इंद्रावती नदी के उफान का भाजपा नेताओं ने लिया जायजा, नदी किनारे बसे ग्रामीणों से की मुलाकात,,,,,,,,,,,
,,,,,,,,,,,,तेजनारायण सिंह की रिपोर्ट,,,,,,,,
भोपालपटनम।,,,,,,,, बीजापुर जिले में लगातार हो रही भारी बारिश के कारण भोपालपटनम क्षेत्र में इंद्रावती नदी उफान पर बह रही है। नदी का जलस्तर बढ़ने से छत्तीसगढ़ को महाराष्ट्र और तेलंगाना से जोड़ने वाले प्रमुख मार्ग अस्थायी रूप से प्रभावित हो गए हैं, जिससे आवागमन में कठिनाई उत्पन्न हो रही है। नदी किनारे बसे कई गांवों में भी बाढ़ की आशंका को लेकर लोगों में चिंता का माहौल है।प्रशासन के द्वारा जिन ग्रामीणों को रेस्क्यू कर सुरक्षित स्थानों पर रखा गया है उन जगहों पर जाकर उनका भी जायजा लिया।
इसी स्थिति का जायजा लेने भाजपा के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य श्रीनिवास मुदलियार जिला प्रशासन के अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों के साथ प्रभावित क्षेत्रों में पहुंचे। उन्होंने नदी किनारे बसे ग्रामीणों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं और आवश्यकताओं की जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने प्रशासन से प्रभावित परिवारों को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराने का आग्रह किया तथा राहत एवं बचाव व्यवस्था को प्राथमिकता देने की आवश्यकता पर जोर दिया।
श्रीनिवास मुदलियार ने कहा कि लगातार बारिश के कारण उत्पन्न परिस्थितियों पर प्रशासन की नजर बनी हुई है और आवश्यकता पड़ने पर प्रभावित लोगों को तत्काल सहायता उपलब्ध कराई जाएगी। उन्होंने ग्रामीणों से अपील की कि वे जलभराव वाले क्षेत्रों और नदी के किनारों से सुरक्षित दूरी बनाए रखें तथा शासन-प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पूरी तरह पालन करें।
निरीक्षण के दौरान जिला पंचायत उपाध्यक्ष पेरे पुलैया, पूर्व मंडल अध्यक्ष राकेश केतारप सहित भाजपा के अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता भी उपस्थित रहे। जनप्रतिनिधियों ने प्रशासन के साथ समन्वय बनाकर राहत एवं सुरक्षा संबंधी व्यवस्थाओं की जानकारी ली और ग्रामीणों को सतर्क रहने की सलाह दी।
किनारे के गांवों में आवश्यक एहतियाती उपाय किए जा रहे हैं।

