प्रशासन ने जनादेश को कुचलने का किया काम ,,,,,, ,,,,,,,,,तेजनारायण सिंह की रिपोर्ट,,,,,,,

0
134

प्रशासन ने जनादेश को कुचलने का किया काम ,,,,,,

,,,,,,,,,तेजनारायण सिंह की रिपोर्ट,,,,,,,

बीजापुर ,,,,,,,,, विधानसभा चुनाव संपन्न होने के पश्चात दूसरे स्थान पर रहे भारतीय जनता पार्टी के महेश गागड़ा भाजपा कार्यालय में प्रेस वार्ता लेकर प्रशासन पर जनादेश को कुचलना का आरोप लगाते हुए कहा कि बीजापुर कलेक्टर राजेंद्र कटारा और पुलिस अधीक्षक आंजनेय वार्ष्णेय शुरू से ही कांग्रेस प्रत्याशी विक्रम मंडावी के पक्ष में काम कर रहे थे जिसके विषय में वह पहले भी शिकायत कर चुके है।
बीजापुर की आम जनता ने भय भ्रष्टाचार और कुशल के विरुद्ध मतदान किया था जिसे प्रशासन द्वारा कुचला गया है। पूर्व मंत्री महेश गागड़ा प्रशासन को आड़े हाथ लेते हुए कहा कि जिन्होंने हमारे रास्ते में कांटे बोया हैं उन्हें काटां हीं मिलेगा। मीडिया की आवाज को भी प्रशासन द्वारा दबाने का प्रयास किया गया साथ ही सुरक्षा के नाम पर बीजापुर पुलिस अधीक्षक द्वारा भाजपा कार्यकर्ताओं के घर में जाकर उन्हें डराया गया जिसका उद्देश्य की भाजपा के कार्यकर्ता अपने घरों से ना निकले। नकली माओवादी पर्चा का डर दिखाकर भाजपा के कार्यकर्ताओं को डराया गया जिसका सबूत हमारे पास है अगर प्रशासन इस पर कार्रवाई नहीं करती है तो अब भाजपा की सरकार है हम दोषी को बक्सेंगे नहीं। प्रशासन ने विधानसभा चुनाव को भरपूर रूप से प्रभावित किया जिसका नतीजा यह हुआ कि यहां पर जन आधार हार गया और प्रशासन कपट पूर्ण कार्यों के चलते जीत गया।

बीजापुर कलेक्टर है कांग्रेस के एजेंट

महेश गागडा ने बीजापुर कलेक्टर पर आरोप लगाते हुए कहा कि चुनाव आचार संहिता के समय बीजापुर कलेक्टर भारतीय प्रशासनिक अधिकारी के गौरव को ताक में रखकर कांग्रेस के एजेंट बन गए थे वह लगातार अधिकारियों कर्मचारियों और सचिव लोगों की मीटिंग कर कांग्रेस को सपोर्ट करने की बात कह रहे हैं जिसकी मैंने चुनाव आयोग से शिकायत की थी। कलेक्टर का लगातार विधायक के यहां जाकर बैठना उनसे बात करना विधायक का कलेक्टर कार्यालय में आना यह सब इंगित करता है कि कलेक्टर को कांग्रेस कार्यकर्ताओं से ज्यादा चुनाव जीतने की चिंता थी। विधायक के कहने पर कलेक्टर ने पीठासीन अधिकारी को बदला गया था। कलेक्टर और विधायक की मिलीभगत से क्षेत्र में हुए भ्रष्टाचार से संबंधित समस्त दस्तावेज की कॉपी ईडी द्वारा मंगाई गई है जिसकी जांच भी चल रही है। भाजपा की सरकार सत्ता में आ गई है विधायक और विधायक के ठेकेदारों जिन्होंने भी भ्रष्टाचार किया है किसी को भी नहीं बख्शा जायेगा।

अधिकारी बेक डेट से चेक काटे तो बक्शा नहीं जाएगा

महेश गागड़ा ने सभी विभाग के अधिकारियों को चेतावनी देते हुए कहा कि विधायक और कलेक्टर के चाहते ठेकेदारों को लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से कोई भी अधिकारी बेक डेट में चेक काटने की भूल न करें। हमारे लोगों को सभी विभागों मैं चल रहे कार्यों की पूरी जानकारी है। अगर कोई अधिकारी बेक डेट से चेक कटेगा तो बक्शा नहीं जाएगा।

बीजापुर की जनता और अधिकारी- कर्मचारी का आभार

पूर्व मंत्री गागड़ा ने बीजापुर जिले के जनता, अधिकारी कर्मचारियों का जनाधार को लेकर आभार व्यक्त किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here