*संगमपल्ली,मद्देड़ क्षेत्र में गणेश उत्सव की धूम: रंग-बिरंगी लाइटों और भक्तिमय जयकारों से गुंजायमान हुए पूजा पंडाल* ,,,,*मद्देड़ से विशेष अल्वा की रिपोर्ट*
संगमपल्ली,मद्देड़ ,
बीजापुर जिले के भोपालपटनम तहसील अंतर्गत संगमपल्ली मद्देड़ और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में इन दिनों गणेश उत्सव पूरे हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ मनाया जा रहा है।
संगमपल्ली, मद्देड़, सीता राम शिवालय, यापा पारा, नयापारा, पुजारी पारा, मेन रोड, तमलापल्ली, सहित क्षेत्र के सभी गांवों में गणेश समितियां बनी हैं
क्षेत्र के सभी गणेश पंडालों को आकर्षक रंग-बिरंगी झालरों, जगमगाती लाइटों और सुंदर-सुंदर कलात्मक डिजाइनों से बहुत ही भव्य रूप से सजाया गया है।
पंडालों में रोजाना सुबह और शाम विधि-विधान के साथ गणपति बप्पा की पूजा-अर्चना एवं आरती की जा रही है, जिसके पश्चात श्रद्धालुओं में महाप्रसाद का वितरण किया जा रहा है।
भगवान श्री गणेश के दर्शन और पूजा-अर्चना के लिए हर दिन भारी संख्या में श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ रहा है।
महिला-पुरुष, युवक-युवती, बुजुर्गों और बच्चों में विशेष उत्साह देखा जा रहा है।
पूरा क्षेत्र “गणपति बप्पा मोरया” और भगवान गणेश के भक्तिमय जयकारों से पूरी तरह गुंजायमान हो उठा है।

