Monday, May 4, 2026

UDYAM CG08D0001018

register form
Home छत्तीसगढ़ *ई 22 वीं वाहिनी सुरक्षा बल के द्वारा नागरिकों को जरूरत मंद...

*ई 22 वीं वाहिनी सुरक्षा बल के द्वारा नागरिकों को जरूरत मंद कृषि यंत्र सामानों सहित सायकल वितरण किया,,*,,,, ,,,,,,,तेजनारायण सिंह की रिपोर्ट,,,,,,,,

0
140

*ई 22 वीं वाहिनी सुरक्षा बल के द्वारा नागरिकों को जरूरत मंद कृषि यंत्र सामानों सहित सायकल वितरण किया,,*,,,,

,,,,,,,तेजनारायण सिंह की रिपोर्ट,,,,,,,,

बीजापुर,,,,,,,,,,,,, बीजापुर जिले के मोदकपाल थाना क्षेत्र अन्तर्गत केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल छत्तीसगढ़ राज्य के विकास हेतु नक्सल मुक्त अभियान का संचालन पूर्ण प्रतिबद्धता तथा समर्पण के साथ वर्षों से करती आ रही है।

इसके साथ ही आम नागरिकों के प्रति मानवीय एवं संवेदनशील रवैया अपनाते हुए उनके दिलों को स्पर्श करने की भी मुहिम में जुटी हुई है।

ऐसे ही एक अभियान के अंतर्गत पुलिस महानिरीक्षक केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल छतीसगढ़ के निर्देशन में 5/22 वीं बटालियन ने दिनांक 30/03/2025 को मोदकपाल थाना अंतर्गत तुनकी गुट्टा, भट्टीगुडा, फरसापल्ली एवं पुसगुडी ग्रामीणों के लिए सिविक एक्शन कार्यक्रम का आयोजन किया।

ई/22 वीं बटालियन के कमाण्डेंट मोहित कपूर के कुशल नेतृत्व में संजीव कुमार, द्वितीय कमान अधिकारी, पंकज कुमार, द्वितीय कमान अधिकारी, प्रेम कुमार सिंह, सहा० कमाण्डेंट, निरीक्षक / जीडी महावीर प्रसाद मीणा, सहा०उप०नि ०खाटेकर काशीनाथ , मोदकपाल थानाध्यक्ष, निरीक्षक आकाश कुमार द्वारा फरसापल्ली, भट्टीगुडा, पुसगुडी इत्यादि गाँव के नागरिकों पुरुष, महिला, बुजुर्गों तथा स्कूल के बच्चों को स्कूल ड्रेस, बैग तथा खेल एवं मनोरंजन का सामान व साईकिल वितरित किया गया।

इसके आलावा आस-पास के ग्रामीणो को आम जरूरत का सामान जैसे साडी, चप्पल, लुगी, गमछा कंबल घरेलू बर्तन, कुदाल, गैंती, पानी की टंकी, टेलीवीजन, सोलर लैंप आदि वितरित किया गया।

सिविक एक्शन प्रोग्राम में आये हुए सभी ग्रामीणों के लिए भोजन की व्यवस्था की गई थी।

इस पूरे कार्यक्रम के दौरान विभिन्न गाँवों के सरपंच, थानाध्यक्ष के साथ-साथ ई/ 22 वीं वाहिनी के कमांडेंट उपस्थित रहे।

खेल-कूद, स्कुल ड्रेस, बैग व स्टेशनरी का सामान पाकर जहाँ बच्चे काफी उत्साहित थे वही महिलाएं एवं बुजुर्गों के चेहरों पर भी संतोष तथा खुशी की लहर देखी गई।

कार्यक्रम में आये सभी लोगों और जनप्रतिनिधियों ने केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल तथा ई/ 22 वीं वाहिनी के प्रति आभार जताया।

उपस्थित अधिकारियों ने ग्रामीणों, विशेषकर युवाओं को उनकी समस्याओं के समाधान के प्रति अपनी प्रतिबद्धता जाहिर करते हुए इसे महान बल का सदस्य बनने के लिए प्रोत्साहित किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here