Homeकोण्डागांवपूर्व विधायक एवं भाजपा जिलाध्यक्ष सेवक राम नेताम ने मंत्री रामविचार नेताम...

पूर्व विधायक एवं भाजपा जिलाध्यक्ष सेवक राम नेताम ने मंत्री रामविचार नेताम से की मुलाकात, क्षेत्र की समस्याओं को लेकर सौंपा मांग पत्र**

*पूर्व विधायक एवं भाजपा जिलाध्यक्ष सेवक राम नेताम ने मंत्री रामविचार नेताम से की मुलाकात, क्षेत्र की समस्याओं को लेकर सौंपा मांग पत्र**

*कोडागांव/, 21 अगस्त -* पूर्व विधायक एवं भाजपा जिलाध्यक्ष श्री सेवक राम नेताम ने आज छत्तीसगढ़ शासन के कैबिनेट मंत्री श्री रामविचार नेताम से उनके निवास / कार्यालय में सौजन्य मुलाकात की।

इस दौरान श्री सेवक राम नेताम के साथ क्षेत्र के कई जनप्रतिनिधि, सरपंच, जनपद सदस्य एवं वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।

मुलाकात के दौरान श्री सेवक राम नेताम ने क्षेत्र की प्रमुख समस्याओं से मंत्री जी को अवगत कराया। उन्होंने मुख्य रूप से ग्रामीण क्षेत्रों में सड़कों की जर्जर स्थिति, पेयजल की समस्या, आदिवासी अंचलों में शिक्षा एवं स्वास्थ्य सुविधाओं की कमी, बिजली एवं वन अधिकार पट्टा से जुड़े मामलों को प्रमुखता से रखा।

उन्होंने कहा कि अंदरूनी क्षेत्रों में विकास कार्यो में तेजी लाने की आवश्यकता है।

इस पर कैबिनेट मंत्री श्री रामविचार नेताम ने सभी मांगों को गंभीरता से सुना और जल्द निराकरण का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि विष्णुदेव साय सरकार आदिवासी क्षेत्रों के विकास के लिए प्रतिबद्ध है और जनप्रतिनिधियों द्वारा बताई गई हर समस्या का समाधान प्राथमिकता से किया जाएगा।

इस अवसर पर जनप्रतिनिधियों ने मंत्री जी का आभार व्यक्त किया।

आपकी राय

[poll id="2"]

- Advertisment -spot_img

राशिफल

आज का मौसम

क्रिकेट लाइव स्कोर

Most Popular

RELATED ARTICLES