*विधायक नीलकंठ टेकाम ने केशकाल सड़क नवीनीकरण कार्य में तेजी लाने अधिकारियों को दिए निर्देश।शहरवासियों को जल्द मिलेगी शानदार सड़क।*
*नीलकंठ टेकाम ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र केशकाल एवं अटल परिसर का भी किया निरीक्षण।*
केशकाल विधायक नीलकंठ टेकाम ने 23दिसंबर को केशकाल की सड़क नवीनीकरण कार्य का निरीक्षण किया एवं कार्य में तेजी लाने अधिकारियों को निर्देश दिया। निरीक्षण के दौरान विधायक नीलकंठ टेकाम ने कहा कि बहुत जल्द शहर वासियों को एक मजबूत सड़क बनकर मिलेगी। विधायक ने कहा कि कई महीनो से केशकाल नगर वासी एवं बस्तर से गुजरने वाले लोग केशकाल की जर्जर सड़क को लेकर काफी चिंतित थे लेकिन हमारे अथक प्रयास से अब यह सड़क बहुत जल्द ही पूर्ण होकर लोगों को मिलेगी।
सड़क निर्माण में उच्च गुणवत्ता के साथ सड़क का निर्माण हो इसके लिए अधिकारियों को निर्देशित किया गया है। एवं कार्य में तेजी लाने कहा गया है। विधायक नीलकंठ टेकाम केशकाल के बस स्टैंड के पीछे बन रहे अटल परिसर का भी निरीक्षण किया, साथ ही केशकाल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण कर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए, विधायक नीलकंठ टेकाम के प्रयास से विधानसभा के केशकाल में लगातार कई महत्वपूर्ण कार्य पूर्ण हो रहे हैं वर्षों से लंबित मांगों पर भी ध्यान देते हुए केशकाल विधायक ने कई ऐसे कार्य स्वीकृत करवाएं हैं जिसकी मांग पिछले 10–15 सालों से होती रही है अपने 2 साल के कार्यकाल में विधायक नीलकंठ टेकाम विधानसभा क्षेत्र केशकाल में करोड़ों के कार्य स्वीकृत कराकर जनता को समर्पित किए हैं विधानसभा केशकाल में अब तक सबसे ज्यादा कार्य इस दो सालों में स्वीकृत हुए हैं विधायक नीलकंठ टेकाम ने कहा कि आने वाले दिनों में और भी कई ऐसे महत्वपूर्ण मांग हैं जो कई वर्षों से की जा रही थी उसे भी स्वीकृत कराकर पूर्ण किया जाएगा केशकाल में बन रहे सड़क नवीनीकरण कार्य का विधायक नीलकंठ टेकाम बीच-बीच पर अवलोकन एवं निरीक्षण करते रहे हैं एवं अधिकारियों को निर्देश देते रहे हैं की गुणवत्ता पूर्ण कार्य एवं तेजी से कार्य पूर्ण हो ताकि अति शीघ्र केशकाल की जनता एवं केशकाल शहर से गुजरने वाली लोगों को एक शानदार सड़क मिल सके।






