* हर सात साल में होने वाला उसेह मुदियाल
पेन कार्यक्रम कर्रसड़ मोडडेमरका में होगा
कोयलीबेड़ा। भोमरा परगना के
पर्वत श्रेणियों, झरनों और
प्राकृतिक वादियों में स्थित उसेह
मुदियाल पेन निवास स्थल भोमरा
कोट पहाड़ के किनारे कर्रसड़
स्थल मोडडेमरका में हर सात वर्ष
में आयोजित होने वाले कर्रसड़
इस वर्ष आयोजित की जा रही है।
जिसमें 14 भाई 18 भूमकाल
मोडडेमरका भोमरा परगना उसेह
मुदियाल पेन परिवार की ओर से
आमंत्रण जारी किया गया है।
यूं तो कार्यक्रम की शुरूआत कई
महीनों पहले ही शुरू हो जाती है
जिसमें पेन स्थल की साफ सफाई
से लेकर कर्रसड़ संबंधी सभी
महत्वपूर्ण तैयारियां मांझी, पुजारी,
गायता, पेनवो के मार्गदर्शन में
किया जाता है । कार्यक्रम में उसेह
मुदियाल पेन परिवार के कुंडा,
मंडा, टोंडा के सभी शामिल रहेंगे ।
इसके अलावा आमंत्रित देवों में
लिंगो देव हिंगनार, कंडा मुदिया
धनोरा, हेमुल बुड़हा चिंगनार
लेयोर पेन इरकबुट्टा, परमाह
मुदिया हरञ्जुर, हरड़ वेलो
भोंडीया, हिड़तोह रूपा कोंडरुंज,
पोड़दगुमा तुमिरहुर, कूडूम तुला
कोलर, गुमतुलि आदनार इस
कार्यक्रम शामिल होंगे। मुख्य
कार्यक्रम में 25 मई को पेन
कर्रसड़, 26 मई को सेवा अर्जी,
27 मई को पेन सोनवानी का
आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम
के सफल संचालन के लिए उसेह
मुदिया पेन समिति भोमराकोट
मोडडेमरका का गठन किया गया
है। जिनके सहयोग से कर्रसड़
स्थल के लिए कुछ नियम भी
बनाये गए हैं। सफेद धोती पहन
कर ही पेन स्थल में प्रवेश कर
सकतें है, अन्यथा प्रवेश करना
वर्जित है। जूता, चप्पल, बेल्ट
कर्रसड़ स्थान से 300 मी. की
दूरी पर रखें। पेन कर्रसड़ स्थल पर
या मोड्डेमरका का फोटो या
वीडियो बनाना पूरी तरह से
प्रतिबंध है, यदि ऐसा करते हुए
पाया जाता है तो दंडित किया
जाएगा। कर्रसड़ के आसपास
मादक पदार्थ (दारू) बेचना पूरी
तरह से प्रतिबंधित है। यदि बेचते
पाया गया तो दंडित किया जाएगा।
कोई भी व्यक्ति दारू पीकर
हुल्लड़ या गलत काम करेगा तो
उसे दण्डित किया जाएगा। पेन
कर्रसड़ स्थल के 300 मी. के
आसपास किसी अपत्ति जनक
कार्य करते पाया गया तो दण्डित
किया जाएगा। पेन समिति द्वारा
अपील की कि किसी का भी
समान गुम जाता है या किसी द्वारा
पाया जाता है तो पेन समिति को
अवगत कराएं ताकि वह सामान
उस व्यक्ति को मिल सकें। उसेह
मुदिया पेन समिति, गायता, पेनवों,
तलुंनदार एवं मांझी व अन्य पेन
समिति कार्यकताओं का निर्णय ही
सर्वमान्य होगा ।

