Homeछत्तीसगढ़*कौन सुनेगा जनता की गुहार?...*,,,,,,,,,,,,,,*आर, एल, कुलदीप की रिपोर्ट*

*कौन सुनेगा जनता की गुहार?…*,,,,,,,,,,,,,,*आर, एल, कुलदीप की रिपोर्ट*

*कौन सुनेगा जनता की गुहार?…*,,,,,,,,,,,,,,*आर, एल, कुलदीप की रिपोर्ट*

रायगढ़::::::::::: नेशनल हाईवे काशीराम चौक से औरदा जाने वाले मार्ग पर बैरिकेड लगाकर पूर्ण रूप से गढउमरिया औरदा की ओर जाने वालो को सिग्नल चौक पर ही रोक कर वापस किया जा रहा है।।

वीआईपी ड्यूटी के मद्दे नजर सही भी है मगर उन ग्रामीणों का क्या जो औरदा मार्ग के विभिन्न गांवों में रहते हैं।।

जैसे:- कुर्रूडीपा और आनंदडीपा ग्राम पंचायत गढ़उमरिया, इमलीपाली , आमापाली, जकेला, औरदा आदि अन्य ग्राम पंचायत व उनके आश्रित ग्राम के ग्रामीण आज सुबह से ही हलाकन नजर आ रहे।

इस मार्ग से प्रतिदिन सैकड़ो ग्रामीणों का आना-जाना लगा रहता है जिसमे दूध वाले, हरी सब्जी विक्रेता किसान, दिहाड़ी मजदूर , स्कूली छात्र , कामकाजी अभिभावक सहित अन्य लोगों को मार्ग में प्रवेश करने से रोकने पर भारी परेशानी हो रही है।।

नेशनल हाईवे के द्वारा बेतरतीब ढंग से डिवाइड लगाया गया है जहां संस्कार स्कूल रोड की ओर जाने वाले तथा गढ़ उमरिया होते हुए औरदा – पुसौर की ओर जाने वालो को अन्य विकल्प न होने की वजह से मजबूरन विपरीत दिशा होते हुए प्रवेश करना पड़ता है।।

प्रधानमंत्री के रायगढ़ आगमन पर इतिहास के तौर पर सुरक्षा के कड़े प्रतिबंध और व्यवस्था चाक चौबंद रखी गई है इसी कड़ी में काशीराम चौक से ओरदा की ओर जाने वाले दो पहिया चार पहिया सहित बड़ी वाहनों पर सख्त प्रतिबंध लगाते हुए काशीराम चौक पर ही रोका जा रहा है तथा राहगीरों को वापस भेजा जा रहा है जिससे इस मार्ग में रहने वाले ग्रामीणों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है ऐसे में कौन सुनेगा जनता की पुकार? क्या इन्हीं परेशानियों के लिए हम चुनते हैं सरकार??..

आपकी राय

[poll id="2"]

- Advertisment -spot_img

राशिफल

आज का मौसम

क्रिकेट लाइव स्कोर

Most Popular

RELATED ARTICLES