Homeछत्तीसगढ़* भीषण गर्मी का प्रकोप,बार बार बिजली गुल की समस्या व जियो...

* भीषण गर्मी का प्रकोप,बार बार बिजली गुल की समस्या व जियो मरो जियो नेटवर्क से त्रस्त जनता,भाजपा नेतृत्व केवल वाहवाही लूटने में मस्त व्यस्त- अशोक तलांडी *दीपक मरकाम की खबर,

* भीषण गर्मी का प्रकोप,बार बार बिजली गुल की समस्या व जियो मरो जियो नेटवर्क से त्रस्त जनता,भाजपा नेतृत्व केवल वाहवाही लूटने में मस्त व्यस्त- अशोक तलांडी *दीपक मरकाम की खबर,

बीजापुर जिला, भोपाल पटनम दिनांक 02 जून 2026

बीजापुर : भाजपा के जनप्रतिनिधि ले रहे AC की ठंडी हवा और जियो मरो प्राइवेट लिमिटेड जियो व नामी गिरामी भारतीय दुर संचार विभाग बी एस एन एल नेटवर्क से जनता की तकलीफों व समस्या के समाधान के प्रति इन्हें कोई सरोकार नहीं जबकि यहां के नियमित उपभोक्ता हैं।

जियो,बी एस एन एल बिजली विभाग को जनता गरीबों का खून पसीने का पैसा लेना आता है समस्या का समाधान तो धूर भला जियो,बी,एस,एन.एल कम से कम जनता का तो ध्यान रखें ,

 

जब कभी भी जनता द्वारा तीनों संस्थानों के संदर्भ में शिकवा शिकायत दर्ज करने पर अधिकारी बिजली मेंटेनेंस या मोबाइल से तकनीकी खाराबी का हवाला देकर पल्ला झाड़ते है।

हम शासन प्रशासन से मांग करते हैं कि  जनता का खून पसीने का पैसा को आप नियमित सेवा नहीं दे सकते ओर गरीब जनता से सेवा निरंतर महीने या छः महीने साल भर के पैसे रिचार्ज करा कर नहीं देना मानवीयता का शर्मसार कर रहे हो ।

आप को समझना होगा कि जब आप नियमित बिजली या मोबाइल सेवा का पैसा ले रहे हो तो नियमित सेवा दो या जब जब जनता के लिए आपके मोबाइल सेवाओं से वंचित किए उसका तथि बढ़ाओ या अगला रिचार्ज में जोड़कर संदेश भेजिए जैसे आप नेटवर्क नहीं रहने के स्थिति में भी आपका मोबाइल रिचार्ज जल्द खत्म हो रहा है,

 

आप पुनः नेटवर्क का आनंद लेने रिचार्ज करिए वहां तक ठीक है।

भोपाल पटनम क्षेत्र में नेटवर्क का अता पता नहीं है कम से कम जियो,बी एस एन एल नेटवर्क वाले  जनता द्वारा बिजली बिल या मोबाइल नेटवर्क की अदायगी नहीं करने पर नोटिस पे नोटिस वाट्सएप या मोबाइल सन्देश पर सन्देश देते हैं ।

बिजली कटौती, के बावजूद व्यवस्था में कोई भी सुधार न होना विद्युत विभाग व सरकार की निष्क्रियता का प्रमाण

 

भोपाल पटनम। बीजापुर जिला के रुढ़ी जन्य परंपरागत सर्व आदिवासी समाज अध्यक्ष अशोक तलांडी ने भोपाल पटनम ब्लॉक में बार बार बिजली गुल की समस्या को लेकर विद्युत विभाग व भाजपा सरकार पर तंज कसते हुए जारी प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से कहा शहर में पड़ रही भीषण और रिकॉर्डतोड़ गर्मी के बीच चरमराई विद्युत व्यवस्था ने आम जनता का जीना मुहाल कर दिया है।

 

एक तरफ आसमान से आग बरस रही है, तो दूसरी तरफ अघोषित बिजली कटौती और बार-बार बिजली गुल ने नागरिकों को दोहरे संकट में डाल दिया है।

 

आज भोपाल पटनम का हर पंचायत हर गांव के ग्रामीणजन भीषण गर्मी का प्रकोप झेल रही है रात-रात भर बिजली गायब रहने से बच्चों, बुजुर्गों और मरीजों का बुरा हाल है।

 

तलांडी ने कहा जनता की सुध लेने के बजाय भाजपा के जनप्रतिनिधि और नेतागण अपने AC कमरों में बैठकर ठंडी हवा का आनंद ले रहे हैं।

 

भाजपाइयों को धरातल पर तड़पती जनता की तकलीफों से कोई सरोकार नहीं है।

 

सरकार के कुर्सी पर आसन जिम्मेदार लोग जमीनी समस्याओं का समाधान ढूंढने के बजाय सिर्फ झूठी वाहवाही लूटने और फोटो खिंचवाने में व्यस्त हैं।

 

तलांडी ने कहा बिजली विभाग की कार्यप्रणाली पर कड़ा सवाल उठाते हुए कहा गया कि विद्युत विभाग द्वारा साल के बारह महीने ‘मेंटेनेंस’ के नाम पर घंटों बिजली कटौती की जाती है।

 

जनता इस उम्मीद में उस कटौती को सहती है कि शायद गर्मी के दिनों में उन्हें निर्बाध बिजली मिलेगी।

 

लेकिन जैसे ही गर्मी का सीजन आया, विभाग के सारे दावे और तैयारियां ताश के पत्तों की तरह ढह जाती हैं।

 

साल भर मेंटेनेंस के नाम पर की गई कटौती के बावजूद आज व्यवस्था में रत्ती भर भी सुधार न होना, सीधे तौर पर विद्युत विभाग की घोर लापरवाही और राज्य की भाजपा सरकार की प्रशासनिक निष्क्रियता का जीता-जागता प्रमाण है।

 

बिजली की इस आंख-मिचौली के कारण न केवल आम जनजीवन अस्त-व्यस्त हुआ है, बल्कि छोटे व्यापारियों, कुटीर उद्योगों और रोज कमाने-खाने वालों का धंधा भी चौपट हो गया है।

 

अस्पतालों में भर्ती मरीजों की जान पर बन आई है।

 

लगातार हो रहे पावर कट से पानी की सप्लाई भी पूरी तरह प्रभावित हो चुकी है, जिससे शहर में जल संकट भी गहरा गया है।

 

 

तलांडी ने आगे कहा हमारी मांग है कि अघोषित बिजली कटौती पर तुरंत रोक लगाई जाए।

जनता को इस भीषण गर्मी में चौबीस घंटे निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित की जाए।

आपकी राय

[poll id="2"]

- Advertisment -spot_img

राशिफल

आज का मौसम

क्रिकेट लाइव स्कोर

Most Popular

RELATED ARTICLES