Homeछत्तीसगढ़*स्वच्छता ही सेवा’ मिशन: CRPF ए/22 बटालियन ने विद्यालय परिसर में किया...

*स्वच्छता ही सेवा’ मिशन: CRPF ए/22 बटालियन ने विद्यालय परिसर में किया पौधारोपण, लिया संरक्षण का संकल्प*

*स्वच्छता ही सेवा’ मिशन: CRPF ए/22 बटालियन ने विद्यालय परिसर में किया पौधारोपण, लिया संरक्षण का संकल्प*

भोपाल पटनम मद्देड़
02 अक्टूबर 2026,

बीजापुर जिले के भोपाल पटनम क्षेत्र अंतर्गत ‘स्वच्छता ही सेवा 2026’ मिशन के राष्ट्रव्यापी आह्वान पर गांधी जयंती के अवसर संगमपल्ली के ए/22 बटालियन, केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) द्वारा पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक सराहनीय पहल की गई।

बटालियन के अधिकारियों एवं जवानों ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस आवासीय विद्यालय, संगमपल्ली में ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के अंतर्गत व्यापक पौधारोपण किया।

इस अवसर पर संगमपल्ली ए/22 बटालियन CRPF के सहायक कमाण्डेंट श्री मनोज कुमार एवं जवानों ने विद्यालय के शिक्षकों, शिक्षिकाओं और छात्र-छात्राओं के साथ मिलकर विभिन्न प्रकार के फलदार एवं छायादार पौधे रोपे।

पर्यावरण संरक्षण और स्वच्छता का संदेश
कार्यक्रम के दौरान श्री मनोज कुमार ने कहा कि इस अभियान का मुख्य उद्देश्य क्षेत्र में हरियाली को बढ़ावा देना, पर्यावरण का संतुलन बनाए रखना और भावी पीढ़ी को स्वच्छ-सुंदर वातावरण के प्रति जागरूक करना है।

उन्होंने विद्यार्थियों को प्रकृति से जुड़ने और अपनी माँ के सम्मान में एक पौधा अवश्य लगाने के लिए प्रेरित किया।

पौधों के देखभाल की ली जिम्मेदारी केवल पौधे लगाने तक ही यह कार्यक्रम सीमित नहीं रहा, बल्कि उपस्थिति अधिकारियों, जवानों, विद्यालय परिवार एवं विद्यार्थियों ने एकजुट होकर लगाए गए सभी पौधों की नियमित देखभाल, सिंचाई और सुरक्षा का सामूहिक संकल्प भी लिया।

संगमपल्ली विद्यालय प्रबंधन ने CRPF के इस हरित प्रयास की भूरि-भूरि प्रशंसा की और आभार व्यक्त किया।

आपकी राय

[poll id="2"]

- Advertisment -spot_img

राशिफल

आज का मौसम

क्रिकेट लाइव स्कोर

Most Popular

RELATED ARTICLES