Friday, April 17, 2026

UDYAM CG08D0001018

register form
Home दक्षिण बस्तर नक्सली हिंसा में संपति के नुकसान पर 24 लाख रूपए की सहायता...

नक्सली हिंसा में संपति के नुकसान पर 24 लाख रूपए की सहायता राशि स्वीकृत ,,,,,,,भोपालपटनम से तेजनारायण सिंह की रिपोर्ट,,,,

0
211

नक्सली हिंसा में संपति के नुकसान पर 24 लाख रूपए की सहायता राशि स्वीकृत

,,,,,,,भोपालपटनम से तेजनारायण सिंह की रिपोर्ट,,,,

बीजापुर छत्तीसगढ़ शासन द्वारा नक्सली पीड़ित व्यक्तियों की सुरक्षा एवं पुर्नवास के लिए स्वीकृत कार्य योजना के अंतर्गत पीड़ित व्यक्तियों को आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत की गई है। जिसमें 8 पीड़ित व्यक्तियों को 24 लाख रूपए की सहायता राशि की स्वीकृति दी गई है। श्री महेश कुमार खत्री का वाहन नक्सलियों द्वारा आग लगाकर क्षति करने के प्रकरण के 3 लाख रूपए, श्री रितेश कुमार दास के वाहन हाईवा टिप्पर के क्षति होने पर 3 लाख, श्री बुद्दे राजाराव के वाहन हिटाची पर 3 लाख, श्री लव कुमार नायडू हाईवा टिप्पर हेतु 3 लाख, श्री जय कुमार नायर हाईवा टिप्पर 2 नग, 1 नग हिटाची कुल 3 वाहन हेतु 9 लाख रूपए एवं बाली गैरेज के जेसीबी वाहन हेतु 3 लाख रूपए की आर्थिक सहायता प्रदान की गई है। उक्त सभी वाहनों को 18 अप्रैल 2022 के घटना में नक्सलियों द्वारा आग लगाकर क्षतिग्रस्त किया गया था। वहीं बाली गैरेज के जेसीबी को 17 मार्च 2020 को पामेड़ में क्षतिग्रस्त किया गया था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here