अनुभव के अदान – प्रदान से गरीबी उन्मूलन के गुर सीख रही महिलाएं,,,,,, ,,,,,,तीजनारायण सिंह की रिपोर्ट,,,,,

0
157

अनुभव के अदान – प्रदान से गरीबी उन्मूलन के गुर सीख रही महिलाएं,,,,,,

,,,,,,तीजनारायण सिंह की रिपोर्ट,,,,,

18526 महिलाएं, 1960 एसएचजी समूह के 126 ग्राम संगठन का चल रहा वार्षिक अधिवेशन

बीजापुर ,,,,,,,/राष्ट्रीय ग्रामीण आजिविका मिशन अंतर्गत जिले में 1960 स्व सहायता समूहों का निर्माण हुआ है, जिनमें ग्रामीण क्षेत्र की कुल 18 हजार 5 सौ 26 महिलाएं जुड़कर वित्तीय लेन देन, वित्तीय बचत और अपनी आजिविका संवर्धन हेतु सामूहिक अथवा व्यक्तिगत रूप से कार्य कर रही है। वार्षिक अधिवेशन के जरिए ये महिलाएं एक दूसरे के अनुभव, बैक लिंकेज से मिले ऋण, व्यापार करने के अपने तौर तरीके, और समूह से जुड़ने के फायदे को एक मंच पर बांट रही हैं। यह वार्षिक अधिवेशन ग्राम संगठनों द्वारा मार्च माह तक चलेगा।
शुक्रवार को ग्राम पंचायत गोटाईगुड़ा में शिव सांई महिला संगठन से जुड़े स्व सहायता समूह की महिलाओं का वार्षिक अधिवेशन कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमे ग्राम पंचायत के जनप्रतिनिधि, ग्रामवासी, स्व सहायता समूह की महिलाएं अपने अनुभवों को बाटने के साथ वार्षिक अधिवेशन कार्यक्रम में योजना से जुड़ने से लाभ के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। जिन परिवार की महिलाएं स्व सहायता समूह से नहीं जुड़े हैं उन्हें समूह में जुड़ने हेतु प्रोत्साहित किया गया। साथ ही मनरेगा योजनांतर्गत हितग्राहियों को आधार सीडिंग करवाने के बारे में तकनीकी सहायक प्रियंका टोप्पो के द्वारा समझाया गया। इसके अलावा मनोरंजन एवं उत्साहवर्धन करने के लिए स्व सहायता समूह की महिलाओं का खेलकूद प्रतियोगिता आयोजित किया गया, जिसमें रस्सी खींच, मटका फोड़, कुर्सी दौड़ कराया गया, कार्यक्रम के समापन में खेलकूद प्रतियोगिता के विजेताओं को पुरस्कृत भी किया गया। वर्ष भर ये समूह की महिलाएं अपने समूह में ही नियमित बैठक, लेन देन कर गरीबी उन्मूलन की दिशा में आगे बढ़ रही हैं।

About The Author

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here