HomeUncategorizedमहासमुंद मे Anti Narcoties Task Force की बड़ी कार्यवाही..16 लाख 50 हजार...

महासमुंद मे Anti Narcoties Task Force की बड़ी कार्यवाही..16 लाख 50 हजार के अवैध मादक पदार्थ गांजा की तस्करी करते 02 तस्कर पुलिस की गिरफ्त में..

राहुल भोई-महासमुंद…।

महासमुंद जिले मे एंटी नारकोटिक टास्क फ़ोर्स की टीम के द्वारा अवैध मादक पदार्थ गांजा की तस्करी और end to end एवं फाइनेंशियल इनवेस्टिगेशन ,सोर्स प्वाइंट, डेस्टिनेशन प्वाइंट पर प्रभावी कार्यवाही, स्त्रोत के बारे मे विस्तृत जानकारी लेकर उनके विरूद्ध विधिसंगत विधिवत कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया था.. इसी कड़ी मे सिटी कोतवाली महासमुन्द क्षेत्र में मुखबीर से सूचना मिला कि दो व्यक्ति एक सफेद रंग के टाटा डीआई वाहन क्रमांक सीजी 04 एमएल 2991 में अवैध मादक पदार्थ गांजा रखकर बागबाहरा मार्ग से महासमुंद की ओर आ रहे हैं.. जहाँ सुचना पर Anti Narcoties Task Force की टीम एवं पुलिस की टीम के द्वारा एन.एच. 353 राजिम मोड़ पर  नकाबंदी किया जहाँ कुछ समय बाद मुखबीर के बताये अनुसार वहाँ गाडी क्रमांक सीजी 04 एमएल 2991 आयी जिसमें दो व्यक्ति सवार थे जिसे घेराबंदी कर पकड लिया गया..जिनसे ज़ब नाम पता पुछा गया तो दोनों ने अपना नाम (01) शाहरूख खान पिता शेख मुस्ताक खान घासीदास नगर जिला दुर्ग और (02) आकाश कोसरे पिता कार्तिक राम कोसरे  जिला दुर्ग छ0ग0 का निवासी होना बताया..पुलिस टीम के द्वारा दोनों व्यक्तियों से पुछताछ किया गया पुछताछ करने पर वह गोलमोल जवाब देने लगे वही ज़ब लगातार पुछताछ किया गया तो तस्कर टूट गए और अपना जुर्म कबूल करते हुए बताया की वाहन के पीछे  ट्राली के समतल भाग के निचे चेम्बर बना हैं जहाँ भारी मात्रा मे गांजा रखा हुआ हैं..तलाशी दौरान चेम्बर में खाकी रंग के टेप से टैपिंग किया हुआ कुल 110 नग पैकेटों में  110 किलो ग्राम गांजा पुलिस को मिला…वही आरोपीयों ने बताया की से गांजे को उड़िसा से लाकर वह भिलाई, दुर्ग में बिक्री करने ले जा रहे थे.. वही आरोपीयों के कब्जे से 110 किलो ग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा को जप्त कर लिया गया हैं जिसकी कीमती 16,लाख 50 हजार रूपये बतायी जा रही हैं.. वही एक 8 लाख कीमती टाटा डीआई वाहन  भी जप्त किया गया हैं..फिलहाल आरोपियों के विरूद्ध थाना सिटी कोतवाली महासमुन्द में अपराध धारा 20(ख) एन0डी0पी0एस0 के तहत् कार्रवाई करते हुए उन्हें न्यायिक रिमार्ड पर भेजा गया हैं..।

 

आपकी राय

[poll id="2"]

- Advertisment -spot_img

राशिफल

आज का मौसम

क्रिकेट लाइव स्कोर

Most Popular

RELATED ARTICLES