Homeछत्तीसगढ़भोंगापाल में स्वतंत्रता दिवस पर 9वीं की 10 छात्राओं को मिली निशुल्क...

भोंगापाल में स्वतंत्रता दिवस पर 9वीं की 10 छात्राओं को मिली निशुल्क साइकिल*

*भोंगापाल में स्वतंत्रता दिवस पर 9वीं की 10 छात्राओं को मिली निशुल्क साइकिल*

*भोंगापाल*
स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर हाई स्कूल भोंगापाल में आयोजित कार्यक्रम में कक्षा 9वीं की 10 छात्राओं को निशुल्क साइकिलें वितरित की गईं। साथ ही साक्षरता शिक्षा प्रमाण पत्र ग्रामीणों को प्रदान किए गए।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ग्राम पंचायत भोंगापाल के सरपंच श्री रामसाय नाग थे। विशिष्ट अतिथि के रूप में भाजपा युवा मोर्चा जिला मंत्री श्री भानू राम नाग, श्री दिनेश सोरी एवं श्री फूलसिंह कोर्राम लक्ष्मणश्री सिंह दीवान पंचायत सचिव श्री कपिल साहू उपस्थित रहे। कार्यक्रम में सभी पंचगण एवं ग्रामीणजन भी शामिल हुए।

मुख्य अतिथि श्री रामसाय नाग ने छात्राओं को साइकिल सौंपते हुए कहा कि शिक्षा के साथ-साथ बेटियों को आगे बढ़ने के लिए सुविधा देना जरूरी है। साइकिल से उन्हें स्कूल आने-जाने में सहूलियत होगी और पढ़ाई में नियमितता आएगी।
वही विशेष अतिथि भाजपा युवा मोर्चा जिला मंत्री ने कहा कुछ समय पहले इस चित्र में नक्सलियों का गढ़ रहा करता था अब नक्सली मुक्त हो चुका है बय मुक्त हो होकर आप लोगों को पढ़ाना है और आगे बढ़ाना है

कार्यक्रम की शुरुआत सभी स्कूलों एवं आंगनबाड़ी सहित स्वास्थ्य केंद्र में ध्वजारोहण एवं राष्ट्रगान से हुई। प्रभारी प्राचार्य एवं संकुल सीएससी सहित शिक्षकों ने अतिथियों का आभार व्यक्त किया

आपकी राय

[poll id="2"]

- Advertisment -spot_img

राशिफल

आज का मौसम

क्रिकेट लाइव स्कोर

Most Popular

RELATED ARTICLES