मनीष कौशिक
मोहला— कलेक्टर तनुजा सलाम ने आज विकासखंड मानपुर के दौरे के दौरान पंचायत प्रतिनिधियों से सीधा संवाद करते हुए ग्राम पंचायतों में संचालित विकास कार्यों, स्थानीय आवश्यकताओं एवं पंचायत स्तर की विभिन्न गतिविधियों की समीक्षा की इस दौरान उन्होंने मानपुर विकासखंड की सभी 59 ग्राम पंचायतों के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सदस्य, सरपंच एवं उपसरपंच से चर्चा कर जमीनी स्तर पर विकास कार्यों की स्थिति की जानकारी ली तथा पंचायतों की आवश्यकताओं एवं समस्याओं को सुना। उन्होंने वीबी जी रामजी के अंतर्गत किए जाने वाले कार्यों की आवश्यकता, महत्व एवं प्राथमिकताओं के संबंध में पंचायत प्रतिनिधियों को विस्तार से जानकारी देते हुए स्थानीय आवश्यकताओं के अनुरूप विकास कार्यों के प्रस्ताव प्रस्तुत करने के निर्देश दिए कलेक्टर तनुजा सलाम ने कहा कि ग्राम स्तर पर विकास कार्यों का चयन स्थानीय आवश्यकता और आमजन की सुविधा को ध्यान में रखकर किया जाना आवश्यक है। पंचायत प्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों की सहभागिता से विकास कार्यों को अधिक प्रभावी बनाया जा सकता है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को पंचायत प्रतिनिधियों के साथ समन्वय स्थापित कर आवश्यक कार्यों की जानकारी संकलित करने तथा प्राथमिकता के आधार पर कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए इस अवसर पर अध्यक्ष, जनपद पंचायत मानपुर श्रीमती पुष्पा मंडावी, उपाध्यक्ष श्री देवानंद कौशिक, जनपद सदस्य श्रीमती रेनू टांडिया, एसडीएम मानपुर श्री अमित नाथ योगी, सीईओ जनपद पंचायत मोहला सुश्री शुभांगी गुप्ता, सीईओ जनपद पंचायत मानपुर श्री मो. हनीश सहित वीबी जी रामजी के परियोजना अधिकारी श्री परमेश्वर वर्मा, स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं संबंधित अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।
*- वीबी जी रामजी के कार्यों एवं विकास प्रस्तावों पर हुई चर्चा*
बैठक में कलेक्टर ने पंचायत प्रतिनिधियों को वीबी जी रामजी के अंतर्गत प्रस्तावित एवं संचालित कार्यों के संबंध में जानकारी दी। उन्होंने योजना के सफल क्रियान्वयन के लिए पंचायत स्तर पर आवश्यक तैयारियों, ग्राम पंचायतों की भूमिका तथा किए जाने वाले कार्यों के महत्व पर चर्चा की। उन्होंने ग्राम विकास के लिए आवश्यक कार्यों की पहचान, उनकी उपयोगिता तथा प्राथमिकता के आधार पर निर्माण एवं क्रियान्वयन को लेकर पंचायत प्रतिनिधियों से प्रस्ताव भी मांगे। कलेक्टर ने पंचायत स्तर पर आ रही समस्याओं एवं आवश्यकताओं को सुनते हुए विकास कार्यों के प्रभावी एवं समयबद्ध क्रियान्वयन के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। बैठक का उद्देश्य पंचायतों की जमीनी स्थिति की जानकारी प्राप्त कर स्थानीय समस्याओं के निराकरण, विकास कार्यों में गति तथा शासन की योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए समन्वित रूप से कार्य करना रहा।
*- नवीन एकलव्य विद्यालय भवन में शिफ्टिंग का लिया जायजा*
मानपुर विकासखंड के दौरे के दौरान कलेक्टर श्रीमती तनुजा सलाम ने नवीन एकलव्य विद्यालय भवन का भी निरीक्षण किया। उन्होंने भवन में उपलब्ध सुविधाओं, आवश्यक व्यवस्थाओं तथा विद्यार्थियों के लिए जरूरी संसाधनों की जानकारी ली। उन्होंने विद्यालय को नवीन भवन में शिफ्टिंग का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक व्यवस्थाएं समय पर पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने भवन को विद्यार्थियों के अनुरूप सुरक्षित, स्वच्छ एवं सुविधाजनक बनाने के निर्देश दिए।

