बीजापुर नगर से शुरू हुआ कांग्रेस का “हाथ से हाथ जोड़ो” महाअभियान ,,,,, ,,,,,,तेजनारायण सिंह की रिपोर्ट,,,,,

0
132

बीजापुर नगर से शुरू हुआ कांग्रेस का “हाथ से हाथ जोड़ो” महाअभियान ,,,,,

,,,,,,तेजनारायण सिंह की रिपोर्ट,,,,,

लालू राठौर ने कहा यह अभियान घर घर पहुँचेगी

बीजापुर

गुरुवार 26 जनवरी से कांग्रेस का राष्ट्रव्यापी हाथ से हाथ जोड़ो महाअभियान की शुरूआत बीजापुर नगर से हो गई है। यह अभियान जिले के सभी ब्लाकों से एक साथ हाथ जोड़ो महाअभियान के तहत जनसंपर्क यात्रा निकाली जायेगी जो जिले के सभी बूथों व घर घर तक जायेगी। ज़िला मुख्यालय बीजापुर में ज़िला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष लालू राठौर एवं हाथ से हाथ जोड़ो अभियान के पर्यवेक्षक कामेश्वर गौतम व बीजापुर के विधायक विक्रम मंडावी ने ज़िला कांग्रेस कार्यालय बीजापुर से दोपहर 12 बजे यात्रा की शुरूआत की जो नगर के वार्ड क्रमांक 13 में समाप्त हुई है। यह माहअभियान अगले दो महिनों तक चलेगा।
ज़िला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष लालू राठौर ने कहा कि हाथ से हाथ जोड़ो महाअभियान में सभी ब्लॉक कांग्रेस कमेटियां एक दिन में कम से कम 10 किमी यात्रा करेगी। पदयात्रा का आयोजन ब्लॉक कांग्रेस कमेटी करेगी। यह जनसंवाद कार्यक्रम सफल भारत जोड़ो यात्रा का विस्तार है। यह विशाल अभियान पदयात्रा के रूप में जिले के सभी ग्राम पंचायतों, गांवों, मतदान केंद्रों और हर घर तक जाएगी।
ज़िला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष लालू राठौर ने यह भी कहा कि भारत जोड़ो यात्रा के उद्देश्य को जनता तक पहुंचाने कांग्रेस पार्टी हाथ जोड़ो यात्रा जिले भर में निकाल रही है जिसके माध्यम से सामाजिक सौहादर्य देश की एकता अखंडता का संदेश दिया जायेगा। छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार की योजनाओं और कार्यो को तथा मोदी सरकार की विफलता को भी कांग्रेसी प्रचार करेंगे। इस हाथ जोड़ो यात्रा के माध्यम से कांग्रेसी घर-घर जायेंगे। शुभारम्भ के दौरान ज़िला पंचायत अध्यक्ष शंकर कुडियम, ज़िला पंचायत सदस्य नीना रावतिया, छत्तीसगढ़ राज्य युवा आयोग के सदस्य प्रवीण डोंगरे, नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष बेनहुर रावतिया, पीसीसी सदस्य एवं ज़िला कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता ज्योति कुमार, नगर कांग्रेस के अध्यक्ष संतोष गुप्ता, ज़िला कांग्रेस कमेटी के महामंत्री सुखदेव नाग व जितेंद्र हेमला, मीडिया प्रभारी राजेश जैन, श्यामू गुप्ता, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी बीजापुर के अध्यक्ष रमेश यालम, युवा कांग्रेस के ज़िला अध्यक्ष कामेश मोरला, महेश बेलसरिया, गिरधारीलाल राठी, राजू गांधी, युवा उपाध्यक्ष इजाज़ सिद्दीक़ी व लक्ष्मण कड़ती, बाबू लाल राठी, बलराम कोरसा, ब्रिज कावरे, राजकुमार गुप्ता सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता हाथ से हाथ जोड़ो शुभारम्भ कार्यक्रम में शामिल हुए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here