Wednesday, May 13, 2026

UDYAM CG08D0001018

register form
Home छत्तीसगढ़ *मोहला:–आईटीबीपी के जवानों ने पर्यावरण संरक्षण मुहिम में निभाई सहभागिता वन विभाग...

*मोहला:–आईटीबीपी के जवानों ने पर्यावरण संरक्षण मुहिम में निभाई सहभागिता वन विभाग के साथ समन्वय से कारेकट्टा में किया पौधारोपण*

0
94

मनीष कौशिक मोहला

मोहला :—कलेक्टर तुलिका प्रजापति के निर्देशन में धरती आबा ग्राम उत्कर्ष योजनांतर्गत जनजाति समुदाय के नागरिकों को शान की महती योजनाओं से जोड़ने का अभियान चलाया जा रहा है। इसके साथ ही सामाजिक सहभागिता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से विविध कार्यक्रम चलाया जा रहा है। इसके चलते जिले में इसका अच्छा खासा प्रभाव देखने को मिल रहा है। जिला प्रशासन के साथ ही  आईटीबीपी के द्वारा भी ग्राम उत्कर्ष योजना में सहभागिता देखने को मिला। गत दिवस  25 जून को कारेकट्टा पी एफ 997 परिसर मे मिश्रित वृक्षारोपण कार्यक्रम में भागीदारी दी गई। पौधरोपण कार्यक्रम में वनमण्डलाधिकारी श्री दिनेश पटेल, कमांडेंट आइटीबीपी 27वीं वाहिनी श्री विवेक कुमार पाण्डेय, उप वनमंडलाधिकारी मानपुर श्री मनेंद्र कुमार सिरदार,  वन परिक्षेत्र अधिकारी दक्षिण मानपुर, एवं समस्त दक्षिण मानपुर स्टाफ ने पौधरोपण कार्यक्रम में अपनी सहभागिता दी इस अवसर पर आईटीबीपी के कमांडेंट श्री विवेक पाण्डेय ने नागरिकों को संदेश देते हुए कहा कि पेड़ पौधे धरती की आत्मा है। इसके बिना जीवन की कल्पना करना असंभव है। उन्होंने हर नागरिक को आगे आकर पर्यावरण संरक्षण और संवर्धन में सहभागिता देने कहा। इस अवसर वनमंडलाधिकारी श्री दिनेश पटेल ने कहा कि जैव विविधता को बनाए रखने के लिए पौधारोपण किया जाना अति आवश्यक है। पर्यावरण को हो रहे निरंतर नुकसान से बचाए रखने के लिए पेड़ पौधों का संरक्षण अति आवश्यक है।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here