Wednesday, May 13, 2026

UDYAM CG08D0001018

register form
Home छत्तीसगढ़ मलेरिया को जड़ से मिटाने, मलेरिया मुक्त बीजापुर बनाने के लिए जमीनी...

मलेरिया को जड़ से मिटाने, मलेरिया मुक्त बीजापुर बनाने के लिए जमीनी स्तर पर बेहतर कार्य करने के दिए निर्देश,,, ,,,,,,,,,,तेजनारायण सिंह की रिपोर्ट,,,,,,,,

0
128

मलेरिया को जड़ से मिटाने, मलेरिया मुक्त बीजापुर बनाने के लिए जमीनी स्तर पर बेहतर कार्य करने के दिए निर्देश,,,

,,,,,,,,,,तेजनारायण सिंह की रिपोर्ट,,,,,,,,

दूरस्थ क्षेत्रों में सुगमतापूर्वक एम्बुलेंस की पहुंच सुनिश्चित हो -स्वास्थ्य मंत्री श्री जायसवाल

बीजापुर,,,,,,,,,,,,,,,,- लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, चिकित्सा शिक्षा एवं बीस सूत्रीय कार्यान्वयन मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल ने बीजापुर प्रवास के दौरान जिला अस्पताल बीजापुर सहित सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भैरमगढ़, आयुष्मान आरोग्य मंदिर जांगला एवं बालिका पोटाकेबिन नैमेड़ का औचक निरीक्षण किया। जिला अस्पताल बीजापुर के उमंग मातृ-शिशु संस्थान एमसीएच सहित विभिन्न वार्डो का निरीक्षण कर मरीजों से अस्पताल में मिलने वाली स्वास्थ्य सुविधा, भोजन, इत्यादि की जानकारी ली। इस दौरान जिला अस्पताल में कार्यरत वरिष्ठ स्वास्थ्य अधिकारियों की समीक्षा बैठक लेकर बीजापुर जिले में मलेरिया के बढ़ते प्रकोप पर चिंता व्यक्त करते हुए मलेरिया मुक्त बीजापुर बनाने के लिए धरातल पर अधिक मेहनत करने के निर्देश दिए।
ज्ञात हो कि बीजापुर में मलेरिया का प्रकोप अन्य जिलों से ज्यादा है जिसे दूर करने के लिए डोर-टू डोर मलेरिया जांच एवं धनात्मक मरीजों का उपचार तथा उपचार के दौरान मरीजों को दवाईयों का सेवन कराना सुनिश्चित हो इसके लिए आवश्यक मार्गदर्शन भी दिए। वहीं एनिमिया तथा कुपोषण में कमी लाने के लिए गर्भवती माताओं एवं आवासीय विद्यालयों में नियमित रूप से अण्डा वितरण कराए जाने के निर्देश दिए।
जिले के सुदूर क्षेत्रों में बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं प्राथमिकता के साथ उपलब्ध कराने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। वहीं एम्बुलेंस की पहुंच सुनिश्चित करने एवं एम्बुलेंस के सुचारू रूप से संचालन तथा बाईक एबुलेंस को पुनः संचालित कर सुदूर क्षेत्रों में एंबुलेस की पहुंच सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
बजट में स्वीकृत नवीन 220 सीटर जिला अस्पताल एवं नर्सिंग कॉलेज का निर्माण हेतु स्थल चयन करने तथा जिला स्तर पर स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं की भर्ती हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
बैठक में सीजीएमएससी के चेयनमेन श्री दीपक महस्के, स्वास्थ्य सचिव श्री अमित कटारिया, कलेक्टर श्री संबित मिश्रा एवं सीईओ जिला पंचायत श्रीमती नम्रता चौबे सहित स्वास्थ्य विभाग अधिकारीगण एवं विशेषज्ञ मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here