Saturday, April 18, 2026

UDYAM CG08D0001018

register form
Home Kanker *जिला कांकेर पुलिस बल के अधिकारी/कर्मचारियों के बीच मानव अधिकार के प्रति...

*जिला कांकेर पुलिस बल के अधिकारी/कर्मचारियों के बीच मानव अधिकार के प्रति बेहतर जागरूकता लाने वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया….* *दीपक मरकाम की रिपोर्ट*

0
183

*जिला कांकेर पुलिस बल के अधिकारी/कर्मचारियों के बीच मानव अधिकार के प्रति बेहतर जागरूकता लाने वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया….*
*दीपक मरकाम की रिपोर्ट*

कांकेर:::::: श्री सुन्दरराज पी.(भा.पु.से.) पुलिस महानिरीक्षक बस्तर रेंज जगदलपुर, श्री बालाजी राव.(भा.पु.से.) पुलिस उप महानिरीक्षक कांकेर रेंज कांकेर के मार्गदर्शन, श्री शलभ कुमार सिन्हा (भा.पु.से.) पुलिस अधीक्षक कांकेर के निर्देशन में आज दिनांक 11.11.2022 को मानव अधिकार एवं मानव अधिकार के प्रति जागरूकता लाने के लिए वाद विवाद प्रतियोगिता का आयोजन पुलिस अधीक्षक कार्यालय कांकेर के सभागार में आयोजित किया गया।

प्रतियोगिता में जिले के पुलिस अधिकारी/कर्मचारी ने बढ़ चढ़कर भाग लेकर अपने विचार और मत रखें साथ ही मानव अधिकार की जागरूकता संबंधी इस कार्यक्रम में मानव अधिकार का उद्भव प्राचीन काल से लेकर अभी तक की वर्तमान परिस्थिति तथा विभिन्न अंतर्राष्ट्रीय मंचों में मानव अधिकार के संबंध में अंतर्राष्ट्रीय घोषणा पत्र, मानव अधिकारों का सार्वभौमिक करण, राष्ट्रीय एवं राज्य मानव अधिकार आयोग की भूमिका, मानव अधिकारों के विधिक स्वरूप के संबंध में अवगत करा कर विभिन्न मंच जैसे सार्वजनिक संस्थाओं, एनजीओस, सामाजिक कार्यकर्ता, शासन-प्रशासन के द्वारा मानव अधिकारों के संरक्षण के संबंध में किए गए प्रयासों की जानकारी दी साथ ही विपक्ष के वक्ताओं के द्वारा पूर्व में हुए विभिन्न घटनाओं तथा वर्तमान परिपेक्ष्य रूस यूक्रेन युद्ध की स्थिति में तथा विभिन्न वर्तमान आतंकी/नक्सली घटनाएं तथा अन्य आंतरिक सुरक्षा संबंधी घटनाओं के साथ देश तथा राज्य की बड़ी घटना जिसमें पुलिस के विरुद्ध मानव अधिकार के हनन करने के मामलों के प्रकाश में आने के उदाहरणों के साथ अपनी प्रस्तुति दिये।

साथ ही प्रतिभागियों ने ‘‘सर्वे भवंतू सुखिनः’’ एवं मानव अधिकार के लिए मानव जैसा व्यवहार करने के साथ ही अपनी बातों को रखा।

वाद-विवाद के कार्यक्रम में श्री अविनाश ठाकुर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कांकेर, श्री अविनाश ठाकुर उप पुलिस अधीक्षक (नक्स.ऑप्स/डीआरजी) कांकेर निर्णायक की भूमिका में उपस्थित रहे प्रतिभागियों को तर्कपूर्ण वाद एवं विवाद करने के लिए आरक्षक क्रमांक 1099 गोविंद डडसेना थाना भानुप्रतापपुर प्रथम स्थान, प्रधान आरक्षक क्रमांक 851 महेन्द्र प्रताप सिंह थाना बड़गांव द्वितीय स्थान एवं महिला आरक्षक क्रमांक 1028 पद्मिनी साहू पुलिस अधीक्षक कार्यालय कांकेर तृतीय स्थान पर रहे, जिन्हें पुरस्कृत किया गया।

इस दौरान श्री महेश प्रधान उप निरीक्षक, श्री सत्येन्द्र सिंह उप निरीक्षक, श्री कुलदीप राय उप निरीक्षक एवं अन्य पुलिस के अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here