Homeछत्तीसगढ़*बीजापुर पुलिस का बड़ा धमाका, भैरमगढ़ के जंगलों से हत्यारों का बड़ा...

*बीजापुर पुलिस का बड़ा धमाका, भैरमगढ़ के जंगलों से हत्यारों का बड़ा जखीरा बरामद माओवादियों का डंप ध्वस्त*

*बीजापुर पुलिस का बड़ा धमाका, भैरमगढ़ के जंगलों से हत्यारों का बड़ा जखीरा बरामद माओवादियों का डंप ध्वस्त*

 

• बीजापुर पुलिस की बड़ी कार्यवाही,

• भैरमगढ़ थाना क्षेत्र में हथियारों का जखीरा बरामद,

• नक्सलियों के छुपाये हुए हथियारों को किया गया बरामद,

 

बीजापुर : आत्मसमर्पित नक्सलियों पर सतत निगरानी एवं मुखबिरी का परिणाम  ,बीजापुर पुलिस अधीक्षक श्री उमेश प्रसाद गुप्ता (भा.पु.से.) के निर्देशानुसार जिले के समस्त आत्मसमर्पित नक्सलियों के ऊपर सतत निगरानी रखते हुए उनसे लगातार सघन पूछताछ की जा रही है।

 

पुलिस अधीक्षक श्री गुप्ता के द्वारा जिले के संपूर्ण थाना प्रभारियों को अपने अपने थाना क्षेत्रांतर्गत निवासरत आत्मसमर्पित नक्सलियों को समाज के मुख्य धारा मे जोड़ने के लिये विभिन्न प्रकार के सामाजिक कार्यक्रमों को संचालित करने निर्देशित किया गया है जिससे आत्मसमर्पित नक्सलियों का पुलिस के प्रति विश्वास बढ़ सके साथ ही सभी स्तर के आत्मसमर्पित नक्सलियों की गतिविधियों पर लगातार पैनी निगाह रखते हुए उनसे माओवादी संगठन एवं शामिल रहे विभिन्न घटनाओं के विषय मे बारीकी से पूछताछ की जा रही है।

 

इसी क्रम मे आज दिनांक 20.09.2026 को थाना भैरमगढ़ मे आत्मसमर्पित नक्सलियों से एकत्रित की गई जानकारी के आधार पर पुलिस अधीक्षक श्री उमेश गुप्ता के मार्गदर्शन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (नक्सल) श्री अमन झा (भा.पु.से.) के नेतृत्व मे ग्राम उतला के जंगलो से नक्सल डम्प बरामद किया गया।

 

प्राप्त आसूचना के आधार पर थाना भैरमगढ़ से पुलिस बल को अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) भैरमगढ़ श्री नवीन एक्का के द्वारा विधिवत् ब्रीफिंग देने के पश्चात ग्राम उतला के रवाना किया गया, ग्राम उतला के जंगल पहुंच कर भैरमगढ़ थाने के जवानों के द्वारा बताये गये समस्त सुरक्षा नियमों का पालन करते हुए जमीन के भीतर गाड़ कर रखे गये नक्सलियों के डम्प को बरामद किया गया।

 

जप्त किए हत्यार,,

डम्प मे 01 नग एके-47, रायफल, 01 नग 315 बोर, रायफल, 01 नग सिंगल शाट, रायफल, 01 नग 9 एमएम, पिस्टल, 02 नग एके-47 के, मैगजीन, 45 नग एके-47 के, जिंदा राउण्ड, 25 नग 9, एमएम के जिंदा राउण्ड एवं 06 नग 315 बोर रायफल के जिंदा राउण्ड को सफलतापूर्वक बरामद किया गया।

 

बरामद किये गये हथियारों को थाना भैरमगढ़ लाकर विधीअनुसार अग्रिम कार्यवाही की गई है।

 

पुलिस अधीक्षक बीजापुर श्री गुप्ता ने थाना भैरमगढ़ के जवानों को इस उल्लेखनीय कार्यवाही पर प्रसन्नता जाहिर करते हुए कार्यवाही मे सम्मिलित अधिकारी एवं कर्मचारियों को बधाई दी एवं भविष्य मे इस प्रकार की कार्यवाही जारी रखने आदेशित किया गया है।

 

उक्त कार्यवाही मे थाना भैरमगढ़ से निरीक्षक गिरीश तिवारी, प्रशिक्षु उप निरीक्षक विनय नायक, सउनि- रामलाल नेताम, प्रधान आरक्षक अजय बघेल, रामलाल यादव, नरेश, रामाराम हपका, राजू कड़ती, आरक्षक- भरत मांझी, भीमसेन वेक्को, थानू राम, डी.एस.एफ.आरक्षक- बलदेव पोटाम, रामलू हेमला, मनकू हपका का विशेष सहयोग रहा है।

आपकी राय

[poll id="2"]

- Advertisment -spot_img

राशिफल

आज का मौसम

क्रिकेट लाइव स्कोर

Most Popular

RELATED ARTICLES