मनीष कौशिक मोहला
मोहला:—नक्सल विरोधी अभियान के तहत मोहला मानपुर अंबागढ़ चौकी जिला पुलिस को एक और सफलता हाथ लगी है। आज जिला मुख्यालय मोहला स्थित पुलिस अधीक्षक कार्यालय में बुधवार दोपहर 3 बजे नक्सल दंपत्ति ने राजनांदगांव रेंज IG अभिषेक शांडिल्य और पुलिस अधीक्षक यशपाल सिंह के समक्ष हिंसा का मार्ग छोड़ कर सरेंडर किया है। IG अभिषेक शांडिल्य ने दंपत्ति को समाज की मुख्य धारा में लौटने के लिए पुनर्वास नीति के तहत 50 50 हजार रुपए नक्सल दंपत्ति को प्रोत्साहन राशि भेंट किया है। इसके साथ ही आत्म समर्पित नक्सल दंपत्ति को राज्य शासन के नियमानुसार अन्य सुविधाएं प्रदान की जाएगी। आत्म समर्पित नक्सल दम्पत्ति में DVCM जीवन उर्फ राम तुलावी ACM अगासा उर्फ आरती है, जो मोहला मानपुर अंबागढ़ चौकी जिले के निवासी है।ये दोनों आत्म समर्पित नक्सली माड़ एरिया में पिछले 25 साल से सक्रिय थे। शासन की पुनर्वास नीति से प्रभावित होकर, नक्सल संगठन में हो रहे शोषण और भेद भाव से तंग आकर इन्होंने बंदूक का दामन छोड़ समाज की मुख्य धारा में जुड़ने का फैसला कर आत्म समर्पण किया है। जीवन नक्सली संगठन में शिक्षक का कार्य करता था वहीं जीवन की पत्नी अगासा चेतना नाट्य मंडली में काम करती थी।

