*थाना छुईखदान पुलिस की कार्यवाही, कृषिक पशु परिवहन करने वाले दो शातिर आरोपी गिरफ्तार, लगातार जारी रहेगी पुलिस की कार्यवाही*
दिनांक 02.08.2022 को श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय राजनांदगांव श्री प्रफुल्ल ठाकुर (रा.पु.से. ), ओएसडी पुलिस अधिकारी खैरागढ़-छुईखदान-गंडई अंकिता शर्मा, श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय संजय महादेवा एवं पुलिस अनुविभागीय अधिकारी श्री दिनेश सिन्हा खैरागढ़ के मार्गदर्शन में थाना छुईखदान प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार साहू एवं स्टाफ के द्वारा दिनांक 02.08.2022 को ग्राम बिडौरी में आरोपी चंद्रेश टण्डन, मेघनाथ वर्मा पशुओं को बिना चारापानी के निर्दयतापूर्वक हांकते हुये ले जा रहे थे जिसे मौके आरोपीगण 1. चंद्रेश टण्डन पिता कुलबुल टण्डन उम्र 30 वर्ष, 2. मेघनाथ वर्मा पिता स्व. परशुराम उम्र 36 वर्ष दोनो निवासी ग्राम बिडैरी थाना छुईखदान जिला राजनांदगांव को घेराबंदी कर पकडें जिसके कब्जे से गाय 52 नग, बैल 02 नग, बछडा 28 नग, बछिया 41 नग पशुओं को गवाह के समक्ष जप्त कर गोवर्धन गौशाला अमलीडीहकला को सुरक्षार्थ रखने हेतु दिया गया। आरोपीगण का कृत्य पशुओ के प्रति क्रूरता का निवारण अधि. की धारा 11 एवं छत्तीसगढ़ कृषिक पशु परिरक्षण अधि. 2004 की धारा 4, 6, का पाये जाने से थाना छुईखदान में अपराध क्र. 217/2022 अपराध पंजीबद कर विवेचना में लिया गया। आरोपीगणों को आज दिनांक 02.08.2022 को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में ज्युडिशियल रिमांड पर भेजा गया। उपरोक्त कार्यवाही में निरीक्षक राजेश कुमार साहू, एएसआई ज्ञानसिंह कोरेटी, प्र.आर. 731 गनपत नायक , चालक आरक्षक क्र. 1592 भूषण चंद्रवंशी, आरक्षक क्रमांक 1778 अनिल नाथ योगी, आरक्षक क्र. 606 गजेन्द्र उमरिया का महत्वपूर्ण योगदान रहा।
*थाना छुईखदान पुलिस की कार्यवाही, कृषिक पशु परिवहन करने वाले दो शातिर आरोपी गिरफ्तार*……..*राजेंद्र टेंबुकर की रिपोर्ट*
*आबकारी विभाग राजनांदगाँव के द्वारा ताबड़तोड़ कार्यवाही…….पढ़े पूरी खबर…..राजेंद्र टेंबुकर की रिपोर्ट*
*आबकारी विभाग राजनांदगाँव की कार्यवाही*
1. कायम प्रकरण – 02
2.जप्त मदिरा – *7.20 +6.30=13.50 बल्क लीटर महाराष्ट्र राज्य निर्मित देशी दारू संत्रा )*
3.जप्त वाहन – सी. टी-100 दो पहिया वाहन क्रमांक CG 08 AB 4857 l
4.गिरफ्तार आरोपी – 02
5.गैर जमानती प्रकरण -02, धारा 34(2),36,59(क)
सचिव सह आबकारी आयुक्त श्री निरंजन दास एवं प्रबंध संचालक श्री ए. पी.त्रिपाठी सर के निर्देश के तारतम्य में कलेक्टर श्री डोमन सिंह एवं सहायक आयुक्त आबकारी ज़िला राजनांदगाँव श्री नवीन प्रताप सिंह तोमर के मार्गदर्शन में मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि गस्त के दौरान प्राप्त सूचना के आधार पर समयाभाव तथा माल की अफरा तफरी की आशंका में बिना सर्च वारंट प्राप्त लिए आबकारी विभाग राजनांदगांव द्वारा,दिनांक-02.08.2022 को दतरेंगा से गेंदाटोला जाने वाले मार्ग थाना गेंदाटोला मैं
(1)आरोपी परसादीराम पिता-बिसनाथ उम्र-52 वर्ष जाति – कंवर निवासी- गेंदाटोला,थाना- गेंदाटोला,जिला-राजनांदगांव से एक हरे रंग के थैले मैं भरकर रखें 40 नग पाव जिसमें देसी दारू संत्रा महाराष्ट्र राज्य निर्मित वैध लेबल लगा प्रत्येक पाव में180mL कुल मात्रा =7.20BL बरामद किया गया। तथा
(2) बूचाटोला से गैंदाटोला जाने वाले मार्ग पर नाकाबंदी कर आरोपी लक्षणं चंद्रवंशी पिता- नारद चंद्रवंशी -34 वर्ष जाति – कंवर निवासी- गैंदाटोला,थाना- गैंदाटोला,जिला-राजनांदगांव द्वारा -एक प्लास्टिक थेले मैं भरकर रखें 35 नग पाव जिसमें देशी दारू संत्रा महाराष्ट्र राज्य निर्मित वैध लेबल लगा प्रत्येक पाव में180mL कुल मात्रा =6.30 BL बरामद किया गया। मोटरसाइकिल सी. टी-100 वाहन क्रमांक CG 08 AB 4857 l इस प्रकार कुल 13.50 बरामद किया गया l आरोपियों द्वारा अवैध रूप से अन्य राज्य की मदिरा का धारण करना छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 34(2),36 एवं 59 (क) का दंडनीय गैरजमानतीय अपराध होने पर प्रकरण कायम कर आरोपियों को जेल दाखिल किया गया।
कार्यवाही के दौरान अल्ताफ खान सहायक जिला आबकारी अधिकारी वृत्त – डोंगरगांव/चीचोला एंव अनिल सिन्हा एवं भोजनारायान उईके उपस्थित रहे।
*डोंगरगांव के शिक्षक नामदेव साहू को सेवानिवृत होने पर बिदाई……राजेंद्र टेंबुकर की रिपोर्ट*
जिला राजनांदगांव के ब्लॉक डोंगरगांव के शिक्षक नामदेव साहू को सेवानिवृत होने पर बिदाई
डोंगरगांव
शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला करमरी के प्रधान पाठक नामदेव साहू के सेवानिवृत्त होने पर विदाई समारोह का आयोजन किया गया था श्री साहू ने ग्राम करमरी के स्कूल में 40 वर्ष तक सेवा दी है श्री साहू के विदाई समारोह में स्कूली बच्चे बैंड बाजा के साथ गांव भ्रमण करते हुए उनके निजी निवास मटिया डोंगरगांव के मां कर्मा भवन में एक आयोजन कर उन्हें गरिमामय सम्मान समारोह कर सम्मानित किया गया विदाई समारोह कार्यक्रम में एन डी साहू किशन लाल साहू गीताबाई ठाकुर लीला राम साहू आर एस लाठिया एम एल देवांगन पी आर देवांगन अरुण मेश्राम दशरथ साहू बृजभान सिन्हा दीनदयाल साहू जयंत साहू मोहन साहू नूतन हिरवानी पंचू साहू गोपाल सिंह कुशवाह वीरेंद्र ठाकुर पीआर देवांगन दामन साहू हिंसा ठाकुर के आर निषाद उत्तमसाहु किशुन गिरीश एवम शिक्षक गण व ग्रामवासी बड़ी संख्या में उपस्थित थे
*डोंगरगांव के गुरुकृपा महिला मानस मंडली ने मनाया सावन उत्सव…..पढ़े पूरी खबर…..राजेंद्र टेंबुकर की रिपोर्ट*
जिला राजनांदगांव के ब्लॉक डोंगरगांव के गुरुकृपा महिला मानस मंडली ने मनाया सावन उत्सव
डोंगरगांव
गुरु कृपा महिला मानस मंडली डोंगरगांव द्वारा सावन की तीज का उत्सव मनाया गया महिला मानस मंडली सावन झूला उत्सव प्रतियोगिता रखी गई थी जिसमें गुरुकृपा महिला मानस मंडली की टीम विजेता रही कार्यक्रम में गुरुकृपा महिला मानस मंडली के अध्यक्ष श्रीमती अनुराधा शांडिल्य सचिव श्रीमती चंद्रकांती साहू सदस्य श्रीमती लोकेश्वरी साहू सरोज मानिकपुरी वीना साहू निशा पंजवानी मालती यादव पिंकी गुप्ता झमिता राणा कुसुम शिंदे संगीता गुप्ता रंजू रत्नाकर बिरझा साहू यूनिका साहू श्यामसुंदर उर्वशा धनेश्वरी साहू मोनिका चंद्राकर सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे
*स्नातक प्रथम वर्ष में प्रवेश के लिए कगलू कुम्हार महाविद्यालय दुर्गुकोंडल से प्रथम मेरिट सूची जारी…..राजेंद्र टेंबुकर की रिपोर्ट*
*स्नातक प्रथम वर्ष में प्रवेश के लिए कगलू कुम्हार महाविद्यालय दुर्गुकोंडल से प्रथम मेरिट सूची जारी* दस्तावेज के साथ प्रवेश के लिए छात्रों को बुलाया गया
दुर्गूकोंदल, 2 अगस्त 2022 शासकीय कगलू कुम्हार महाविद्यालय दुर्गुकोंडल द्वारा शैक्षणिक सत्र 2022 23 के लिए प्रवेश की प्रथम चरण में बीए, बीएससी, एवं बीकॉम प्रथम वर्ष में प्रवेश के लिए प्रथम अस्थाई प्रवेश मेरिट सूची 30 जुलाई को जारी कर दी गई है छात्र-छात्राओं को दस्तावेज के साथ प्रवेश लेने बुलाया गया है मोबाइल फोन एवं अन्य मैसेज के माध्यम से सभी को महाविद्यालय प्रबंधन सूचित कर दिया है प्राचार्य डी. एल, बढ़ाई ने बताया है कि
समस्त नवप्रवेशी विद्यार्थियों को सूचित किया जाता है कि सत्र 2022-23 में प्रवेश हेतु B.Sc, B.Com, B.A. प्रथम वर्ष की प्रथम मेरिट सूची आरक्षणवार आज दिनांक 30/07/2022 को जारी किया जाता है। सूची में सम्मिलित विद्यार्थी प्रवेश के लिए निर्धारित शुल्क व नीचे दिए गए आवश्यक दस्तावेजो के साथ दिनांक 01 अगस्त 2022 से 06 अगस्त 2022 तक प्रवेश समिति के समक्ष महाविद्यालय में उपस्थित होवें । उक्त दिनांक के पश्चात जारी मेरिट सूची स्वत: ही निरस्त हो जाएगा और किसी भी प्रकार की दावेदारी स्वोकार नहीं की जाएगी जिसकी जिम्मेदारी विद्यार्थी स्वयं होंगे।
प्रवेश संबंधी आवश्यक दस्तावेज:
1. ऑनलाईन प्रवेश आवेदन की हार्डकापी ।
2. स्थानांतरण प्रमाण पत्र की मूल प्रति। 3. चरित्र प्रमाण पत्र की मूल प्रति ।
4. माइग्रेशन प्रमाण पत्र की मूल प्रति एवं छायाप्रति ।
5. 10वीं की अंकसूची की स्वप्रमाणित छायाप्रति ।
6. 12वीं की अंकसूची की स्वप्रमाणित छायाप्रति। (यदि नेट कॉपी है तो संबंधित संस्था के प्राचार्य द्वारा सत्यापित )
7. जाति प्रमाण पत्र की स्वप्रमाणित छायाप्रति ।
8. निवास प्रमाण पत्र की स्वप्रमाणित छायाप्रति ।
9. पात्रता प्रमाण पत्र की मूल प्रति (आवश्यक्तानुसार)
10. नि:शक्तता प्रमाण पत्र की स्वप्रमाणित छायाप्रति । (आवश्यक्तानुसार )
11. गैप प्रमाण पत्र की मूल प्रति। (आवश्यक्तानुसार)
12. अन्य प्रमाण पत्र (NSS/NCC/SCOUTS / SPORTS….etc) 13. आनलाईन एंटी रैगिंग शपथ पत्र की मूल प्रति जिसमें विद्यार्थी एवं अभिभावक का हस्ताक्षर हो।
14. दो पासपोर्ट साईज नवीनतम् फोटो।. प्रवेश के समय उपरोक्त दस्तावेजों को ‘आनलाईन प्रवेश आवेदन पत्र की हार्डकॉपी’ के साथ संलग्न करना अनिवार्य है अन्यथा प्रवेश नहीं लिया जाएगा।
2. उपरोक्त समस्त स्वप्रमाणित छायाप्रति दस्तावेजों का मूल प्रति के साथ प्रवेशार्थी स्वयं पालक के साथ उपस्थित होवे ।
3. जाली प्रमाण पत्र, गलत जानकारी, जानबूझ कर छिपाए गए प्रतिकूल तथ्यों के साथ कोई विद्यार्थी प्रवेश लेते हैं तो ऐसे विद्यार्थी का प्रवेश निरस्त करने का पूर्ण अधिकार प्राचार्य का होगा तथा उस पर अनुशासनात्मक कार्यवाही की जाएगी।
4. निर्धारित प्रवेश शुल्क जमा करने के पश्चात हीं विद्यार्थी का महाविद्यालय में प्रवेश माना जाएगा।
5. महाविद्यालय परिसर में कोविड- 19 नियमों का पालन करना अनिवार्य है। (मास्क लगाना, सोशल डिस्टेसिंग एवं सैनिटाइजर
का उपयोग ) एवं जानकारी के लिए कार्यालयीन समय में महाविद्यालय में संबंधित प्रवेश प्रभारी से संपर्क कर जानकारी प्राप्त कर सकते हैं
*राज्य योगासन स्पोर्ट्स एसोसिएशन के तत्वावधान में जिला स्तरीय योगासन खेल का आयोजन 7 अगस्त को किया जा रहा है……राजेंद्र टेंबुकर की रिपोर्ट*
काँकेर/दुर्गुकोंदल:- राज्य योगासन स्पोर्ट्स एसोसिएशन के तत्वावधान में जिला स्तरीय योगासन खेल का आयोजन 7 अगस्त को किया जा रहा है।प्रतियोगिता के संबंध में जिला कलेक्टर डॉ प्रियंका शुक्ला से काँकेर योगासन स्पोर्ट्स असोसिएशन के अध्यक्ष संजय वस्त्रकार,सचिव कुश कुमार साहू,कोषाध्यक्ष उपेश्वर ठाकुर के साथ समस्त सदस्य मुलाकात कर इसकी जानकारी दिये। जिला स्तरीय योगासन स्पोर्ट्स प्रतियोगिता 7अगस्त रविवार को आयोजित होगा।प्रतियोगिता हेतु 31 मार्च 2022 की स्थिति में तीन आयु समूह जिसमे 9 से 14 वर्ष,14 से 18 वर्ष,18 वर्ष से अधिक वर्ष के योग खिलाड़ी प्रतियोगिता में शामिल हो सकते है।योगासन को पांच भाग में विभाजित किया गया है जिसमे से ट्रेडिशनल योगासन प्रतियोगिता मे प्रत्येक भाग से एक आसन कुल पांच आसन करने होंगे,आर्टिस्टिक योगासन प्रतियोगिता सिंगल,पेयर व
रिद्मिक योगासन प्रतियोगिता ( पेयर) में प्रत्येक भाग से दो कुल दस आसन करने होंगे जिसके लिए जिले से डिफिकल्टी जज,आर्टिस्टिक जज व टाइम जज नियुक्त रहेंगे। इसके लिए प्रत्येक विकासखंड में एक प्रभारी बनाया गया है जिन से प्रतियोगिता में शामिल होने वाले प्रतिभागी संपर्क कर सकते हैं इनमें चारामा से दिनेश देवांगन जी 94063 93014,नरहरपुर से कुंदन लाल साहू 9406362034,काँकेर से कुश कुमार साहू 94242 95081,अंतागढ़ से परमानंद पाल 9685128474,भानुप्रतापपुर से योगेश्वर सिन्हा के 72250 12598 दुर्गुकोंदल से संजय वस्त्रकार 94255 93503, कोयलीबेड़ा से प्रणव कीर्तनिया 6266720660 से सम्पर्क कर अधिक जानकारी प्राप्त कर सकते है। मुलाकात करने वालों में कुंदन साहू,अनुपमा साहू,कुमार साहू,तीरथ बघेल,सविता मरकाम,नमेश्वरी नरेटी,नरसिंह तेता आदि उपस्थित थे।
*रायपुर,गैलेक्सी कॉलोनी में विधायक अनिता योगेंद्र शर्मा के साथ महिलाओं ने मनाया सावन महोत्सव…..पढ़े पूरी खबर…..राजेंद्र टेंबुकर की रिपोर्ट*
रायपुर,गैलेक्सी कॉलोनी में विधायक अनिता योगेंद्र शर्मा के साथ महिलाओं ने मनाया सावन महोत्सव
रायपुर,गैलेक्सी कॉलोनी में महिलाओं के द्वारा सावन महोत्सव का आयोजन कर पारंपरिक वेशभूषा में महिलाओं ने सावन गीत प्रस्तुत कर पर्व मनाया।
इस सावन महोत्सव में सम्मिलित होकर विधायक अनिता योगेंद्र शर्मा ने कहा कि आज हमें अपनी संस्कृति अपनी धरोहर को संजोकर रखना है और ज्यादा से ज्यादा इस प्रकार के सामूहिक कार्यक्रम का आयोजन करके एकजुटता का परिचय देना है और सावन महोत्सव के माध्यम से इस प्रकार का आयोजन महिलाओं के द्वारा बहुत ही सुंदर तरीके से आयोजन किया बहुत ही भव्यता के साथ यहां पर सावन महोत्सव का कार्यक्रम कर एकजुटता का परिचय देता है साथ ही कॉलोनी परिसर में वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया और यहां के लोगों को ज्यादा से ज्यादा वृक्ष लगाने का आह्वान किया।
इस अवसर में प्रमुख रूप से नीमा गुप्ता, दीपाली निगम, ममता गायकवाड़, सरोज सिंह, संगीता सिंह, नीलम सिंह, सुषमा तिवारी, श्रेया सिंह सहित भारी संख्या में कॉलोनी की महिलाएं उपस्थित रहे।
*थाना डोंगरगांव के पुलिस ने छात्र -छात्राओं को सायबर क्राइम और गुड टच- ,बेड टच में अंतर बताकर किया जागरूक*.. *पढ़े पूरी खबर……राजेंद्र टेंबुकर की रिपोर्ट*
जिला राजनादगांव के ब्लॉक थाना डोंगरगांव के पुलिस ने *छात्र -छात्राओं को सायबर क्राइम और गुड टच- ,बेड टच में अंतर बताकर किया जागरूक*
0 डोंगरगांव – क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पंचायत खुज्जी के शा. उच्च. माध्यमिक शाला में दिनांक 01 अगस्त 2022 को विधिक साक्षरता , सायबर क्राइम, एवं गुड टच – बेड टच जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया ,जिसमें मुख्य रूप से श्री भरत बरेठ थाना प्रभारी डोंगरगांव उपस्थित थे।
0 थाना प्रभारी द्वारा शाला के बच्चो को विधिक जानकारी दी गई साथ ही बच्चो को पॉक्सो एक्ट के अंतर्गत होने वाले अपराध के संबंध में विस्तार से समझाया गया।
0 बच्चों को चलचित्र और कार्टून एनीमेशन के माध्यम से गुड टच और बैड टच में अंतर की जानकारी दी गई तथा ऐसा होने पर क्या करें ,इसके संबंध में भी जानकारी दिया। सोसल मीडिया पर बच्चे कैसे अनजान व्यक्ति के संपर्क में आ कर गलत कदम उठाते हैं, और अपने लक्ष्य से भटक रहे है इस पर भी विस्तार से जानकारी दिया।
0 साथ ही जिले में चलाए जा रहे विशेष अभियान निजात पर भी चर्चा कर बच्चों को नशे से दूर रहने एवं इसकी लत से कैसे बचें इस विषय पर भी गंभीरता से जानकारी दिया।
0 क्षेत्र में यह पहला अवसर था जब किसी थानेदार द्वारा ऐसा सराहनीय पहल किया गया।
0 श्री बरेठ सर ने बताया कि क्षेत्र के लोगो को सायबर और अनैतिक कृत्य के प्रति जागरूक करने के लिए अभियान चलाया जा रहा है ।
0 पूर्व में नशा मुक्ति अभियान व साइबर सुरक्षा के संबंध में भी जागरूकता अभियान चलाया जा चुका है तथा आगे भी इस तरह के कार्यक्रम के माध्यम से समाज में जागरूकता पैदा करने हेतु काम किया जाएगा।
0 इस अवसर पर थाना डोंगरगांव की टीम ,शा. उच्च. मा. विद्यालय के शिक्षक- शिक्षिका, बड़ी संख्या मे छात्र छात्राएं, ग्राम के सरपंच, वरिष्ठ नागरिक, और मीडिया प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
*वजन तिहार और विश्व स्तन पान दिवस मनाया गया।और कब तक चलाया जायेगा यह अभियान पढें पुरी खबर।आर.एल.कुलदीप की खबर:-।*
*वजन तिहार और विश्व स्तन पान दिवस मनाया गया।और कब तक चलाया जायेगा यह अभियान पढें पुरी खबर।आर.एल.कुलदीप की खबर:-।*

कोरर/हेटारकसा
आज सोमवार को सेक्टर हाटकर्रा के अंतर्गत ग्राम हेटारकसा में सेक्टर स्तरीय वजन तिहार और विश्व स्तनपान दिवस मनाया गया इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मंडी उपाध्यक्ष सुन्हेर गजेंद्र थे अध्यक्षता ग्रामीण चिकित्सा सहायक डॉ नवीन पाण्डेय थे कार्यक्रम की शुरुवात सेक्टर सुपरवाइजर महिला एवं बाल विकास विभाग अनसूइया साहू द्वारा दोनो कार्यक्रम की रूपरेखा के बारे में बताया गया कि यह कार्यक्रम किस वजह से मनाया जाता है इसके क्या लाभ है उसके बारे में जानकारी दिया गया उन्होंने आगे बताया कि विभाग द्वारा
वजन तिहार 1 अगस्त से 13 अगस्त एवं विश्व स्तनपान सप्ताह 1 अगस्त से 7 अगस्त तक चलाया जाएगा इसमे शिशुवती माता को सामान्य प्रसव के तुरंत पश्चात एक घंटे के अंदर स्तनपान के फायदे भी बताया गया ,ग्रामीण चिकित्सा सहायक डॉ नवीन पाण्डेय द्वारा कुपोषण के प्रकार एवं उसके बचाव के तरीके जैसे दो बच्चों के बीच कम से कम तीन साल का अंतर,एक बच्चे के जन्म के समय ही अस्थाई विधि जिसमे कॉपर टी लगाने ,अंतरा इंजेक्शन एवं अन्य उपाय करने की सलाह दी गई जिससे बच्चे के सही पालन पोषण के लिए समय मिल सके नवजात बच्चे को 6 माह तक सिर्फ स्तनपान कराने बाहरी आहार का उपयोग न करने ,माँ के दूध में सभी पौष्टिक तत्व पाए जाते है यह बच्चे के लिए बहुत जरूरी है 6 माह के पश्चात किन ऊपरी आहार का उपयोग करना चाहिए,जिससे बच्चे का सही विकास हो सके उसकी जानकारी दिया गया साथ ही समय समय पर वजन लेकर हम बच्चों के सही विकास की जानकारी ले सकते है और कुछ कमी होने पर हम उसका बचाव कर सकते है ,मंडी उपाध्यक्ष सुन्हेर गजेंद्र द्वारा सभी गर्भवती महिलाव को समय पर जांच कराने ,टीका लगाने,एवं आंगनवाड़ी में मिलने वाले रे डी टू ईट का सही उपयोग करने की सलाह दी गई ताकि जन्म लेने वाले बच्चे एवं भावी माँ दोनो स्वस्थ रहे इस दौरान डॉ नवीन पाण्डेय द्वारा कुपोषित बच्चों की जांच कर दवाई भी वितरित किया गया आभार प्रकट केस्वरी साहू द्वारा किया गया इस पूरे आयोजन में गर्भवती और शिशुवती माता ,ग्रामीण नारायण साहू,गोविंद साहू,सेक्टर हाटकर्रा के सभी आंगनवाड़ी के कार्यकर्ता एवं सहायिका उपस्थित थे
*प्रधानमंत्री पर तंज कसते हुवे पंकज वाधवानी ने कहा ..आर.एल.कुलदीप की रिपोर्ट:-*
*प्रधानमंत्री पर तंज कसते हुवे पंकज वाधवानी ने कहा ..आर.एल.कुलदीप की रिपोर्ट:-*
कांकेर/भानुप्रतापपुर:-
बता दें कि सवालों के जवाब कोई तब ही दे सकता है, जब वो साफ नियत वाला और ईमानदार हो।
[contact-form][contact-field label=”Name” type=”name” required=”true” /][contact-field label=”Email” type=”email” required=”true” /][contact-field label=”Website” type=”url” /][contact-field label=”Message” type=”textarea” /][/contact-form]

गांधी परिवार सवालों से नहीं डरता, लेकिन मोदी जी मे हिम्मत है तो एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर, एक सवाल का जवाब दे कर दिखा दें।।
तो मै मान जाऊ….पंकज वाधवानी।












