HomeUncategorizedसरायपाली स्थित शुभम मार्ट में लगी आग..बड़ा हादसा होने से टला..फायर ब्रिगेड...

सरायपाली स्थित शुभम मार्ट में लगी आग..बड़ा हादसा होने से टला..फायर ब्रिगेड ने पाया आग पर काबू सर्किट से आग लगने की आशंका

राहुल भोई-महासमुंद..

महासमुंद जिले के सरायपाली में आज एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया..सरायपाली स्थित शुभम मार्ट में सुबह-सुबह 8 बजे अचानक आग लग गईं जिससे वहाँ अफ़रात आफरी का माहौल हो गया.. दरअसल आज पड़ोस के लोगों ने मार्ट में अचानक धुआँ और आग उठता देख फायर ब्रिगेड को इसकी सूचना तत्काल दी..इसके बाद सरायपाली पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम तत्काल मौके पर पहुंची और बड़ी मसक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया..आग सुबह-सुबह लगी इसलिए बड़ा हादसा होने से टल गया..वही प्रथम दृष्टिया आग लगने का कारण शॉट सर्किट को माना जा रहा है..नुकसानी की बात करें तो मार्ट मे रखे टोस्ट और बिस्कुट के साथ कुछ अन्य सामानों के जलने की खबर सामने आई है..फिलहाल जांच के बाद ही सामने आ पाएगा कि आखिर मार्ट में कितना नुकसान हुआ है..सरायपाली पुलिस अभी घटना की जांच में जुटी हुई है..

आपकी राय

[poll id="2"]

- Advertisment -spot_img

राशिफल

आज का मौसम

क्रिकेट लाइव स्कोर

Most Popular

RELATED ARTICLES