Homeछत्तीसगढ़*मोहला:---खड़गांव स्वामी आत्मानंद स्कूल में शाला प्रवेश उत्सव में शामिल हुई जिला...

*मोहला:—खड़गांव स्वामी आत्मानंद स्कूल में शाला प्रवेश उत्सव में शामिल हुई जिला पंचायत अध्यक्ष नम्रता सिंह*

मनीष कौशिक मोहला

मोहला:—स्वामी आत्मानंद शासकीय हिंदी/अंग्रेजी माध्यमिक विद्यालय, खड़गांव (सेजेस) में शाला प्रवेश उत्सव हर्ष और उल्लास के साथ आयोजित किया गया इस अवसर पर मुख्य अतिथिके रूप में जिला पंचायत अध्यक्ष एवं भाजपा जिलाध्यक्ष नम्रता सिंह की गरिमामयी उपस्थिति रही, जिनकी उपस्थिति ने कार्यक्रम की शोभा को और भी विशेष बना दिया शाला प्रवेश उत्सव न केवल नए शिक्षा सत्र की शुरुआत का प्रतीक है, बल्कि यह उस विश्वास और भविष्य के निर्माण का प्रतीक भी है, जो प्रत्येक विद्यार्थी के मन में पलता है। कार्यक्रम की शुरुआत पारंपरिक विधि से की गई, जिसमें नवप्रवेशी बच्चों का स्वागत तिलक एवं पुष्पों से किया गया मुख्य नम्रता सिंह जी ने बच्चों का मुंह मीठा कर, पाठ्यपुस्तकों का वितरण किया और उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए प्रेरणादायक उद्बोधन दिया। *उन्होंने बच्चों को शिक्षा के महत्व को समझाते हुए कहा कि शिक्षा केवल पुस्तकों तक सीमित नहीं है, यह सोच व्यवहार और जीवन को दिशा देने वाली सबसे बड़ी शक्ति है। आज का विद्यार्थी कल का नेता, वैज्ञानिक, डॉक्टर, शिक्षक या समाजसेवी हो सकता है बशर्ते वह अपने लक्ष्य को पहचानकर पूरी निष्ठा से उस पर चले उन्होंने बच्चों को प्रेरित करते हुए यह भी कहा कि अपने जीवन में अनुशासन, परिश्रम और सकारात्मक सोच को अपनाकर ही सफलता प्राप्त की जा सकती है। उन्होंने विद्यार्थियों से आग्रह किया कि वे केवल शिक्षा प्राप्त न करें, बल्कि अपने व्यवहार, आचरण एवं संस्कारों से अपने माता-पिता, गांव, जिले और प्रदेश का नाम रोशन करें कार्यक्रम के उपरांत विद्यालय प्रभारी प्राचार्य द्वारा विद्यालय परिसर का निरीक्षण कराया गया, जिसमें भवन की वर्तमान स्थिति, कक्षाओं की आवश्यकता, शिक्षण सामग्री की उपलब्धता सहित अन्य अनेक विषयों पर जानकारी दी गई।

विशेष रूप से एक पुराने भवन की जीर्ण अवस्था को लेकर नवीन भवन निर्माण की मांग रखी गई, साथ ही शाला को और अधिक सुसज्जित एवं व्यवस्थित करने हेतु आवश्यक सुविधाओं की सूची भी दी गई इन मांगों पर जिला पंचायत अध्यक्ष महोदया ने सकारात्मक रुख अपनाते हुए आश्वासन दिया कि हर बच्चे को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिले, यह हमारा संकल्प है विद्यालय की मांगों को हम गंभीरता से लेते हुए चरणबद्ध रूप से पूर्ण करने का हरसंभव प्रयास करेंगे इसके पश्चात नम्रता सिंह ने खड़गांव स्थित नव-निर्मित तहसील कार्यालय भवन का भी निरीक्षण किया, जो अब पूरी तरह बनकर तैयार है। उन्होंने भवन की संरचना, कार्यालय संचालन की पूर्व तैयारी एवं आवश्यक संसाधनों की स्थिति की जानकारी ली। उन्होंने बताया कि बहुप्रतीक्षित यह भवन जल्द ही लोकार्पित किया जाएगा, जिससे क्षेत्रवासियों को प्रशासनिक कार्यों के लिए बेहतर सुविधा और सुविधा संपन्न वातावरण मिलेगा इस अवसर पर क्षेत्र के रेखा कोठारी जिला पंचायत सदस्य, साहिदा बेगम खान जनपद सदस्य मानपुर, फकीर शाह नेताम, अलेंद्र त्रिपाठी, राजा राम मारापी, टोमान साहू, दुर्गा गुप्ता, परमेश्वर ठाकुर, रामदयाल घावड़े, रेखा मेश्राम, गजराज ठाकुर ग्राम प्रमुख, मयंक गुप्ता, घनश्याम कड़ियाम, चंद्रशेखर उईके प्रभारी प्राचार्य सेजेश, वीरानारायण उईके जनप्रतिनिधिगण, पंचायत पदाधिकारीगण, शिक्षाकर्मी, पालकगण, छात्र-छात्राएं एवं स्थानीय नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे और कार्यक्रम को प्रेरणादायक व सफल बनाया इस आयोजन ने बच्चों के चेहरे पर मुस्कान और अभिभावकों के मन में विश्वास भर दिया कि शासन और प्रशासन मिलकर शिक्षा के क्षेत्र में नया उजाला लाने को संकल्पबद्ध है।

 

आपकी राय

[poll id="2"]

- Advertisment -spot_img

राशिफल

आज का मौसम

क्रिकेट लाइव स्कोर

Most Popular

RELATED ARTICLES