Sunday, April 19, 2026

UDYAM CG08D0001018

register form
Home छत्तीसगढ़ *हाथ से हाथ जोड़ों अभियान का कमलेश कारम, बसंत राव ताटी ...

*हाथ से हाथ जोड़ों अभियान का कमलेश कारम, बसंत राव ताटी ने संभाला मोर्चा,*,, ,,,,,तेजनारायण सिंह की रिपोर्ट,,,,,

0
167

*हाथ से हाथ जोड़ों अभियान का कमलेश कारम, बसंत राव ताटी ने संभाला मोर्चा,*,,

,,,,,तेजनारायण सिंह की रिपोर्ट,,,,,

बीजापुर, भोपाल पटनम, बीजापुर जिले के भोपाल पटनम ब्लॉक ग्राम पंचायत रूद्रराम में डॉ भीम राव अम्बेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर , पुजा कर लोगों से जनसंपर्क कर शासन की मुलभुत सुविधाओं एवं जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में बता कर निश्चित रुप से लाभान्वित करने का निर्णय लिया।

छत्तीसगढ़ में हाथ से हाथ जोड़ो अभियान की शुरुआत किया गया हैं ।

इस यात्रा की शुरूआत छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल द्वारा बस्तर विधानसभा के समस्त कार्यकर्त्ताओं को माँ दंतेश्वरी मंदिर प्रांगण से ही हरि झंडी दिखाकर रवाना किया था ।

ज्ञात हो की गणतंत्र दिवस के दिन अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा की शुरुआत पूरे देश में की गई ।

भारत जोड़ो यात्रा की सफलता के बाद कांग्रेस हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा शुरू किया हैं ।

इसके साथ ही 2023 में होने वाले चुनावों की तैयारी भी जोर-शोर से शुरू हो चुकी है ।

देशभर में चल रही ‘भारत जोड़ो यात्रा के बाद 26 जनवरी से ‘हाथ से हाथ जोड़ो अभियान शुरू हो गई ।

इस यात्रा में कांग्रेस नेता राहुल गांधी के एक पत्र को घर-घर तक पहुंचाया जाएगा ।

राहुल के पत्र में ‘स्वर्णिम भारत का वादा किया गया है ,एवं छत्तीसगढ़ के विभिन्न योजनाओं को नरुवा, गरुवा, घूरवा बाड़ी, छत्तीसगढ़ महतारी, मुख्यमंत्री हाट बाजार योजना, राजीव युवा मितान क्लब, मुख्यमंत्री ज्ञान प्रोत्साहन योजना मुख्यमंत्री सक्षम सुरक्षा योजना फोर्टिफाइड चावल वितरण योजना राजीव गांधी किसान न्याय योजना छत्तीसगढ़ भुइयां डिजिटल हस्ताक्षरित भू-नक्शा डॉ खूबचंद बघेल स्वास्थ्य सहायता योजना छत्तीसगढ़ गोधन न्याय योजना छत्तीसगढ़ विवाह प्रमाण पत्र ऑनलाइन CG मिसल बंदोबस्त* *रिकार्ड छत्तीसगढ़ पौनी पसारी योजना एवं समस्त योजनाओं को प्रत्येक गांव एवं घर घर तक पहुंचाने को संकल्प लिया उसे निश्चित तौर पर हमारे सभी जनप्रतिनिधि और कार्यकर्त्ता निष्ठा पूर्वक काम करते हुए लोगों तक पहुंचकर इसको बता रहे हैं

जिसमें प्रदेश महासचिव कमलेश कारम, युवा कांग्रेस, बसंत राव ताटी सदस्य कृषक कल्याण परिषद छत्तीस गढ़ शासन , सदस्य जिला पंचायत बीजापुर , कामेश मोरला युवा कांग्रेस अध्यक्ष बीजापुर, जन प्रति निधि, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष रमेश पामभोई ,नगर पंचायत अध्यक्ष, रिंकी कोरम, रज्जाक शेख , विज्जार खान पार्षद गण सरपंच , वार्ड पंच, राममूर्ति यालम्, नरसिंग,कांग्रेसी कार्यकर्त्तागण व महिलाएं उपस्थित रहे ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here