HomeUncategorizedबसना में 19 और 20 सितंबर को लगेगा विशेष नेत्र जांच शिविर,...

बसना में 19 और 20 सितंबर को लगेगा विशेष नेत्र जांच शिविर, विशेषज्ञ डॉक्टर देंगे परामर्श..

महासमुंद/बसना। क्षेत्र के लोगों को बेहतर नेत्र चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से अग्रवाल नर्सिंग होम मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल, बसना में 19 और 20 सितंबर को विशेष नेत्र जांच एवं चिकित्सा शिविर आयोजित किया जा रहा है। दो दिवसीय आयोजन में अलग-अलग विशेषज्ञ डॉक्टर मरीजों की आंखों की जांच कर आवश्यक परामर्श और उपचार की सुविधा उपलब्ध कराएंगे।

19 सितंबर को प्रदेश के प्रसिद्ध नेत्र चिकित्सक एवं अरविंदो नेत्रालय, रायपुर के विशेषज्ञ डॉ. मोनीष सक्सेना मरीजों की जांच करेंगे। डॉ. सक्सेना MBBS, MS और MRF (Chennai) हैं। शिविर में मोतियाबिंद, कालामोतिया/कांचबिंदु (ग्लूकोमा), दृष्टिदोष, डायबिटिक रेटिनोपैथी, आंखों में चोट, कंप्यूटर विजन सिंड्रोम सहित आंखों से जुड़ी विभिन्न समस्याओं की जांच की जाएगी। नवजात एवं बच्चों की ROP Screening, आंखों की रेटिना जांच, आंखों में जलन व खुजली, चश्मे एवं कॉन्टैक्ट लेंस संबंधी परामर्श तथा नेत्रदान से जुड़ी जानकारी भी दी जाएगी।

वहीं 20 सितंबर को प्रत्येक रविवार की तरह नेत्र रोग विशेषज्ञ एवं फेको तथा ओकुलोप्लास्टी सर्जन डॉ. देवेश अग्रवाल मरीजों को चिकित्सा सुविधा देंगे। इस दौरान आंखों के पर्दे और पुतली की जांच, ड्राई आई, आंखों की एलर्जी, कम दिखाई देना, मोतियाबिंद, ग्लूकोमा, तिरछी आंख (भेंगापन) और आंखों की सर्जरी संबंधी परामर्श उपलब्ध रहेगा।

अस्पताल प्रबंधन के अनुसार, मरीजों के लिए कंप्यूटर द्वारा आंखों की जांच और चश्मे का नंबर निकालने की सुविधा भी उपलब्ध होगी। अस्पताल में आयुष्मान कार्ड, टीपीए, इंश्योरेंस, CGHS और CSPDL के माध्यम से पात्र मरीजों के लिए निःशुल्क इलाज एवं ऑपरेशन की सुविधा उपलब्ध होने की जानकारी दी गई है।

स्थान: अग्रवाल नर्सिंग होम मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल, बसना, जिला महासमुंद

दिनांक: 19 एवं 20 सितंबर 2026

समय: 19 सितंबर को सुबह 10 बजे से

संपर्क: 9303623130, 9039645760, 7773086100, 9131276828

आपकी राय

[poll id="2"]

- Advertisment -spot_img

राशिफल

आज का मौसम

क्रिकेट लाइव स्कोर

Most Popular

RELATED ARTICLES