Thursday, April 16, 2026

UDYAM CG08D0001018

register form
Home Kanker *नाबालिग को बहला फुसलाकर कर ले जाकर दुष्कर्म के आरोपी गिरफ्तार।*

*नाबालिग को बहला फुसलाकर कर ले जाकर दुष्कर्म के आरोपी गिरफ्तार।*

0
165

*नाबालिग को बहला फुसलाकर कर ले जाकर दुष्कर्म के आरोपी गिरफ्तार।*

कांकेर/भानुप्रतापपुर:-
नाबालिग को डरा-धमका कर दुष्कर्म करने वाले अधेड़ को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। न्यायालय में पेश करने के बाद पुलिस ने जेल भेजा है। पुलिस के अनुसार प्रार्थीे थाना उपस्थित होकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि इसकी नाबालिग पुत्री 1.जून को 12.30 बजे अपने घर से बिना बताये कहीं चली गई है। किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा बहला फुसलाकर अपहृरण कर ले गया है कि रिपोर्ट पर थाना भानुप्रतापपुर में गुम इंसान क्रमांक 27/24 एवं अपराध क्रमांक 119/2024 धारा 363 भादवि. कायम कर विवेचना में लिया गया। विवेचना दौरान मामले की गंभीरता को देखते हुये नाबालिक की बरामदगी एवं आरोपी की गिरफ्तारी हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कांकेर इन्दिरा कल्याण ऐलिसेला के दिशानिर्देशन में, अति.पुलिस अधीक्षक भानुप्रतापपुर संदीप पटेल, अति.पुलिस अधीक्षक कांकेर मनीषा ठाकुर रावटे, अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) भानुप्रतापपुर प्रषांत कुमार सिह पैकरा के मार्गदर्शन पर थाना प्रभारी निरीक्षक अमित पद्मशाली के नेतृव में अलग-अलग टीम गठित कर अपहृता एवं आरोपी की पता तलाश किया गया। गठित टीम द्वारा अथक प्रयास कर हर सम्भावित स्थानों में लगातार खोजबीन कर आरोपी जगदू राम कोर्राम एवं आरोपी के कब्जे से नाबालिक को चर्रे मर्रे में बरामद किया गया। अभियोक्त्री से पूछताछ करने पर आरोपी जगदू राम कोर्राम पिता स्व. बिसरू राम कोर्राम उम्र 53 वर्ष, के द्वारा अभियोक्त्री को बहला फुसलाकर ले जाकर अभियोक्त्री के साथ जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाने पर आरोपी के खिलाफ धारा 363,366,376,376 (2)(ढ़) भादवि. 6 पॉक्सो एक्ट कायम कर आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त एचएफ डीलक्स मोटर साइकिल को बरामद किया गया। आरोपी जगदू राम कोर्रार्म के विरूद्ध पर्याप्त सबूत पाये जाने से आरोपी जगदू राम कोर्राम को 8.जून को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय पेश कर, जेल दाखिल के लिए भेजा गया । प्रकरण में थाना प्रभारी निरीक्षक अमित पद्मशाली द्वारा गठित ठीम, उपनिरी उर्मिला साहू सउनि कैलाश पाण्डे, प्र0आर0 589 प्रीतम लाटिया, आर0 क्र.07 हेतन्त मरकाम, आर0क्र0 891 राजेन्द्र रावटे, आर.क्र. 1086 जितेन्द्र ठाकुर, आर.क्र. 726 रामच ंद कश्यप, आर.क्र.2369 दिनेष हुर्रा, म.आर.739 निरमातिन कटकवार का विषेष योगदान रहा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here