

राहुल भोई-महासमुंद..
जिला जेल महासमुंद में कृष्ण जन्माष्टमी का पर्व धूमधाम से मनाया गया भगवान से कृष्ण का जन्म स्थलीय जेल को माना गया है इस भाव के साथ जिला जेल महासमुंद में श्री कृष्ण भगवान की पूजा अर्चना के साथ समस्त बंधिया की ओर से विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया.. जिसमें मटका फोड़ प्रतियोगिता, गायन प्रतियोगिता, समूह गायन, सांस्कृतिक नृत्य, राउत नाचा, सुदामा नाटक प्रसन्न जैसे कार्यक्रम के माध्यम से अधिकांश बंदियों ने अपनी सहभागिता के माध्यम से समस्त जेल के माहौल को भक्ति में बना दिया. इस दौरान जिला जेल में सुरक्षा के मद्दे नज़र विशेष व्यवस्था की गई थी


