HomeUncategorizedमहासमुंद जिले में रोजगार का अवसर, अग्रवाल मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल में विभिन्न पदों...

महासमुंद जिले में रोजगार का अवसर, अग्रवाल मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल में विभिन्न पदों पर भर्ती..

महासमुंद जिले में रोजगार का अवसर, अग्रवाल मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल में विभिन्न पदों पर भर्ती

महासमुंद/बसना। बसना स्थित अग्रवाल मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल एवं चाइल्ड डेवलपमेंट एंड रिहैबिलिटेशन सेंटर की ओर से विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। अस्पताल प्रबंधन ने अपनी टीम में नए कर्मचारियों को शामिल करने के लिए भर्ती अभियान शुरू किया है।

जारी विज्ञापन के अनुसार नर्सिंग स्टाफ एवं फिजियोथेरेपिस्ट के 6 पद, आया बाई के 5 पद, 1 से 7 वर्ष आयु वर्ग के लिए टीचर्स के 5 पद, फिजियोथेरेपिस्ट असिस्टेंट के 5 पद और रिसेप्शनिस्ट के 2 पद पर भर्ती की जाएगी।

विज्ञापन में महिलाओं को प्राथमिकता देने की बात कही गई है। अस्पताल प्रबंधन के अनुसार चयनित अभ्यर्थियों को स्वास्थ्य सेवा क्षेत्र में काम करने के साथ-साथ अपनी कार्यक्षमता और कौशल को विकसित करने का अवसर मिलेगा।

इच्छुक अभ्यर्थी अपना रिज्यूमे व्हाट्सऐप नंबर 6260480085 पर भेज सकते हैं। अस्पताल प्रबंधन ने योग्य और इच्छुक उम्मीदवारों से जल्द आवेदन करने की अपील की है।

आपकी राय

[poll id="2"]

- Advertisment -spot_img

राशिफल

आज का मौसम

क्रिकेट लाइव स्कोर

Most Popular

RELATED ARTICLES