सीडीआर और लोकेशन विश्लेषण के आधार पर उसकी तलाश की और ग्राम मोखा से गिरफ्तार कर लिया। और उसे न्यायालय में पेश कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है…

