Home Blog Page 688

भाजपा पिटे हुए मोहरो की , फौज बन गयी है – वासम ,,,,,,,,,,,,,,,,,, भोपाल पटनम से तेजनारायण सिंह की रिपोर्ट,,,,,,

0

भाजपा पिटे हुए मोहरो की फौज बन गयी है – वासम

बीजापुर
21/08/2022,,,,
भोपाल पटनम से तेजनारायण सिंह की रिपोर्ट,,,,,,

भोपालपटनम ::::: भारतीय जनता पार्टी भोपालपटनम के मण्डल अध्यक्ष वेंकट यालम द्वारा बीजापुर के लोकप्रिय जिला पंचायत सदस्य बसंत राव ताटी पर लगाए गये आरोप बेबुनियाद एवं निराधार है ।

मण्डल अध्यक्ष द्वारा निर्वाचित जनप्रतिनिधि पर झूठे आरोप लगाकर उनकी छवि धूमिल करने का कुत्सित प्रयास किया जा रहा है जिसकी मै कड़ी निंदा करता हूँ ।

उक्त बाते भोपालपटनम नगर पंचायत वार्ड क्रमांक 15 के पार्षद अरुण वासम ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कही।

वासम ने कहा कि वजूद बचाने का काम बसंत ताटी नहीं बल्कि वेंकट यालम कर रहे है सर्वविदित है कि बसंत ताटी का वजूद किसी से छुपा नहीं है तभी तो वे लगातार पंचायत चुनाव मे जीत हासिल कर रहे है ।
जनता का आशीर्वाद भी उन पर बना हुआ है वजूद कि तलाश तो वेंकट यालम को करनी चाहिए क्योंकि मण्डल अध्यक्ष जैसे महत्वपूर्ण पद पर रहते हुए विगत दिनों संपन्न हुए नगर पंचायत चुनाव मे पंद्रह मे से एक भी पार्षद भाजपा का जिताना तो रही दूर की बात स्वयं भी वार्ड क्रमांक 01 से पार्षद पद का चुनाव बुरी तरह पराजित हुए ।

पार्षद अरुण वासम ने आगे कहा कि मंडल अध्यक्ष वेंकट यालम को दूसरों की वजूद की चिंता करने से पहले बेहतर होगा कि वे पहले अपना एवं अपनी पार्टी का वजूद बचाने का काम करें ।

अरुण वासम ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी बीजापुर इकाई स्वयं पिटे हुए मोहरो की फौज है वेंकट यालम अपने आका को खुश करने के लिए बसंत ताटी पर अनर्गल आरोप लगाना बंद करे।

*चिटफंड कंपनी के फरार डायरेक्टर को किया गिरफ्तार.. पुलिस को मिली बड़ी सफलता. उड़ीसा में छिप कर रह रहा था आरोपी..।आर.एल.कुलदीप की खाास रिपोर्ट:-*

0

*चिटफंड कंपनी के फरार डायरेक्टर को किया गिरफ्तार.. पुलिस को मिली बड़ी सफलता. उड़ीसा में छिप कर रह रहा था आरोपी..।आर.एल.कुलदीप की खाास रिपोर्ट:-*

 

 

 

बालोद.. माननीय मुख्यमंत्री छ.ग. शासन की मंशा अनुसार पुलिस महानिरीक्षक दुर्ग रेंज,दुर्ग श्री बी.एन मीणा व पुलिस अधीक्षक बालोद श्री जितेन्द्र कुमार यादव के निर्देशन पर चिटफंड कम्पनी के फरार डायरेक्टर को गिरफ्तार करने में बालोद पुलिस को मिली सफलता।
चिटफंड कम्पनी जे.एस.बी रियल इंफ्रा इंडिया लिमिटेड कंपनी का डायरेक्टर गिरफ्तार।
थाना राजहरा के अपराध क्र 134/2016 धारा-420,406,467,468,120 बी भादवि धारा 10 छग नि.का संरक्षण अधिनियम की धारा 3,4,5 इनामी चिटफंड के प्रकरण में छ साल से था फरार आरोपी बालोद पुलिस की गिरफ्त में।
साइबर सेल टीम एवं थाना राजहरा की संयुक्त कार्यवााही।प्रकरण में अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी पूर्व में की जा चुकी है।
माननीय मुख्यमंत्री छ.ग. शासन की मंशा अनुसार पुलिस महानिरीक्षक दुर्ग रेंज, दुर्ग श्री बी.एन मीणा व पुलिस अधीक्षक बालोद श्री जितेन्द्र कुमार यादव के निर्देशन पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री हरिश राठौर के मार्गदर्शन उप पुलिस अधीक्षक सायबर सेल श्री राजेश बागडे , नगर पुलिस अधीक्षक श्री मनोज तिर्की के पर्यवेक्षण में चिटफंट कम्पनी के आरोपियो की पतासाजी हेतु जिला बालोद में अभियान चलाया जा रहा है जिसमें थाना राजहरा के अपराध में फरार चिटफंड का आरोपी को दिगर राज्य उडिसा से गिरफ्तार करने में बालोद पुलिस को सफलता मिली है।मामले का विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थी इन्द्रजीत साहू पिता स्व. उजियार सिंह साहू उम्र 35 साल साकिन वार्ड क्रमांक 27 साईं बाबा मंदिर के पास थाना दल्लीराजहरा जो सन् 2014-15 मे चिटफंड कम्पनी जे.एस.बी रियल इंफ्रा इंडिया लिमिटेड कंपनी मे पूंजी निवेष करने पर रकम दोगुना पैसा या जमीन साढ़े पांच साल मे मिलेगी तब प्रार्थी ने उक्त कंपनी मे अपने तथा बच्चे के नाम से विभिन्न किस्तों मे 300 एवं 200 प्रतिमाह करके कुल 12500/- रूपये करीब 02 साल तक जमा किया इसके अलावा प्रार्थी ने नाबालिग बच्चों के नाम से क्रमशः 60,000/-रूपये फिक्स डिपजिट किया तथा दूसरे बच्चे के नाम से 1300/-रूपये प्रतिमाह के हिसाब से 25 महिने तक कंपनी मे जमा किया। इन सभी का प्रार्थी को कंपनी से बाउण्ड पेपर मिला और उसे बताया कि जमीन भी मिलेगी और पैसा दोगुना मिलेगा। इसी तरह संतोष, दानु, मन्नु लाल आदि ने प्रार्थी को प्रेरित कर उसे भी एजेण्ट बनाकर अन्य लोगों से पैसा निवेषित कराने हेतु दुष्प्रेरित किया गया। तब प्रार्थी भी यषवंत साहू साकिन चिखलाकसा से 01 लाख रूपये, तिलकराम साहू साकिन राणखुज्जी थाना देवरी से 13,600/- रूपये, देवेन्द्र कुमार साकिन दुर्ग बोरसी थाना पुलगांव से 01 लाख 10 हजार रूपये, रेणु यादव दुर्ग बोरसी से 01 लाख 31 हजार रूपये, नारायण साहू साकिन दल्लीराजहरा से 30,000/- रूपये, मन्नु लाल ठाकुर थाना दल्लीराजहरा से 25000/- रूपये उक्त कंपनी मे निवेषित कराई इन सभी लोगांे को कंपनी ने दोगुना पैसा अथवा जमीन देने का झूठा वायदा किया प्रार्थी की रिपोर्ट पर चिटफंड कम्पनी जे.एस.बी रियल इंफ्रा इंडिया लिमिटेड कंपनी के डायरेक्टर कन्हैयालाल ओझा, धनेष कुमार निषाद नितिन राव, शेण्डे पंकज साहू, हीरा सिंह यादव व सुशील कुमार सरकार के खिलाफ थाना राजहरा में अपराध क्र 134/2016 धारा धारा 420,34 भादवि, 3,4,5,10 छ.ग. निक्षेपकों के हितों का संरक्षण अधिनियम 2005 एवं नियम 2015, आर.बी.आई. अधिनियम 1934 की धारा 58(एफ) कायम कर विवेचना कार्यवाही मे लिया गया। विवेचना के दौरान हीरा सिंह यादव डायरेक्टर जो कि छः वर्षो से फरार था अपने स्थाई निवास रायपुर से उड़ीसा में छीप कर रह रहा था । जिसकी पतासाजी हेतु कई बार टीम गई थी पर आरोपी का कोई सुराग नही मिल पा रहा था। उक्त प्रकरण के आरोपी को पकडने हेतु सायबर सेल तथा थाना राजहरा से विषेष टीम बनाया गया टीम द्वारा तकनीकी साक्ष्यो की मदद से आरोपी हीरा सिंह यादव के संबंध में जानकारी प्राप्त करने हेतु मुखबीर लगाया गया था। मुखबीर की सूचना पर आरोपी के पुख्ता होने पर टीम ओडिसा रवाना किया गया। टीम द्वारा ग्राम चंडीभाट थाना जगदलपुर जिला बरगढ ओडिसा जाकर आरोपी हीरा सिंह यादव को घेरा बंदी कर पकडा गया।
आरोपी का नाम व पता- हीरा सिंग यादव पिता बंशी राम यादव उम्र 42 वर्ष पता-श्याम नगर सिविल लाईन मकान न 1688 थाना सिविल लाईन रायपुर (छ.ग.)
चिटफंड के फरार आरोपी के पतासाजी में प्रभारी थाना राजहरा निरीक्षक श्री अरूण नेताम, निरीक्षक श्री दिलेश्वर चंद्रवंशी साइबर सेल प्रभारी, सउनि लक्ष्मण नौरांगे, आरक्षक पूरन प्रसाद देंवागन, आरक्षक विपिन गुप्ता, आरक्षक एस कुमार तारम , आरक्षक मिथलेश यादव का सराहनीय भूमिका रहा।

*पुलिस सहायता केन्द्र से पुलिस को मिली एक और बड़ी सफलता… अवैध रूप से किया जा रहा था मादक पदार्थ गांजा की तस्करी करने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार..।आर.एल.कुलदीप की खबरें ताजा खबरें।*

0

*पुलिस सहायता केन्द्र से पुलिस को मिली एक और बड़ी सफलता… अवैध रूप से किया जा रहा था मादक पदार्थ गांजा की तस्करी करने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार..।आर.एल.कुलदीप की खबरें ताजा खबरें।*

 

 

बालोद गुरूर.. पुलिस सहायता केन्द्र पुरूर थाना गुरूर पुलिस द्वारा अवैध मादक पदार्थ गांजा के परिवहन पर बड़ी कार्यवाही।
घटना में प्रयुक्त वाहन क्रमांक CG-04-H-7604 होण्डा कार किमती 2,15,000 / रू0 एवं मादक पदार्थ गांजा कुल वजनी 56.500 किलोग्राम किमती 5,65,000 / रू० जुमला 8,15,000/ रूपये को किया गया जप्त ।
02 आरोपी गिरफ्तार 1. शिबाजी गोड पिता मंगलू गोड उम्र 20 वर्ष निवासी हिरीनयापारा थाना कुंदई जिला
नवरंगपुर ( उडिसा) एवं 2. विकेश्वर यादव पिता लालधर यादव उम्र 21 वर्ष निवासी घुटकेल थाना बोराई जिला धमतरी (छ0ग0)
आरोपियों द्वारा गांजा को उड़ीसा से रायपुर छ0ग0 में ले जाकर खपाने की थी तैयारी
अवैध मादक पदार्थ गांजा की तस्करी के रोकथाम हेतु श्रीमान् पुलिस महानिरीक्षक दुर्ग रेंज दुर्ग श्री बी०एन०मीणा के
निर्देश प्राप्त होने पर श्रीमान् पुलिस अधीक्षक महोदय बालोद श्री जितेन्द्र यादव, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय श्री हरिश राठौर के मार्गदर्शन में अनुविभागीय अधिकारी पुलिस गुरूर जिला बालोद श्री राजेश कुमार बागड़े के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी गुरूर निरीक्षक भानूप्रताप साव व प्रभारी पुलिस सहायता केन्द्र पुरूर उप निरीक्षक अरूण कुमार साहू के नेतृत्व में पुलिस सहायता केन्द्र पुरूर की टीम को अवैध मादक पदार्थ गांजा के परिवहन संबंधी प्रकरण मे बडी सफलता हासिल की गई।
विवरण – इस प्रकार है कि दिनांक 18.08.2022 को पुलिस सहायता केन्द्र पुरूर द्वारा अवैध मादक पदार्थ गांजा एवं अवैध शराब परिवहन के रोकथाम हेतु संदिग्ध वाहनों की चेकिंग एवं चालानी कार्यवाही हेतुएन.एच. 30 रोड़ टोल प्लाजा के पास पहुचकर आने जाने वाले वाहनों की चेकिंग एवं चालानी कार्यवाही की जा रही थी, कि कार्यवाही के दौरान एक होण्डा कार रंग सिगनेट सिलवर का पुलिस चेकिंग को देखकर चारामा की ओर से आकर पुरूर की ओर दौडाने लगा जिसका पीछा कर पुरूर से 100 मीटर पहले NH 30 सडक पर रोका गया जिसमें दो व्यक्ति सवार थे जिन्हे दोनो व्यक्तियों से पुछताछ के दौरान गोलमोल जवाब दे रहे थे फिर पुनः कढाई से पूछताछ करने पर होण्डा कार क्रमांक CG-04-H-7604 के पीछे सीट के पीठ टिकने वाली जगह पर बाक्स बना था में मादक पदार्थ गांजा होना बताये। मौके पर सम्पूर्ण कार्यवाही कर आरोपी क्रमशः 1. शिबाजी गोड पिता मंगलू गोड उम्र 20 वर्ष निवासी हिरीनयापारा थाना कुंदई जिला नवरंगपुर ( उडिसा ) एवं 2 विकेश्वर यादव पिता लालधर यादव उम्र 21 वर्ष निवासी घुटकेल थाना बोराई जिला धमतरी (छ0ग0 ) को मौके पर गिरफ्तार कर विधिवत् कार्यवाही किया गया। मौके पर ही आरोपियो के कब्जे से कुल 15 पैकेट मादक पदार्थ गांजा कुल वजनी 56.500 किलोग्राम किमती 5,65,000 / रू० वाहन क्रमांक CG-04-H-7604 मय चाबी तथा उक्त वाहन का रजिस्ट्रेशन कार्ड जुमला किमती 2,15,000 / रू० को मुताबिक जप्ती पत्रक के जप्त कर कब्जा पुलिस लेकर आरोपीयो को न्यायिक रिमाण्ड पर जेल दाखिल किया गया ।
उक्त कार्यवाही में पुलिस सहायता केन्द्र प्रभारी उप निरीक्षक अरूण कुमार साहू,आर० लिखन साहू डोमेन्द्र रावटे, जितेन्द्र सिन्हा, उमाशंकर जारके, संदीप यादव एवं किशोर साहू का विशेष योगदान रहा।

भारी बारिश से हुई क्षतिग्रस्त संपत्ति का मुआवजा राशि स्वीकृत,,,,,,,,,,,, भोपाल पटनम से मुर्गेश शेट्टी की रिपोर्ट,,,,,,,,,,,

0

भारी बारिश से हुई क्षतिग्रस्त संपत्ति का मुआवजा राशि स्वीकृत,,,,,,,,,,,,

भोपाल पटनम से मुर्गेश शेट्टी की रिपोर्ट,,,,,,,,,,,

बीजापुर:::: 21 अगस्त 2022- बीते दिनों 26 जुलाई 2022 को लगातार तेज बारिश होने के कारण नगरपालिका क्षेत्रान्तर्गत बाढ़ की स्थिति निर्मित हो गई थी।

सड़क किनारे स्थित नाली में जाम होने के कारण बारिश का पानी ओव्हर फ्लो होने लगा पालिका प्रशासन द्वारा त्वरित सक्रियता दिखाते हुए नाली को साफ कराया गया जिससे बाढ़ का पानी सुचारू रूप से बहने लगा।

भारी बारिश के कारण क्षतिग्रस्त हुए संपत्ति का त्वरित मूल्यांकन कर मुआवजा प्रदाय किया गया जिसमें पीवी मिंज का मकान पूर्णतः क्षतिग्रस्त होने पर 80 हजार रूपए एवं आंशिक क्षति पर आवेदक सुलेमान मिंज को 5 हजार दो सौ रूपए की आर्थिक सहायता राशि राजस्व पुस्तक परिपत्र में निहित प्रावधानों के तहत प्रदाय किया गया।

हड़ताली कर्मचारियों पर लग सकता है एस्मा… राज्य सरकार ने सभी कलेक्टरों को जारी किए ये निर्देश ! दीपक मरकाम की रिपोर्ट,,,,,,,,,,

0

हड़ताली कर्मचारियों पर लग सकता है एस्मा… राज्य सरकार ने सभी कलेक्टरों को जारी किए ये निर्देश !

दीपक मरकाम की रिपोर्ट,,,,,,,,,,,,

रायपुर :::::::: छत्तीसगढ़ में शासकीय कर्मचारियों के अनिश्चितकालीन हड़ताल को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। हड़ताल पर जाने वाले कर्मचारियों के खिलाफ राज्य सरकार द्वारा कार्रवाई की जा सकती है।

सूत्रों के हवाले से जो जानकारी सामने आ रही है उसके मुताबिक, हड़ताली कर्मचारियों पर एस्मा लगाने की तैयारी राज्य सरकार की ओर से की जा रही है।

सोमवार से कर्मचारी संगठन अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने को आमादा है, वहीं सरकार इन पर सख्त कार्रवाई करने के मूड में दिख रही है।

खबर है कि अधिकारी-कर्मचारियों की हड़ताल के पहले ही बड़ा एक्शन हो सकता है। हड़ताली कर्मचारियों पर राज्य सरकार कार्यवाही कर सकती है।

बता दें कि सोमवार 22 अगस्त से कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के बैनर तले प्रदेश भर के सरकारी कर्मचारी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जा रहे हैं। हालांकि खबर है कि कई कर्मचारी गुटों ने इस हड़ताल से किनारा कर लिया है।

यह भी पढ़ें : डेढ़ करोड़ के इनामी नक्सली रमन्ना की मौत पर माओवादी लीडर ने किया बड़ा खुलासा… जानिए पत्रकार को फोन कर क्या कहा!
गौरतलब है कि राज्य सरकार ने कुछ दिन पहले ही 6 फीसदी डीए बढ़ाने की घोषणा की है। इसके बावजूद कर्मचारी संगठन केंद्र के समान 34 फीदसी डीए की अपनी मांग पर अड़े हुए हैं।

ऐसे में राज्य शासन ने सभी कलेक्टरों को निर्देश जारी किए हैं। सरकार के पास हड़ताली कर्मचारियों पर एस्मा लगाए जाने का विकल्प भी है।

कर्मचारियों के हड़ताल को नक्सलियों का समर्थन

छत्तीसगढ़ में सोमवार से कर्मचारी संगठनों की अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू होने जा रही है। इससे ठीक पहले नक्सलियों ने प्रेस नोट जारी कर कर्मचारियों के इस आंदोलन को अपना समर्थन जताया है।

यह भी पढ़ें : सहायक ग्रेड- 3 की भर्ती के लिए मेरिट सूची जारी… यहाँ देखिए पूरी लिस्ट

भारत की कम्युनिस्ट पार्टी माओवादी दण्डकारण्य स्पेशल जोनल कमेटी के प्रवक्ता विकल्प द्वारा जारी प्रेसनोट में नक्सलियों ने कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन की अनिश्चितकालीन हड़ताल को जायज ठहराया है।

नक्सली संगठन का कहना है कि कर्मचारियों को समान काम के लिए समान वेतन मिलना चाहिए।

नक्सलियों के प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से कहा है कि केंद्रीय कर्मचारियों के समान महंगाई भत्ते की मांग न्यायोचित है।

केंद्र व राज्य सरकारें कारपोरेट घरानों व वित्तीय संस्थाओं के हितों को ध्यान में रखते हुए उनकी शर्तों पर ही सरकारी कर्मचारियों व अधिकारियों के वेतन-भत्तों का निर्धारण कर रही है

*कांग्रेसियों ने राजीव गांधी की जयंती मनाई…..पढ़े पूरी खबर….मनीष कौशिक की रिपोर्ट*

0

*कांग्रेसियों ने राजीव गांधी की जंयती मनाई*

दुर्गुकोंदल:- आधुनिक भारत निर्माता देश के पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न के सम्मानित स्व. राजीव गांधी का 20 अगस्त को जयंती मनाया गया।जिसमें श्री शोपसिंग आचला (अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस कमेटी दुर्गुकोंदल) के नेतृत्व में संपन्न हुवा, आचला जी ने छत्तीसगढ़ सरकार की योजना की सराहनीय किया, उन्होनें कहा की आज ही के दिन राजीव गांधी किसान न्याय योजना की द्वितीय कीस्त राशि किसानों के खाते में भुगतान किया जाता है और भुपेश सरकार ने आज भुगतान किया!
इस अवसर पर सम्मिलित राजीव गांधी मितान क्लब के अध्यक्ष व अध्यक्ष खेल प्रकोष्ठ दुर्गुकोंदल श्री आनंद तेता, श्री लालचन्द दुग्गा (आईटी सेल अध्यक्ष दुर्गुकोंदल),श्री सिया राम दर्रो(आईटी सेल महामंत्री दुर्गुकोंदल) ,श्री बलवंत यादव ,श्री अवधेश यादव, श्री भोज उइके,श्री जितेंद्र फरदिया, श्री मनबोध कोर्राम, श्रीमती शीला बाई मंडावी साथ ही राजीव मितान क्लब के सदस्य भी शामिल रहे।

*अंधे कत्ल का खुलासा ….पढ़ें पूरी खबर… राजेंद्र टेंबुकर की रिपोर्ट*

0

ग्राम भालुकोन्हा में हुए अंधे कत्ल का खुलासा । 01 आरोपी गिरफ्तार।सायबर सेल टीम व थाना अर्जुदा पुलिस के 22 दिनो की कडी मेहनत के बाद अंधे कत्ल के अज्ञात आरोपी को
पकड़ने में मिली बड़ी सफलता।
आरोपी से घटना में प्रयुक्त चाकू व डण्डा, किया गया जप्त।
धारा 302 ताहि के तहत् आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल ।
जिला दुर्ग, बालोद व थाना अर्जुन्दा क्षेत्र के करीबन 200 से अधिक सीसीटीवी कैमरा का खंगाला गया।

 

बालोद.. मामले का संक्षिप्त इस प्रकार है कि दिनांक 29.07.2022 को सूचना मिला कि ग्राम भालूकोन्हा में संध्या
राजपूत नामक महिला को मारकर हत्या कर दिये है कि सूचना तस्दीक पर घटना स्थल मृतिका संध्या राजपूत के मकान के छत
पर संध्या राजपूत चित हालत में पीला चादर ढका हुआ छत के उपर पड़ी थी तथा मृतिका के शव के आस-पास खुन के गहरे
निशान थें, चादर के बाहर मृतिका के दोनो पंजे दिख रहे थे । FSL युनिट दुर्ग व पंचानो के साथ पंचनामा कार्यवाही किया गया
है। पंचनामा कार्यवाही के दौरान मृतिका संध्या राजपूत को कोई अज्ञात व्यक्ति द्वारा हत्या करने की नियत से उसके सिर व बाये
आंख के उपर वजनदार वस्तु से मारकर व गला को धारदार हथियार से रेतकर गंभीर चोट पहुंचाकर हत्या कर दिया था, जिस
पर थाना अर्जुदा में मर्ग क्रमांक 26 / 2022 धारा 174 जा. फौ. कायम कर मामला हत्या का प्रतीत होने से अज्ञात आरोपी के
विरूद्ध अपराध क्रमांक-111 / 2022 धारा 302 भादवि कायम कर विवेचना में लिया गया है। विवेचना के दौरान थाना अजुँदा के
पुलिस व साइबर सेल की टीम द्वारा घटना स्थल ग्राम भालुकोन्हा में रहकर करीबन 300 से अधिक लोगो से पूछताछ तकनीकी
साक्ष्यों के आधार पर संदेहियो पर लगातार निगाह रखा जा रहा था । जिला दुर्ग बालोद सिटी तथा भालुकोन्हा पहुंचने के रास्ते में
पड़ने वाले 200 से अधिक सीसीटीव्ही कैमरो के फुटेज लिया गया, तथा संदेहियो के आने जाने के रास्ते के सीसीटीव्ही के फुटेज
की भी बारिकी से जांच की गई। लगातार 22 दिनो के अथक प्रयास से थाना अजुँदा व साइबर सेल टीम की मदद् से ग्राम
भालुकोन्हा के विकास कुमार यादव के नंबर का संदेह घटना दिनांक के घटना समय में अधिक समय तक चलने से संदेह के
आधार पर थाना अजुँदा पुलिस टीम व साइबर सेल द्वारा विकास कुमार यादव से कड़ाई से पूछताछ करने पर घटना कारित
करना स्वीकार किया। जो पूछताछ पर बताया कि घटना दिनांक 28-29.07.22 के दरम्यानी रात मृतिका संध्या राजपूत के साथ
मेल जोल था मृतिका द्वारा आरोपी को बार बार घर आने के लिए दबाव बनाती थी नही आने पर उसे मानसिक रूप से परेशान
करती थी आरोपी को फसा देने की धमकी देने से आरोपी क्षुब्ध होकर आक्रोश में आकर मृतिका की हत्या करने के उद्देश्य से
अपने घर में रखे सब्जी काटने के चाकू तथा घर के बाहर रोड में पड़े लकड़ी के बेठ को लेकर मृतिका के घर के पीछे दीवाल
से मृतिका के छत में प्रवेश कर छत में लेट कर मोबाइल देख रही मृतिका संध्या राजपूत को जान से मारने की नियत से मृतिका
के सिर पर लडकी के बेठ से वार कर तथा सब्जी काटने के चाकू से मृतिका के गले को रेतकर गंभीर चोट कारित कर मृतिका
की हत्या कर मृतिका के शव के उपर पीले रंग का चादर डालकर आरोपी अपराध में उपयोग में लाये चाकू व लडकी के बेठ को
खरखरा नहर नाली के शाखा नाली के किनारे फेक दिया था, तथा अपराध के समय पहने कपडे शर्ट को दिनांक
29.07.22
को गुण्डरदेही बस स्टैण्ड जाकर बस स्टैण्ड के पीछे वेल्डिंग दुकान के खाली जगह दीवाल किनारे जला दिया था, जिसे आरोपी के
निशादेही पर जप्त किया गया है। आरोपी द्वारा अपराध स्वीकार करने तथा आरोपी के पर्याप्त साक्ष्य सबूत पाये जाने से आरोपी
विकास कुमार यादव पिता गोपीचंद यादव, उम्र 20 वर्ष, साकिन भालूकोन्हा, थाना अर्जुन्दा, जिला बालोद को गिरफ्तार कर न्यायिक
रिमांड पर भेजा गया।
पुलिस अधीक्षक जिला बालोद श्री जितेंद्र कुमाद यादव के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री हरीश
राठौर के पर्यवेक्षण व अनुविभागीय अधिकारी गुण्डरदेही श्री सोनसाय मौर्य, उप पुलिस अधीक्षक श्री राजेश बांगडे के मार्ग दर्शन
पर ग्राम भालुकोन्हा में मृतिका संध्या राजपूत के घर के छत में किये अंधे कत्ल के अज्ञात आरोपी को पकड़ने में प्रभारी साइबर
सेल दिलेश्वर चन्द्रवंशी, थाना अर्जुदा थाना प्रभारी उप निरी0 शिशिर पाण्डेय, थाना प्रभारी सुरेगांव उप निरी0 अमीत तिवारी,
थाना प्रभारी रनचिरई उप निरी० यामन देवांगन, थाना अजुँदा सउनि रमेश सिन्हा, प्र०आर० विकास सिंह, साइबर सेल प्र0आर0
भुनेश्वर मरकाम, प्रेमसिह राजपूत, रूमलाल चुरेन्द्र आर० राहुल मनहरे, संदीप यादव, पूरन देवांगन, विपिन गुप्ता, विवेक शाही
, मिथलेश यादव, आकाश दुबे, अनिता साहू व थाना अर्जुदा आर० भूपत मानिकपुरी, आर० कमलेश रावटे, तेजराम साहू, भालेश्वर
देवांगन,थाना गुण्डरदेही आर० दमन वर्मा का विशेष योगदान रहा।
जप्त सामाग्रीः- 01 नग स्टील का चाकू, 01 नग लकडी का बेठ, आरोपी विकास कुमार यादव के शर्ट का अधजला अवशेष
नाम आरोपीः- विकास कुमार यादव पिता गोपीचंद यादव, उम्र 20 साल, साकिन भालुकोन्हा, थाना अर्जुदा, जिला बालोद छ0ग0

[contact-form][contact-field label=”Name” type=”name” required=”true” /][contact-field label=”Email” type=”email” required=”true” /][contact-field label=”Website” type=”url” /][contact-field label=”Message” type=”textarea” /][/contact-form]

*प्राथमिक प्रधान पाठक पदोन्नति मामला पढ़े पूरी खबर…..राजेंद्र टेंबुकर की रिपोर्ट*

0

(प्राथमिक प्रधान पाठक पदोन्नति मामला)
त्रुटिपूर्ण आदेश संशोधित करने की मांग
कांकेर…. कांग्रेस की शासन ने प्रदेश के समस्त जिलों में प्राथमिक प्रधान पाठक के रिक्त पदों को पदोन्नति के माध्यम से भरने हेतु वन टाइम रिलैक्सेशन के तहत आदेश निर्देश जारी कर जिला शिक्षा अधिकारियों को निर्देशित किया था। इस आदेश निर्देश के तहत कांकेर जिले में लगभग 1000 सहायक शिक्षक एलबी संवर्ग को प्राथमिक प्रधान पाठक के पद पर वरिष्ठता के आधार पर पदोन्नति प्रदान की गई थी इस पदोन्नति सूची जारी होने के पश्चात कुछ गंभीर त्रुटियों को छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन ने कलेक्टर कांकेर एवं जिला शिक्षा अधिकारी को अवगत कराकर निराकरण की मांग की थी।
छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन के प्रदेश संयोजक वाजिद खान ने जानकारी देते हुए बताया कि पदोन्नति सूची जारी होने के कई महीने बीतने के पश्चात भी त्रुटिपूर्ण पदस्थापना जैसे एक ही स्थान पर 2 प्राथमिक प्रधान पाठक की नियुक्ति, डबल पदस्थापना, रिक्त स्थान न होने पर भी पदस्थापना, दिव्यांग श्रेणी को निवास से दूर पदस्थापना, महिला शिक्षकों को अन्यत्र ब्लॉक में पदस्थापना, मेडिकल प्रकरणों पर उचित स्थान पर पदस्थापना, जैसे प्रकरणों को अब तक संशोधित नहीं किया गया है।
छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन के प्रदेश संयोजक वाजिद खान, प्रदेश महासचिव हेमेंद्र साहसी, जिला अध्यक्ष स्वदेश शुक्ला, जिला सचिव संतोष जायसवाल ने मांग की है कि उक्त प्रकरणों पर न्यायोचित निर्णय लेकर पदस्थापना को संशोधित किया जावे।
इधर जिला शिक्षा अधिकारी भुवन जैन ने छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन को प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त किया है कि गंभीर त्रुटि पूर्ण पदस्थापना को आवेदन के आधार पर चिन्हांकित कर लिया गया है
शीघ्र ही ऐसे प्रकरणों को संशोधन करने की कार्यवाही की जावेगी।
छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन के ब्लॉक अध्यक्ष गण भोला प्रसाद ठाकुर कोयलीबेड़ा, खम्मन नेताम अंतागढ़, गोरखनाथ ध्रुव दुर्गुकोंडल, धर्मराज कोरेटी भानुप्रतापपुर, मनीष तिवारी चारामा, सत्यनारायण नायक कांकेर, अनुप पुरबिया नरहरपुर ने संशोधन सूची जल्द से जल्द जारी करने की मांग की है

▪️आजादी का अमृत महोत्सव में रैंप पर दिखा विणा शेन्द्रे का जलवा ,,, ▪️शो स्टॉपर ब्यूटी क्वीन वीणा शेंद्रे ने अपनी उपस्थिति से रैंप पर जलवा बिखेरा ,,, नितिन कुमार भांडेकर ,,,,,,,

0

▪️आजादी का अमृत महोत्सव में रैंप पर दिखा विणा शेन्द्रे का जलवा ,,,

▪️शो स्टॉपर ब्यूटी क्वीन वीणा शेंद्रे ने अपनी उपस्थिति से रैंप पर जलवा बिखेरा ,,,

नितिन कुमार भांडेकर ,,,,,,,

रायपुर ::::::: आजादी के 75 वें स्वतंत्रता दिवस को हर किसी ने अपने अपने अंदाज में उत्सव के रूप में मनाया है। ऐसे में राजधानी रायपुर की अगर हम बात करें तो हमारा रायपुर मैट्रो सिटीयों से कम तो नहीं है। हम बात कर रहे हैं आजादी के 75 वें वर्ष को अमृत महोत्सव के रूप में मानने की जिसे रायपुर शहर में विभिन्न तरह के आयोजनों द्वारा मनाया गया। जो सुबह से लेकर शाम तक राजधानी में उत्सव के रूप में आयोजीत करते हुए मनाया गया ।

आपको बता दें कि छत्तीसगढ़ के राजधानी रायपुर में वहीं सन्ध्या के समय में होटल ग्रैंड इम्पेरिया रायपुर में अनिल ज्योत्सिंघानिया , उज्जवल ज्वैलर्स द्वारा एक भव्य आयोजन आयोजित करवाया गया। जहां पर श्री नरेश पंजवानी (एपेक्स फार्मा), विक्टर फ्रांसिस द्वारा ब्यूटी पार्टनर , मेकअप मेट्रो एवं टीम, जोरावर फैशन द्वारा बनाए गए विशेष फैशन परिधान की अध्यक्षता में आज़ादी रनवे 2022 में 75 वें स्वतंत्रता दिवस आजादी का अमृत महोत्सव मनाया गया ।

इस अवसर पर फैशन जगत के कई नामचीन चेहरों ने शिरकत की थी। वहीं हमारी प्रदेश की सबसे हॉट ब्यूटीक्विन वीणा शेन्द्रे की उपस्थिति ने उक्त आयोजन पर चार चांद लगा दिया । पूरे समारोह में मिस ब्यूटी क्विन वीणा आकर्षण का केंद्र बनी रहीं। उपस्थित बढ़ी हस्तियों की निगाहें सिर्फ उन पर ही टिकी थी। जहां पर फैंस उनकी सौन्दर्यता की तारीफ करते थक नहीं रहे थे। रैंप पर चलने वाली सेलेब्स में सबसे अनुभवी एवं ब्यूटी क्विन वीना सेंद्रे शाम के शो स्टॉपर के रूप में अपनी उपस्थिति से रैंप पर अपनी खूबसूरती का जलवा बिखेरा।

पत्रकारों से वार्तालाप करते हुए उन्होंने कहा ―
मैं बहुत ही रोमांचित महसूस कर रही हूं , क्योंकि मैं शोस्टॉपर के रूप में इस आजादी रनवे 2022 में , मुझे शो स्टॉपर बनकर चलने का मौक़ा मिला। इसी कड़ी में मिस शेन्द्रे ने कहा कि मैं अपने दर्शकों से मिले प्यार और तालियों की काफी सराहना करती हूँ। उक्त परिसर में शहर के कई नामचीन बड़ी हस्तियाँ भी उपस्थित हुए हैं। एक तर्ज से पूरा हॉल (कार्यक्रम परिसर) नायकों से भरा था। जहाँ पर आयोजकों, फैशनपरस्तों, मनोरंजन उद्योग के लोगों एवं सम्मानित नागरिकों के द्वारा सम्मानित किया गया।

जिला कांग्रेस कमेटी बीजापुर महेश गागड़ा ले रहे है तेलंगाना के लोकगायकों का सहारा,अपने वजूद को बचाने के लिऐ:-बसन्त ताटी भोपालपटनम से तेजनारायण सिंह की रिपोर्ट,,,,,,,,

0

जिला कांग्रेस कमेटी बीजापुर

महेश गागड़ा ले रहे है तेलंगाना के लोकगायकों का सहारा,अपने वजूद को बचाने के लिऐ:-बसन्त ताटी
भोपालपटनम से तेजनारायण सिंह की रिपोर्ट,,,,,,,,

बीजापुर:- बीजापुर विधानसभा अंतर्गत भारतीय जनता पार्टी जिला इकाई द्वारा पूर्व वन मंत्री महेश गागड़ा के अगुवाई मे प्रदेश के अंतिमछोर तारलागुडा से प्रारंभ की गई जन अधिकार यात्रा प्रारंभिक दौर मे ही टांय-टांय फिश हो गई भाजपा द्वारा प्रारंभ की गई इस जन अधिकार यात्रा के सम्बन्ध मे सदस्य छत्तीसगढ़ कृषक कल्याण परिषद एवं जिला पंचायत बसंत राव ताटी ने कटाक्ष करते हऐ कहा कि खिसकी हुई जनाधार से चिंतित पूर्व मंत्री गागड़ा विधानसभा चुनाव मे पुनः टिकिट हासिल करने के लिए इस तरह की नौटंकी कर रहे है श्री गागड़ा से अब जनता का मोह-भंग हो चुका है जिस कारण जन अधिकार यात्रा मे भीड़ जुटाने के लिए अब इन्हे सीमावर्ती तेलंगाना प्रदेश के लोकगायकों का सहारा लेना पड़ रहा है ताटी ने कहा कि अब जनता जान चुकी है कि प्रदेश मे भारतीय जनता पार्टी के हालात क्या है भारतीय जनता पार्टी राष्ट्रीय नेतृत्व का अब प्रदेश के अपने ही नेताओं पर से भरोसा उठ चुका है यही वज़ह है कि आनन-फानन मे प्रदेश अध्यक्ष एवं नेता प्रतिपक्ष को अकारण पद से हटाना पड़ा कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता ताटी ने कहा कि जिन भाजपा नेताओं पर स्वयं पार्टी को भरोसा नहीं है ऐसे पार्टी पर भला जनता कैसे भरोसा कर सकती है ताटी ने आगे कहा कि बीजापुर सहित पूरे प्रदेश मे भारतीय जनता पार्टी की स्थिति बद से बदतर हो गई है यही वो कारण है कि लगातार पंद्रह वर्षो तक सरकार मे रहने के बावजूद भी गत विधानसभा चुनाव मे भाजपा पंद्रह सीटों मे सिमट कर रह गई ताटी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी की सरकार बनने के पश्चात् यशस्वी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के कुशल नेतृत्व मे प्रदेश का हर वर्ग खुशहाल है यही कारण है कि प्रदेश मे जब-जब भी उप चुनाव से लेकर पंचायत एवं नगरीय निकाय चुनाव हुए है तब-तब भारतीय जनता पार्टी का सूपड़ा साफ हुआ है कोंग्रेसी नेता ताटी ने अंत मे कहा कि भारतीय जनता पार्टी जिला इकाई बीजापुर मे ऐसे चाणक्य मौजूद है जो कि अपने ही गृह ग्राम मे वार्ड पंच तक का चुनाव नहीं जितवा सकते।