HomeUncategorizedग्राम पंचायत बेमचा पहुचे उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा सरपंच ने की गांव के...

ग्राम पंचायत बेमचा पहुचे उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा सरपंच ने की गांव के विकास के लिए मांग..

राहुल भोई-महासमुंद..

छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा आज महासमुंद जिले के बेमचा में आयोजित निषाद समाज के जिला वार्षिक अधिवेशन में शिरकत किये..उप मुख्यमंत्री ने सबसे पहले राम जानकी मंदिर में मथा टेका फिर निषाद समाज के जिला वार्षिक अधिवेशन मे मुख्य अतिथि के रुप में शामिल हुवे.. कार्यक्रम में सांसद श्रीमती रुपकुमारी चौधरी , नगरपालिका अध्यक्ष निखिलकांत साहू सहित निषाद समाज के पदाधिकारी एवं लगभग 300 सामाजिक जन उपस्थित थे.. सांसद ने कार्यक्रम में निषाद समाज के विकास के लिए 5 लाख रुपये की घोषणा की..उप मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि निषाद समाज के लोग ही श्रीराम प्रभु को नदी पार कराये थे.. निषाद समाज ने मुझे बुलाया मै आभारी हूँ पूरे समाज का..मुझे आकर बहुत अच्छा लगा बहुत सारे लोग एक साथ मिलकर समाज के उत्थान की चिंता कर रहे है ये बहुत अच्छा है.. ऐसे ही परस्पर चिंता कर के आगे बढ़ना चाहिए । उप मुख्यमंत्री ने महिलाओं के लिए 29 लाख रुपये के महतारी सदन बनाने की घोषणा की । मीडिया ने जब उप मुख्यमंत्री से घोषणा के संदर्भ में पूछा तो उन्होने चुटकुले अंदाज में कहा कि उन्ही की बनाई हुई सरकार है..उन्ही का पैसा है..वो इस्तेमाल करे..मै रखवार बरोबर बैठे हो सब छपटजन आपन आपन.. कार्यक्रम के पश्चात उप मुख्यमंत्री पूर्व जिला अध्यक्ष इन्द्रजीत गोल्डी के यहां गये और उनकी माता को श्रद्धांजलि दी..

वही कार्यक्रम मे सरपंच देवेंद्र चंद्राकर ने गांव के विकास के लिए उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा को चार मांग पत्र सौंप हैं जिनमें ग्राम बेमचा में हाई स्कूल संचालित है लेकिन हाईस्कूल के लिए कोई अलग से भवन नहीं होने के चलते हाई स्कूल मिडिल स्कूल में संचालित संचालित होती है जिससे बच्चों को पढ़ाई करने में दिक्कत होती है इसलिए हाई स्कूल भवन निर्माण के लिए 30 लख रुपए की स्वीकृति की मांग की गई है.. साथ ही परसवानी रोड से गोठियाखार तक व स्टेडियम से राहुल चंद्राकर खेत तक 5-5 किलोमीटर की सीसी रोड बनाने की मांग की गई है जिसकी अनु मनित लागत 40 40 लख रुपए है वही ग्राम बेमचा में समरसता भवन की भी मांग की गई है जिसकी लागत 30 लख रुपए बताई गई है..वही मुख्य मार्ग पर सड़क दुर्घटनाओं को देखते हुए वर्धमान नगर महासमुंद से जेलपारा बेमचा तक डिवाइडर एवं हाई मास्क लाइट लगाने के लिए मांग की गई है. इसके अलावा ग्राम पंचायत बेमचा जो की में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस चौकी खोलने की मांग भी सरपंच देवेंद्र चंद्राकर के द्वारा की गई है..।

आपकी राय

[poll id="2"]

- Advertisment -spot_img

राशिफल

आज का मौसम

क्रिकेट लाइव स्कोर

Most Popular

RELATED ARTICLES