मनीष कौशिक
मानपुर —-सावन के पावन पर्व पर मानपुर नगर एक बार फिर भगवान भोलेनाथ की भक्ति में सराबोर होने जा रहा है 16 अगस्त 2026, रविवार को राजाबाड़ा शिव मंदिर समिति एवं समस्त ग्रामवासियों के तत्वावधान में भव्य शिव शोभायात्रा निकाली जाएगी। शोभायात्रा में आकर्षक झांकियों, लोक संस्कृति और पारंपरिक नृत्यों के साथ डीजे की धुन पर नगर भ्रमण किया जाएगा शोभायात्रा में भव्य शिव झांकी विशेष आकर्षण का केंद्र रहेगी। वहीं राजनांदगांव से अघोरी बाबा एवं काली के रौद्र रूप की विशेष प्रस्तुति श्रद्धालुओं में रोमांच पैदा करेगी। इसके अलावा ‘रंग तरंग’ राजनांदगांव की टीम द्वारा छत्तीसगढ़ी लोक संस्कृति की मनमोहक प्रस्तुति दी जाएगी शोभायात्रा में गौलीटोल, अंबागढ़ चौकी की ओर से पारंपरिक इंड़े नृत्य की प्रस्तुति भी देखने को मिलेगी। धार्मिक आस्था, लोक संस्कृति और मनोरंजन का यह अनूठा संगम मानपुर में सावन की भक्ति को और भी खास बनाएगा।
भोले की भक्ति, झांकियों की भव्यता और छत्तीसगढ़ी संस्कृति की रंगत—16 अगस्त को मानपुर में शिवमय होगा पूरा नगर विनीतः राजाबाड़ा शिव मंदिर समिति एवं समस्त ग्रामवासी, मानपुर

