मनीष कौशिक

मोहला—–स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर कलेक्टर श्रीमती तुलिका प्रजापति ने कलेक्टोरेट परिसर स्थित सभाकक्ष में अधिकारियों एवं कर्मचारियों से भेंट कर उन्हें स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं। इस दौरान उन्होंने देश की आजादी के लिए अपना सर्वस्व न्यौछावर करने वाले वीर शहीदों को नमन करते हुए उनके बलिदान को याद किया।कलेक्टर प्रजापति ने कहा कि जिले के अधिकारी-कर्मचारी बेहतर कार्य कर रहे हैं, लेकिन नए जिले को विकास की नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने के लिए हमें और बेहतर प्रयास करने होंगे। उन्होंने कहा कि नया जिला होने के कारण कई तरह की चुनौतियां सामने हैं, लेकिन सीमित संसाधनों में बेहतर कार्य करने का प्रयास ही हमारी कार्यक्षमता को और मजबूत बनाएगा उन्होंने अधिकारियों-कर्मचारियों से अपने कर्तव्यों को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए सौंपे गए दायित्वों का पूरी जिम्मेदारी और ईमानदारी से निर्वहन करने का आह्वान किया। साथ ही सभी विभागों के बीच बेहतर आपसी समन्वय स्थापित कर कार्य करने पर जोर दिया।कलेक्टर ने कहा कि विभागों के बीच बेहतर तालमेल से शासन की योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित होगा और इसका सीधा लाभ जिले के आम नागरिकों तक पहुंच सकेगा। उन्होंने अधिकारियों एवं कर्मचारियों को जनहित को केंद्र में रखते हुए संवेदनशीलता और जिम्मेदारी के साथ कार्य करने के लिए प्रोत्साहित किया इस अवसर पर एसडीएम मोहला हेमेन्द्र भुआर्य, डिप्टी कलेक्टर दुकालू राम ध्रुव सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

