DAV मुख्यमंत्री पब्लिक स्कूल, उल्लूर में देशभक्ति एवं उत्साह के साथ मनाया गया स्वतंत्रता दिवस,,,,,,,,,,,,,,
,,,,,,,,,, तेजनारायण सिंह की रिपोर्ट,,,,,,,,,
भोपालपटनम,,,,,,,,,,,,,, DAV मुख्यमंत्री पब्लिक स्कूल, उल्लूर में 15 अगस्त 2026 को स्वतंत्रता दिवस समारोह देशभक्ति, उत्साह एवं उल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जिला पंचायत सदस्य श्रीमती कविता कोरम तथा विशिष्ट अतिथि श्री विजय कुमार कोरम, खंड शिक्षा अधिकारी, भोपालपट्टनम उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय के प्राचार्य पी. वेणुगोपाल राव ने की। समारोह में शिक्षकगण, विद्यार्थी, अभिभावक एवं पत्रकारगण उपस्थित रहे।
मुख्य अतिथि के आगमन के साथ समारोह का शुभारंभ राष्ट्रीय ध्वजारोहण से हुआ। श्रीमती कविता कोरम ने ध्वज फहराया। इसके साथ ही राष्ट्रगान गूंज उठा और सभी ने ध्वज को सलामी दी। पूरे परिसर में देशभक्ति का वातावरण छा गया।
इसके बाद विद्यार्थियों ने जोशपूर्ण नारों के साथ वातावरण को और ऊर्जावान बना दिया। तत्पश्चात चारों हाउस के विद्यार्थियों द्वारा अनुशासित मार्च-पास्ट प्रस्तुत किया गया, जिसे सभी ने सराहा।
मार्च-पास्ट के बाद Red House (ऋग्वेद), Green House (सामवेद), Yellow House (अथर्ववेद) एवं Blue House (यजुर्वेद) के House Leaders सहित Head Boy, Head Girl, CCA Head, Discipline Head एवं Sports Head को बैज पहनाकर पद की शपथ दिलाई गई। विद्यार्थियों को उनके कर्तव्यों की संक्षिप्त जानकारी भी दी गई।
इसके पश्चात माँ सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलन एवं पुष्प अर्पण कर सांस्कृतिक कार्यक्रम की शुरुआत हुई। अतिथियों का पुष्पगुच्छ से स्वागत किया गया। विद्यार्थियों ने स्वागत गीत प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया। मंच संचालन श्रीमती नीलम साहू एवं श्रीमती विक्टोरिया रानी ने किया।
सांस्कृतिक कार्यक्रम में चारों हाउस ने भाग लिया। Red House ने देशभक्ति गीत पर प्रभावशाली प्रस्तुति दी। Blue House का नाटक प्रेरणादायक रहा। Yellow House की नृत्य प्रस्तुति ने सभी को उत्साहित कर दिया। Green House ने भी सुंदर प्रस्तुति देकर कार्यक्रम को जीवंत बनाया।
कार्यक्रम के सफल संचालन में CCA प्रमुख सपना गुर्रम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
इस अवसर पर विद्यार्थियों को स्वतंत्रता संग्राम के महत्व से अवगत कराया गया। बताया गया कि स्वतंत्रता सेनानियों के संघर्ष और बलिदान से ही आज देश स्वतंत्र है।
खंड शिक्षा अधिकारी श्री विजय कुमार कोरम ने विद्यार्थियों को देशप्रेम, अनुशासन और शिक्षा के महत्व पर संक्षिप्त संदेश दिया। उन्होंने महान नेताओं के योगदान को याद करते हुए प्रेरित किया और स्वतंत्रता सेनानियों के सम्मान में एक मिनट का मौन रखा गया।
मुख्य अतिथि श्रीमती कविता कोरम ने विद्यार्थियों को देशप्रेम और जिम्मेदारी का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि हर विद्यार्थी को शिक्षा के साथ देश के विकास में योगदान देना चाहिए।
प्राचार्य पी. वेणुगोपाल राव ने सभी को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएँ दीं। उन्होंने स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान को याद करते हुए विद्यार्थियों को उनके आदर्शों पर चलने की प्रेरणा दी। साथ ही उन्होंने राष्ट्रीय ध्वज, राष्ट्रगान एवं राष्ट्रीय प्रतीकों के सम्मान पर जोर दिया।
उन्होंने अभिभावकों से बच्चों की नियमित उपस्थिति और शिक्षा में सहयोग का आग्रह किया तथा विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ गतिविधियों में भाग लेने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम के अंत में प्रतियोगिता परिणामों की घोषणा की गई। निर्णायक मंडल में मुख्य अतिथि, विशिष्ट अतिथि, पत्रकार एवं अभिभावक शामिल रहे।
अंत में मिनेश कुमार पांडेय द्वारा धन्यवाद ज्ञापन किया गया। कार्यक्रम का समापन मिष्ठान वितरण के साथ हुआ और विद्यार्थी देशभक्ति के उत्साह के साथ अपने घरों को लौटे।

