*जनपद अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष का निर्वाचन 04 से 09 मार्च तक*
*जिला पंचायत के अध्यक्ष व उपाध्यक्ष का निर्वाचन 07 मार्च को*
कोण्डागांव, 02 मार्च 2025/ त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन संपन्न होने के उपरांत छत्तीसगढ़ पंचायत राज अधिनियम, 1993 की धारा-25 के अंतर्गत जनपद पंचायत एवं जिला पंचायत के अध्यक्ष व उपाध्यक्ष के निर्वाचन हेतु समय सारिणी जारी कर दी गई है। इसके अनुसार अध्यक्ष व उपाध्यक्ष के निर्वाचन हेतु सम्मेलन जनपद पंचायत फरसगांव में 04 मार्च को, जनपद पंचायत कोण्डागांव एवं जनपद पंचायत माकड़ी में 05 मार्च को, जनपद पंचायत केशकाल में 08 मार्च को, जनपद पंचायत बड़ेराजपुर में 09 मार्च को संपन्न होगा। इसी प्रकार जिला पंचायत कोण्डागांव में 07 मार्च को अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष के निर्वाचन हेतु सम्मेलन आयोजित होगा। साथ ही जिले के समस्त ग्राम पंचायतों में उप संरपंचों का निर्वाचन 08 मार्च को होगा।
जनपद अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष का निर्वाचन 04 से 09 मार्च तक* *जिला पंचायत के अध्यक्ष व उपाध्यक्ष का निर्वाचन 07 मार्च को*,,,,,,राजमन नाग
आपकी राय
[poll id="2"]
RELATED ARTICLES

