Monday, April 20, 2026

UDYAM CG08D0001018

register form
Home छत्तीसगढ़ *अंधे कत्ल का खुलासा ….पढ़ें पूरी खबर… राजेंद्र टेंबुकर की रिपोर्ट*

*अंधे कत्ल का खुलासा ….पढ़ें पूरी खबर… राजेंद्र टेंबुकर की रिपोर्ट*

0
253

ग्राम भालुकोन्हा में हुए अंधे कत्ल का खुलासा । 01 आरोपी गिरफ्तार।सायबर सेल टीम व थाना अर्जुदा पुलिस के 22 दिनो की कडी मेहनत के बाद अंधे कत्ल के अज्ञात आरोपी को
पकड़ने में मिली बड़ी सफलता।
आरोपी से घटना में प्रयुक्त चाकू व डण्डा, किया गया जप्त।
धारा 302 ताहि के तहत् आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल ।
जिला दुर्ग, बालोद व थाना अर्जुन्दा क्षेत्र के करीबन 200 से अधिक सीसीटीवी कैमरा का खंगाला गया।

 

बालोद.. मामले का संक्षिप्त इस प्रकार है कि दिनांक 29.07.2022 को सूचना मिला कि ग्राम भालूकोन्हा में संध्या
राजपूत नामक महिला को मारकर हत्या कर दिये है कि सूचना तस्दीक पर घटना स्थल मृतिका संध्या राजपूत के मकान के छत
पर संध्या राजपूत चित हालत में पीला चादर ढका हुआ छत के उपर पड़ी थी तथा मृतिका के शव के आस-पास खुन के गहरे
निशान थें, चादर के बाहर मृतिका के दोनो पंजे दिख रहे थे । FSL युनिट दुर्ग व पंचानो के साथ पंचनामा कार्यवाही किया गया
है। पंचनामा कार्यवाही के दौरान मृतिका संध्या राजपूत को कोई अज्ञात व्यक्ति द्वारा हत्या करने की नियत से उसके सिर व बाये
आंख के उपर वजनदार वस्तु से मारकर व गला को धारदार हथियार से रेतकर गंभीर चोट पहुंचाकर हत्या कर दिया था, जिस
पर थाना अर्जुदा में मर्ग क्रमांक 26 / 2022 धारा 174 जा. फौ. कायम कर मामला हत्या का प्रतीत होने से अज्ञात आरोपी के
विरूद्ध अपराध क्रमांक-111 / 2022 धारा 302 भादवि कायम कर विवेचना में लिया गया है। विवेचना के दौरान थाना अजुँदा के
पुलिस व साइबर सेल की टीम द्वारा घटना स्थल ग्राम भालुकोन्हा में रहकर करीबन 300 से अधिक लोगो से पूछताछ तकनीकी
साक्ष्यों के आधार पर संदेहियो पर लगातार निगाह रखा जा रहा था । जिला दुर्ग बालोद सिटी तथा भालुकोन्हा पहुंचने के रास्ते में
पड़ने वाले 200 से अधिक सीसीटीव्ही कैमरो के फुटेज लिया गया, तथा संदेहियो के आने जाने के रास्ते के सीसीटीव्ही के फुटेज
की भी बारिकी से जांच की गई। लगातार 22 दिनो के अथक प्रयास से थाना अजुँदा व साइबर सेल टीम की मदद् से ग्राम
भालुकोन्हा के विकास कुमार यादव के नंबर का संदेह घटना दिनांक के घटना समय में अधिक समय तक चलने से संदेह के
आधार पर थाना अजुँदा पुलिस टीम व साइबर सेल द्वारा विकास कुमार यादव से कड़ाई से पूछताछ करने पर घटना कारित
करना स्वीकार किया। जो पूछताछ पर बताया कि घटना दिनांक 28-29.07.22 के दरम्यानी रात मृतिका संध्या राजपूत के साथ
मेल जोल था मृतिका द्वारा आरोपी को बार बार घर आने के लिए दबाव बनाती थी नही आने पर उसे मानसिक रूप से परेशान
करती थी आरोपी को फसा देने की धमकी देने से आरोपी क्षुब्ध होकर आक्रोश में आकर मृतिका की हत्या करने के उद्देश्य से
अपने घर में रखे सब्जी काटने के चाकू तथा घर के बाहर रोड में पड़े लकड़ी के बेठ को लेकर मृतिका के घर के पीछे दीवाल
से मृतिका के छत में प्रवेश कर छत में लेट कर मोबाइल देख रही मृतिका संध्या राजपूत को जान से मारने की नियत से मृतिका
के सिर पर लडकी के बेठ से वार कर तथा सब्जी काटने के चाकू से मृतिका के गले को रेतकर गंभीर चोट कारित कर मृतिका
की हत्या कर मृतिका के शव के उपर पीले रंग का चादर डालकर आरोपी अपराध में उपयोग में लाये चाकू व लडकी के बेठ को
खरखरा नहर नाली के शाखा नाली के किनारे फेक दिया था, तथा अपराध के समय पहने कपडे शर्ट को दिनांक
29.07.22
को गुण्डरदेही बस स्टैण्ड जाकर बस स्टैण्ड के पीछे वेल्डिंग दुकान के खाली जगह दीवाल किनारे जला दिया था, जिसे आरोपी के
निशादेही पर जप्त किया गया है। आरोपी द्वारा अपराध स्वीकार करने तथा आरोपी के पर्याप्त साक्ष्य सबूत पाये जाने से आरोपी
विकास कुमार यादव पिता गोपीचंद यादव, उम्र 20 वर्ष, साकिन भालूकोन्हा, थाना अर्जुन्दा, जिला बालोद को गिरफ्तार कर न्यायिक
रिमांड पर भेजा गया।
पुलिस अधीक्षक जिला बालोद श्री जितेंद्र कुमाद यादव के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री हरीश
राठौर के पर्यवेक्षण व अनुविभागीय अधिकारी गुण्डरदेही श्री सोनसाय मौर्य, उप पुलिस अधीक्षक श्री राजेश बांगडे के मार्ग दर्शन
पर ग्राम भालुकोन्हा में मृतिका संध्या राजपूत के घर के छत में किये अंधे कत्ल के अज्ञात आरोपी को पकड़ने में प्रभारी साइबर
सेल दिलेश्वर चन्द्रवंशी, थाना अर्जुदा थाना प्रभारी उप निरी0 शिशिर पाण्डेय, थाना प्रभारी सुरेगांव उप निरी0 अमीत तिवारी,
थाना प्रभारी रनचिरई उप निरी० यामन देवांगन, थाना अजुँदा सउनि रमेश सिन्हा, प्र०आर० विकास सिंह, साइबर सेल प्र0आर0
भुनेश्वर मरकाम, प्रेमसिह राजपूत, रूमलाल चुरेन्द्र आर० राहुल मनहरे, संदीप यादव, पूरन देवांगन, विपिन गुप्ता, विवेक शाही
, मिथलेश यादव, आकाश दुबे, अनिता साहू व थाना अर्जुदा आर० भूपत मानिकपुरी, आर० कमलेश रावटे, तेजराम साहू, भालेश्वर
देवांगन,थाना गुण्डरदेही आर० दमन वर्मा का विशेष योगदान रहा।
जप्त सामाग्रीः- 01 नग स्टील का चाकू, 01 नग लकडी का बेठ, आरोपी विकास कुमार यादव के शर्ट का अधजला अवशेष
नाम आरोपीः- विकास कुमार यादव पिता गोपीचंद यादव, उम्र 20 साल, साकिन भालुकोन्हा, थाना अर्जुदा, जिला बालोद छ0ग0

[contact-form][contact-field label=”Name” type=”name” required=”true” /][contact-field label=”Email” type=”email” required=”true” /][contact-field label=”Website” type=”url” /][contact-field label=”Message” type=”textarea” /][/contact-form]

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here