Homeछत्तीसगढ़*मोहला--टंगिया से जानलेवा हमला! गांव में मचा हड़कंप, घायल को राजनांदगांव किया...

*मोहला–टंगिया से जानलेवा हमला! गांव में मचा हड़कंप, घायल को राजनांदगांव किया रेफर—गोटाटोला पुलिस ने आरोपी को दबोचा*

मनीष कौशिक

मोहला—-थाना गोटाटोला क्षेत्र के ग्राम कंगलुटोला में उस वक्त सनसनी फैल गई, जब देवेंद्र मार्गे ने गांव के खिलावन खरे पर धारदार टंगिया से हमला कर दिया। हमले में खिलावन खरे गंभीर रूप से घायल हो गए।घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। घायल को डायल-112 की मदद से तत्काल मोहला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए राजनांदगांव अस्पताल रेफर किया गया।

*हमले की खबर मिलते ही हरकत में आई पुलिस*

घटना की सूचना मिलते ही थाना गोटाटोला पुलिस ने तत्काल मोर्चा संभाला और मामले में अपराध क्रमांक 27/2026, धारा 109(1) बीएनएस के तहत अपराध दर्ज कर जांच शुरू की पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए फॉरेंसिक एफएसएल वैज्ञानिक अधिकारी के सहयोग से घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण कराया और आवश्यक साक्ष्यों का संकलन किया।

*जांच आगे बढ़ी तो आरोपी पुलिस की गिरफ्त में*

पुलिस की जांच के दौरान आरोपी देवेंद्र मार्गे को गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तारी के बाद आरोपी के विरुद्ध आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी कर उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है धारदार हथियार से हुए हमले के बाद गोटाटोला पुलिस की त्वरित कार्रवाई से मामले में आरोपी की गिरफ्तारी हो गई है

आपकी राय

[poll id="2"]

- Advertisment -spot_img

राशिफल

आज का मौसम

क्रिकेट लाइव स्कोर

Most Popular

RELATED ARTICLES