Saturday, May 2, 2026

UDYAM CG08D0001018

register form
Home कोण्डागांव फ़रसगांव के अटल परिसर का हुआ वर्चुअल लोकार्पण*

फ़रसगांव के अटल परिसर का हुआ वर्चुअल लोकार्पण*

0
47

*फ़रसगांव के अटल परिसर का हुआ वर्चुअल लोकार्पण*


*कोण्डागांव, 25 दिसम्बर 2025/* भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी की जन्म जयंती पर प्रदेश के 115 नगरीय निकायों के अटल परिसर का वर्चुअल लोकार्पण गुरुवार को किया गया, जिसमें नगर पंचायत फरसगांव में निर्मित अटल परिसर भी शामिल है। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय सहित उप मुख्यमंत्री और मंत्रीगण द्वारा वर्चुअल लोकार्पण किया गया। स्थानीय नगर पंचायत फरसगांव के वार्ड 9 भीमा तालाब के पास बने अटल परिसर का लोकार्पण हुआ। विधायक श्री नीलकंठ टेकाम ने कहा कि स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी ने देश को सुशासन और विकास को नई दिशा दी। उनके नाम पर निर्मित अटल परिसर आने वाली पीढ़ियों को उनके आदर्शों और राष्ट्र निर्माण में दिए गए योगदान की निरंतर याद दिलाते रहेंगे।
इस अवसर पर पूर्व विधायक श्री सेवक राम नेताम, नगर पंचायत अध्यक्ष श्री प्रशांत पात्र, उपाध्यक्ष मूलचंद पांडे सहित वरिष्ठ जनप्रतिनिधि, अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here