HomeSaraipali*बारिश ने खोली सरायपाली नगर पालिका की पोल, शहर के शास्त्रीनगर पेट्रोल...

*बारिश ने खोली सरायपाली नगर पालिका की पोल, शहर के शास्त्रीनगर पेट्रोल पंप के सामने कई घरों के बैडरूम और किचन में घुसा नाली का बदबूदार गंदा पानी, स्थानीय लोगों हो रही है परेशानी, सत्ता बदली पर शहर की समस्या का समाधान नहीं हुआ।

महासमुंद जिले के सरायपाली शहर में बारिश ने नगर पालिका प्रशासन की पोल खोल कर रख दी है, पानी निकासी की समुचित व्यवस्था न होने के कारण अब जगह जगह, गली मोहल्लों में नाली का बदबूदार गंदा पानी लोगों के बैडरूम और किचन तक पहुंच रहा है, जिससे स्थानीय रहवासी काफी परेशान है, शास्त्रीनगर में कई लोगो के घर पर नाली का गंदा पानी घुटने तक भर गया जिसके साथ कीचड़ और बिच्छी जैसे कीड़े भी बह कर घरों तक पहुंच गए जिससे स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल है।


वही सरस्वती शिशु मंदिर का विशाल परिसर में इतना पानी भर गया मानो कोई तालाब है। इस घुटने तक पानी होने के कारण स्कूल बच्चे नहीं पहुंचने के कारण सुरक्षा को देखते हुवे कुछ घंटों के लिए स्कूल आने से रोक दिया गया

स्थानीय लोगों का आरोप है की नगर पालिका प्रशासन पानी निकासी की व्यवस्था नहीं कर पा रही है, हाल ही शहर में गौरव पथ का निर्माण कार्य चल रहा है, ठेकेदार द्वारा घटिया निर्माण सामग्री द्वारा नाली का निर्माण करा दिया जा रहा है जिससे नाली धसंक जा रही है और पानी जाम हो जा रहा है, वहीं नाली का कूड़ा करकट और कीचड़ स्थनीय लोगों के घरों तक पहुंच रहा है।

आपकी राय

[poll id="2"]

- Advertisment -spot_img

राशिफल

आज का मौसम

क्रिकेट लाइव स्कोर

Most Popular

RELATED ARTICLES