Homeदक्षिण बस्तर*रोजी रोटी कमाने वाले ग्रामीण पानी के लिए तरस रहे, पानी बीना...

*रोजी रोटी कमाने वाले ग्रामीण पानी के लिए तरस रहे, पानी बीना भोजन कैसे पक्के,कई वार्डो में नलजल योजना ठप्प, दूर से पानी ला कर  बुझा रहे प्यास, सौंपा ज्ञापन* *तेज नारायण सिंह की रिपोर्ट*

*रोजी रोटी कमाने वाले ग्रामीण पानी के लिए तरस रहे, पानी बीना भोजन कैसे पक्के,कई वार्डो में नलजल योजना ठप्प, दूर से पानी ला कर  बुझा रहे प्यास, सौंपा ज्ञापन*

*तेज नारायण सिंह की रिपोर्ट*

*भोपाल पटनम *

बीजापुर जिले के भोपाल पटनम ब्लॉक के अन्तर्गत भोपाल पटनम नगर पंचायत में पिछले एक महीने से लेकर 6 महीने से नल जल योजना से पानी न मिलने की फरियाद लेकर पहुंचे वार्ड वासी ।वार्ड क्रमांक  2, 3,  9 में नलजल योजना ठप होने से वार्ड वासी दूर दराज से पानी ला कर अपनी प्यास बुझा रहे हैं।

पानी दूर दराज से लाने के कारण मजदुर ,मजदूरी करने के लिए भी नही जा पा रहे हैं।

पीने की पानी के समस्या के साथ साथ इनके सामने अन्न की समस्या भी गहराने लगी है, क्योंकि पानी दूर से लाने में ही इनका समय निकल जा रहा है तो ये मजदूरी करने वाले लोग कब काम करने जायेगे और अपने परिवार का पालन करेगें।

भोपाल पटनम के इन तीनों वार्ड में मजदूर वर्ग की संख्या अधिक है इसका भी फायदा उठा रहे हैं अधिकारी।

:भोपालपटनम,नगर पंचायत के वार्ड क्रमांक 2, 3 और 9 के रहवासियों ने आज पानी की भीषण समस्या को लेकर नगर पंचायत कार्यालय पहुंचकर मुख्य नगरपालिका अधिकारी (सीएमओ) के नाम एक ज्ञापन सौंपा।

ज्ञापन में ग्रामीणों ने बताया कि विगत 1 से 6 महीनों से इन वार्डों में नलजल योजना के तहत जल आपूर्ति पूरी तरह बंद है, जिससे उन्हें पीने के लिए दूर से गंदा पानी इस्तेमाल करने पर मजबूर होना पड़ रहा है।

रालापल्ली नल जल योजना में सरकार के द्वारा करोड़ों रुपए खर्च कर फिल्टर प्लांट खोला गया है जिससे लोगों को शुद्ध जल मिल सके ।अधिकारियों के लापरवाही के कारण इनको नहीं मिल पा रही है सही जल आपूर्ति ।

ग्रामीणों ने बताया कि कई बार इस संबंध में नगर पंचायत को अवगत कराया गया, परंतु अब तक कोई ठोस समाधान नहीं निकाला गया। इस दौरान महिला, बुजुर्ग और बच्चों को खासकर भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

 

ज्ञापन के माध्यम से उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि जल्द से जल्द नियमित जल आपूर्ति बहाल की जाए, ताकि लोगों को स्वच्छ पीने के पानी के लिए दर-दर भटकना न पड़े।

ज्ञापन सौंपते समय निम्न वार्ड वासी उपस्थित रहे वीजार खान,संदीप अरिगल, एटी रमेश,दुर्गा राव एटला, सत्तार,खान,आदि मौजूद रहे

*मुख्य कार्य पालन अधिकारी से जब इस संबंध में जानकारी ली गई तो उन्होंने कहा कि जल्द से जल्द इस समस्या को दूर कर दिया जाएगा*

आपकी राय

[poll id="2"]

- Advertisment -spot_img

राशिफल

आज का मौसम

क्रिकेट लाइव स्कोर

Most Popular

RELATED ARTICLES