Homeछत्तीसगढ़* योग प्रशिक्षकों की तत्परता से बची गर्भवती महिला की जान, रामेश्वर...

* योग प्रशिक्षकों की तत्परता से बची गर्भवती महिला की जान, रामेश्वर डारा ने किया स्वैच्छिक रक्तदान*

* योग प्रशिक्षकों की तत्परता से बची गर्भवती महिला की जान, रामेश्वर डारा ने किया स्वैच्छिक रक्तदान*

जिला अस्पताल में 3 ग्राम हीमोग्लोबिन वाली गंभीर मरीज के लिए आगे आए युवा, स्वास्थ्य विभाग ने प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित

बीजापुर  30 जुलाई2026

मानवता और जनसेवा का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत करते हुए बीजापुर जिला चिकित्सालय में एक गर्भवती महिला की जान बचाने के लिए स्थानीय योग प्रशिक्षकों एवं एक युवा रक्तदाता ने मिसाल कायम की है। बारिश के बीच समय पर परिजनों के न पहुँच पाने की स्थिति में योग प्रशिक्षकों की सक्रियता से रामेश्वर डारा ने तत्काल अस्पताल पहुँचकर स्वैच्छिक रक्तदान किया।

,बारिश बनी बाधा, फोन कॉल पर सक्रिय हुई टीम,

योग प्रशिक्षक नंदकिशोर राणा ने बताया कि जिला अस्पताल से मरीज के पति भरत का फोन आया था। उन्होंने बताया कि उनकी पत्नी के शरीर में हीमोग्लोबिन का स्तर घटकर मात्र 3 ग्राम रह गया है और डॉक्टर ने तत्काल रक्त चढ़ाने की सलाह दी है। लगातार हो रही मूसलाधार बारिश के कारण दूर-दराज़ से आने वाले परिजन समय पर अस्पताल नहीं पहुँच पा रहे थे।

स्थिति की गंभीरता को देखते हुए योग प्रशिक्षकों की टीम तुरंत सक्रिय हुई और रक्तदाता की खोज शुरू की। टीम ने मांझीपारा निवासी रामेश्वर डारा से संपर्क किया। स्थिति की जानकारी मिलते ही रामेश्वर बिना कोई देर किए सीधे जिला अस्पताल पहुँचे और रक्तदान किया।

“किसी का जीवन बचाना सबसे बड़ा पुण्य”: रामेश्वर डारा

नगर पालिका बीजापुर के मांझीपारा निवासी रक्तदाता रामेश्वर डारा ने बताया कि यह उनका तीसरा स्वैच्छिक रक्तदान है। वे हर वर्ष कम से कम एक बार रक्तदान अवश्य करते हैं। उन्होंने कहा, “रक्तदान करके किसी जरूरतमंद की जान बचा पाना बेहद सौभाग्य की बात है। इससे बड़ा कोई पुण्य कार्य नहीं हो सकता।”

,स्वास्थ्य विभाग ने प्रमाण-पत्र देकर किया सम्मानित,

रक्तदान के पश्चात जिला चिकित्सालय के लैब टेक्नोलॉजिस्ट मुकेश पटेल ने रामेश्वर डारा को प्रशस्ति प्रमाण-पत्र, फल एवं बिस्किट भेंट कर सम्मानित किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

मुकेश पटेल ने बताया कि योग प्रशिक्षकों के प्रशिक्षण के दौरान स्वास्थ्य विभाग द्वारा उन्हें रक्तदान के महत्व और उससे जुड़ी जानकारियों से अवगत कराया जाता है। इसी जागरूकता का सुखद परिणाम है कि योग प्रशिक्षक समय-समय पर मरीजों की मदद के लिए आगे आते रहते हैं।

*परिजनों ने जताया आभार*

रक्तदान के बाद योग प्रशिक्षकों की टीम ने पीड़ित महिला के परिजनों से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना और आगे भी हर संभव सहयोग का भरोसा दिलाया। इस मानवीय कार्य के दौरान योग प्रशिक्षक अर्जुन वेको, सुरेन्द्र नाइक, दीपेश गोरला एवं अनीता मद्देड सहित मरीज के परिजन उपस्थित रहे। सभी ने रामेश्वर डारा के इस प्रेरणादायक कदम की खुले दिल से सराहना की और आभार व्यक्त किया।

आपकी राय

[poll id="2"]

- Advertisment -spot_img

राशिफल

आज का मौसम

क्रिकेट लाइव स्कोर

Most Popular

RELATED ARTICLES