*संगमपल्ली CRPF 22 बटालियन कैंप में धूमधाम से मना स्वतंत्रता दिवस: पौधारोपण, न्योता भोज और वॉलीबॉल मैच का हुआ आयोजन*
*बीजापुर भोपाल पटनम*
मद्देड़, संगमपल्ली,15 अगस्त 2026
बीजापुर जिले के भोपालपटनम ब्लॉक अंतर्गत मद्देड़ क्षेत्र के ग्राम पंचायत संगमपल्ली स्थित CRPF 22 (अल्फा) बटालियन कैंप में 80 वां स्वतंत्रता दिवस अत्यंत हर्षोल्लास और देशभक्ति के माहौल में मनाया गया।
इस अवसर पर सुरक्षा बलों और स्थानीय ग्रामीणों के बीच अटूट सामंजस्य की मिसाल देखने को मिली।
कार्यक्रम का शुभारंभ विधिवत ध्वजारोहण के साथ हुआ।
झंडारोहण के पश्चात CRPF जवानों और स्थानीय स्कूली छात्र-छात्राओं ने एक साथ मिलकर ‘वंदे मातरम’ का सुमधुर गायन किया।
इसके बाद कैंप परिसर में पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए पौधारोपण किया गया और उपस्थित स्कूली बच्चों को मिठाई का वितरण किया गया।
*ग्रामीणों के लिए न्योता भोज का आयोजन*
स्वतंत्रता दिवस के इस खास मौके पर CRPF A/ 22 बटालियन की ओर से ‘न्योता भोज’ (महाभोज) का भव्य आयोजन किया गया, जिसमें मद्देड़ और संगमपल्ली क्षेत्र के लगभग 200 महिला पुरुषों युवक युवतियों बड़े बुजुर्ग, स्कूली छात्र छात्राओं ओर ग्रामीणों ने भाग लिया।
सी आर पी एफ अल्फा 22 बटालियन के इस न्योता भोज में स्कूली छात्र-छात्राओं, युवाओं युवतियां, महिला पुरुषों और बुजुर्गों ने एक साथ बैठकर भोजन का सभी ने आनंद लिया।
ग्रामीणों ने CRPF A/ 22 बटालियन संगमपल्ली के इस सहयोगात्मक और आत्मीय प्रयास की जमकर प्रशंसा की।
*वॉलीबॉल मैच में सी आर पी एफ अल्फा 22 बटालियन बनी विजेता*
शाम के सत्र में खेलकूद प्रतियोगिता के तहत कोंगूपल्ली और अल्फा 22 बटालियन की टीमों के बीच एक रोमांचक वॉलीबॉल मैच खेला गया।
कड़े मुकाबले में 22 बटालियन की टीम विजेता रही।
मैच के अंत में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को पुरस्कृत कर उनका उत्साहवर्धन किया गया।
यह संपूर्ण कार्यक्रम संगमपल्ली CRPF A/22 बटालियन के सहायक कमांडेंट मनोज कुमार एवं उनकी समस्त टीम की गरिमामय उपस्थिति में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

