Homeकोण्डागांवकोंडागांव में भव्य सावन तीज मिलन महोत्सव का आयोजन*

कोंडागांव में भव्य सावन तीज मिलन महोत्सव का आयोजन*

*कोंडागांव में भव्य सावन तीज मिलन महोत्सव का आयोजन*
राजमन नाग
महिलाओं एवं युवतियों ने उत्साहपूर्वक लिया हिस्सा, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और मनोरंजक कार्यक्रमों ने बांधा समां

कोंडागांव, 26 अगस्त 2026। शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, कोंडागांव में भव्य सावन तीज मिलन महोत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में बस्तर विकास प्राधिकरण की उपाध्यक्ष एवं कोंडागांव विधायक सुश्री लता उसेंडी, नगर पालिका परिषद कोंडागांव के अध्यक्ष श्री नरपति पटेल, जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमती अनीता कोर्राम तथा कलेक्टर श्रीमती नूपुर राशि पन्ना उपस्थित रहीं।

सावन तीज की पारंपरिक खुशियों और लोक संस्कृति को जीवंत बनाए रखने के उद्देश्य से आयोजित इस महोत्सव में महिलाओं एवं युवतियों ने बड़ी संख्या में उत्साहपूर्वक सहभागिता निभाई। कार्यक्रम में आनंद मेला, फैशन शो, नृत्य, गीत-संगीत, भजन, झूला सहित विभिन्न मनोरंजक एवं सांस्कृतिक गतिविधियां आयोजित की गईं। प्रतिभागियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए कार्यक्रम को आकर्षक एवं यादगार बनाया।

महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए सरकार कर रही निरंतर प्रयास : लता उसेंडी

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक सुश्री लता उसेंडी ने कहा कि यह आयोजन केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि एक परिवार की तरह है, जहां सभी बहनें एक साथ बैठकर खुशियां साझा कर रही हैं। उन्होंने कहा कि महिलाओं की मूलभूत सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए लगातार कार्य किया जा रहा है। घर-घर स्वच्छ पेयजल पहुंचाने के लिए नल-जल की व्यवस्था की जा रही है।

उन्होंने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि अमृत मिशन के माध्यम से नगर में पेयजल व्यवस्था को मजबूत किया जा रहा है। शहर में यातायात को सुगम बनाने के लिए बाईपास का निर्माण किया गया है तथा बाजार को व्यवस्थित करने के लिए भी योजना तैयार की जा रही है। उन्होंने बताया कि कोंडागांव में ट्राइबल म्यूजियम के लिए चार करोड़ रुपये की राशि स्वीकृत हुई है, जिससे पर्यटकों को बस्तर की समृद्ध संस्कृति और परंपराओं से परिचित होने का अवसर मिलेगा।

विधायक ने कहा कि महतारी वंदन योजना के माध्यम से महिलाओं को आर्थिक संबल मिल रहा है। वहीं, लखपति दीदी पहल के माध्यम से महिलाओं को स्वरोजगार एवं आर्थिक गतिविधियों से जोड़कर आत्मनिर्भर बनाने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि आने वाले समय में कोंडागांव विकास की दिशा में और तेजी से आगे बढ़ेगा।

ऐसे आयोजनों से महिलाओं को मिलता है एकजुट होने का अवसर : नरपति पटेल

नगर पालिका परिषद अध्यक्ष श्री नरपति पटेल ने कहा कि वर्ष में कम से कम एक बार इस तरह के आयोजन आवश्यक हैं, ताकि माताएं और बहनें एक स्थान पर एकत्र होकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर सकें तथा आपसी मेल-जोल को बढ़ावा मिले। उन्होंने सावन तीज मिलन महोत्सव के आयोजन की सराहना की।

महिलाएं नई सोच और नई आशा के साथ आगे बढ़ें : कलेक्टर

कलेक्टर श्रीमती नूपुर राशि पन्ना ने कहा कि सावन तीज मिलन समारोह में शामिल होकर उन्हें खुशी हो रही है। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन महिलाओं को एक-दूसरे से जुड़ने और अपनी प्रतिभा को सामने लाने का अवसर प्रदान करते हैं। उन्होंने महिलाओं से नई सोच और नई आशा के साथ आगे बढ़ने का आह्वान किया। कलेक्टर ने कहा कि जिला प्रशासन महिलाओं के हितों की रक्षा तथा उन्हें आगे बढ़ाने के लिए हर संभव प्रयास करता रहेगा।

आनंद मेले और रंगारंग प्रस्तुतियों ने बढ़ाई रौनक

महोत्सव के दौरान आनंद मेले में विभिन्न प्रकार के व्यंजन, मनोरंजन की गतिविधियां एवं अन्य आकर्षक कार्यक्रम आयोजित किए गए। लकी ड्रा कूपन के माध्यम से प्रतिभागियों को पुरस्कृत भी किया गया। महिलाओं, युवतियों, स्थानीय नागरिकों एवं विद्यालय की छात्राओं ने झूले और विभिन्न मनोरंजक गतिविधियों का आनंद लिया। साथ ही रस्साकस्सी में महिलाओं ने अपना दम दिखाया और कुर्सी दौड़ में भी भाग लिया।

कार्यक्रम में पार्षद सुश्री सोनामणि पोयाम एवं श्रीमती शिवानी उसेंडी, श्रीमती संतोषी देवांगन, जिला पंचायत सदस्य श्रीमती यशोदा रामचंद्र कश्यप, जिला पंचायत सदस्य श्री भगवती नेताम, श्रीमती रामदई नाग, श्रीमती ईना श्रीवास्तव, जनपद सदस्य माकड़ी श्रीमती गायत्री नेताम, श्रीमती लक्ष्मी पोयाम, श्रीमती रेशमा दीवान, श्रीमती सूरजबती नेताम, एल्डरमैन श्रीमती सुरेखा साहू, पार्षद श्रीमती लक्ष्मी ध्रुव, श्रीमती सुषमा खोपागड़े, श्रीमती सती बघेल, श्रीमती संतोषी यादव, श्रीमती ननकी वैष्णव सहित अन्य जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक, महिलाएं, युवतियां एवं विद्यालय की छात्राएं उपस्थित रहीं।

सावन तीज मिलन महोत्सव ने कोंडागांव में पारंपरिक संस्कृति, महिला सहभागिता और सामाजिक मेल-जोल की भावना को एक साथ मजबूत करने का अवसर प्रदान किया। आयोजन में शामिल महिलाओं एवं युवतियों ने ऐसे कार्यक्रमों को लोक परंपराओं और सांस्कृतिक विरासत को आगे बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल बताया।

आपकी राय

[poll id="2"]

- Advertisment -spot_img

राशिफल

आज का मौसम

क्रिकेट लाइव स्कोर

Most Popular

RELATED ARTICLES