Monday, May 4, 2026

UDYAM CG08D0001018

register form
Home छत्तीसगढ़ *नए शासकीय शराब दुकानों के खोलने का विधायक विक्रम मंडावी ने किया...

*नए शासकीय शराब दुकानों के खोलने का विधायक विक्रम मंडावी ने किया विरोध *,,,,,,,,,,,,,,,,,,,*दीपक मरकाम की रिपोर्ट*

0
191

*नए शासकीय शराब दुकानों के खोलने का विधायक विक्रम मंडावी ने किया विरोध *,,,,,,,,,,,,,,,,,,,*दीपक मरकाम की रिपोर्ट*

*जब कांग्रेस की सरकार थी तब स्कूल, अस्पताल और कॉलेज खोलने का काम किया था तो वहीं भाजपा की सरकार लोगों को शराब परोसने शराब दुकान खोल रही है- विक्रम मंडावी *

*नये शराब दुकानों के खुलने से जिले में होगी अव्यवस्था *

बीजापुर 31/03/2025,,,,,,,,,,,,,,,,,
बीजापुर के विधायक एवं कांग्रेस नेता विक्रम मंडावी ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा कि जब प्रदेश में कांग्रेस की सरकार थी तो उस समय कांग्रेस की सरकार ने लोगों के लिए स्कूल, कॉलेज और अस्पताल खोलने के साथ साथ राज्य में विकास के काम किए थे लेकिन अब जब प्रदेश में भाजपा की सरकार बनी है तो भाजपा सरकार ने प्रदेश में स्कूल, कॉलेज और अस्पतालों को बंद कर नए शराब दुकानें खोलने में लगी है,।

बीजापुर जैसे आदिवासी बहुल क्षेत्र आवापल्ली, मद्देड, कुटरू, नैमेड, गुदमा और गंगालूर सहित जिले के अन्य इलाक़ों में सरकार शराब दुकानें खोलनें जा रही है ,इससे जिले में अव्यवस्था फैलेगी।

कांग्रेस नेता और विधायक विक्रम मंडावी ने भाजपा के अपने चुनावी घोषणा पत्र को याद दिलाते हुए कहा कि “भाजपा ने अपने चुनावी घोषणा पत्र “मोदी की गारंटी” में कहा गया था कि जब प्रदेश में भाजपा की सरकार बनेगी तो शराब दुकानों को कम करने का काम करेंगे।”

भाजपा सरकार अब बीजापुर जिले के साथ साथ प्रदेश में बड़े स्तर पर शराब दुकानें खोलने जा रही है।

पिछले वित्तीय वर्ष में भी भाजपा सरकार ने बड़े स्तर पर शराब दुकानें खोली थी ।

आने वाले नए वित्त वर्ष में 76 और नए शराब दुकानें खोलने जा रही है जिसका कांग्रेस पार्टी पुरजोर विरोध करती है।

बीजापुर के विधायक और कांग्रेस नेता विक्रम मंडावी अपने विज्ञप्ति में आगे कहा कि बड़े पैमाने पर बीजापुर जैसे क्षेत्र में और शराब दुकानें खोलने से जिले में अव्यवस्था फैलेगी ।

इसलिए भाजपा सरकार को चाहिए की अव्यवस्था को रोकने के लिए नए शराब दुकान खोलने के फैसले को वापस ले, अन्यथा जिले में भाजपा सरकार द्वारा खोले जाने वाले नए शराब दुकान के विरोध में उग्र प्रदर्शन किया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here