Homeछत्तीसगढ़केंद्रीय रिज़र्व पुलिस बल (CRPF) की 22वीं बटालियन, मिंगाचल ने गरिमामय ढंग...

केंद्रीय रिज़र्व पुलिस बल (CRPF) की 22वीं बटालियन, मिंगाचल ने गरिमामय ढंग से 79वाँ स्वतंत्रता दिवस मनाया।,, ,,,,,,,,,,,तेजनारायण सिंह की रिपोर्ट,,,,,,,

केंद्रीय रिज़र्व पुलिस बल (CRPF) की 22वीं बटालियन, मिंगाचल ने गरिमामय ढंग से 79वाँ स्वतंत्रता दिवस मनाया।,,

,,,,,,,,,,,तेजनारायण सिंह की रिपोर्ट,,,,,,,

बीजापुर ,,,,,,,,,,

इस अवसर पर बटालियन परिसर में विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें मुख्य अतिथि श्री संजीव कुमार सिंह द्वितीय कमान अधिकारी (2IC) तथा राजपत्रित अधिकारिगण, अधिनस्थ अधिकारिगण एवं सभी जवान विशेष रूप से उपस्थित रहे।

कार्यक्रम की शुरुआत प्रातः ध्वजारोहण और राष्ट्रगान के साथ हुई। तत्पश्चात मुख्य अतिथि ने जवानों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएँ दीं और देश की सेवा, अनुशासन एवं कर्तव्यपरायणता के महत्व पर प्रेरणादायक संबोधन दिया।

समारोह के अंतर्गत बटालियन के जवानों के बीच वॉलीबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसका संचालन उप कमांडेन्ट के मार्गदर्शन में हुआ। खिलाड़ियों ने पूरे जोश और खेल भावना के साथ भाग लिया, जिससे कार्यक्रम में उत्साह और उमंग का संचार हुआ।

वॉलीबॉल प्रतियोगिता में विजेता एवं उपविजेता टीमों को मुख्य अतिथि द्वारा सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का समापन ‘भारत माता की जय’ और ‘वंदे मातरम्’ के गगनभेदी नारों के साथ हुआ।

आपकी राय

[poll id="2"]

- Advertisment -spot_img

राशिफल

आज का मौसम

क्रिकेट लाइव स्कोर

Most Popular

RELATED ARTICLES