Homeछत्तीसगढ़*गौठानो मे आजिविका गतिविधियों को बढ़ाने आवश्यक पहल करे-कलेक्टर*,,, ,,,,तेजनारायण सिंह...

*गौठानो मे आजिविका गतिविधियों को बढ़ाने आवश्यक पहल करे-कलेक्टर*,,, ,,,,तेजनारायण सिंह की रिपोर्ट,,,,,

*गौठानो मे आजिविका गतिविधियों को बढ़ाने आवश्यक पहल करे-कलेक्टर*,,,

,,,,तेजनारायण सिंह की रिपोर्ट,,,,,

कलेक्टर ने ली समय सीमा की बैठक ,,,,

बीजापुर ,,,,,-जिला कार्यालय के सभाकक्ष में आयोजित साप्ताहिक समय-सीमा की बैठक का अध्यक्षता करते हुए कलेक्टर श्री राजेन्द्र कुमार कटारा ने जिले स्वीकृत सभी देवगुड़ी,मातागुड़ी का निर्माण करने गुणवत्ता पूर्वक कार्य समयसीमा मे पूर्ण करने को कहा, स्कूली छात्रों को जाति प्रमाणपत्र प्रदाय करने मिशनमोड पर कार्य करने के निर्देश दिए,वनअधिकार प्राप्त कृषकों को मनरेगा अन्तर्गत लाभान्वित करते हुए भूमी समतलीकरण, डबरी, तालाब निर्माण गाय,बकरी शेड स्वीकृत करने के निर्देश दिए गौठानो मे आजिविका गतिविधियों का सुचारू रूप से संचालन समूह को आर्थिक रूप सशक्त बनाने अधिकारियों को निर्देश दिए वहीं समूह की गतिविधियों की सतत मानिटरिंग करने समूह को सहयोग एवं आवश्यक मार्गदर्शन करने के निर्देश दिए।
आधार सीडींग के कार्य धीमी गति से संचालित होने पर सभी बीएलओ, सचिव एवं मैदानी कर्मचारियों को युद्धस्तर पर कार्य करने के सख्त निर्देश दिए।दिव्यांग जनो को आवश्यक मदद,पेंशन, सहायक उपकरण इत्यादि प्रदान करने और दिव्यांग जनो को चिन्हित करने को कहा कोई भी दिव्यांग जन शासन की योजनाओं से वंचित न रहे इसका विशेष ध्यान रखने को कहा।
जिले में संचालित समस्त विकास कार्यों एवं निर्माण कार्यों की सतत निगरानी रखने गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देते हुए तय समयसीमा मे सभी निर्माण कार्य पूर्ण कराने के निर्देश दिए।वहीं मांझीगुड़ा मे निर्माणधीन गारमेंट्स फैक्ट्री के कार्य की जानकारी ली।गौठानो के उत्पाद वर्मी खाद,गौमूत्र से निर्मित कीटनाशक का उपयोग जैविक कृषि हेतु लोगों मे जागरूकता लाकर जैविक कृषि को बढ़ावा देने के निर्देश दिए।
धान खरीदी की समीक्षा करते हुए अभी तक के खरीदे गए धान ,धान का उठाव,टोकन सहित धान उपार्जन केन्द्रों मे बुनियादी सुविधाओं की जानकारी लेते हुए धान बेचने आए किसानों को किसी तरह की असुविधा न हो इस पर विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए।बैठक में डीएफओ श्री अशोक पटेल, सीईओ जिला पंचायत श्री रविकुमार साहू,अपर कलेक्टर श्री पवन कुमार प्रेमी, संयुक्त कलेक्टर श्रीमती सुमन राज सहित जिला स्तर के वरिष्ठ अधिकारी गण एसडीएम, तहसीलदार, सीईओ जनपद पंचायत एवं नगरीय निकाय के सीएमओ उपस्थित थे।

आपकी राय

[poll id="2"]

- Advertisment -spot_img

राशिफल

आज का मौसम

क्रिकेट लाइव स्कोर

Most Popular

RELATED ARTICLES